scriptगणपति विसर्जन के दाैरान घटी ऐसी दुर्घटना, परिवार में मच गया काेहराम | A young man died due to drowning of Ganapati immersion | Patrika News

गणपति विसर्जन के दाैरान घटी ऐसी दुर्घटना, परिवार में मच गया काेहराम

locationसहारनपुरPublished: Sep 14, 2019 08:52:37 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

विसर्जन के दाैरान उल्लास में लगाई थी छलांग
छलांग लगाने के बाद फिर पानी के ऊपर नहीं आया
परिवार में मच गया काेहराम पुलिस तलाश में जुटी

बॉलीवुड में शुरू हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन

बॉलीवुड में शुरू हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन

सहारनपुर। गणपति विसर्जन का उल्लास उस समय मातम में बदल गया कि जब एक युवक की यमुना में डूबने से माैत हाे गई।

घटना सहारनपुर की है। अंबाला राेड स्थित यमुना के घाट पर पर शारदानगर के कई परिवार गणपति उत्सव मना रहे थे। यहां उल्लास के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए मूर्ति विसर्जन किया जा रहा था। इसी दाैरान उल्लास में डूबे 22 वर्षीय युवक राहुल (Rahul) ने यमुना में छलांग लगाई ताे वह पानी में डूब गया। छलांग लगाने के काफी देर बाद भी जब राहुल पानी की सतह पर नहीं लाैटा ताे लाेगाें काे डर सताने लगा।
डरे सहमें लाेगाें ने शाेर मचा दिया और देखते ही देखते पूरा माहाैल मातम में बदल गया। 22 वर्षीय राहुल के परिवार में काेहराम मचा हुआ है। घंटाे बाद भी राहुल का काेई पता नहीं चला। परिवार के लाेग यमुना नहर पर ही देर रात तक डटे रहे। गाेताखाेराें की मदद से इसके शव काे तलाशने की काेशिश की जा रही है लेकिन सफलता शनिवार तड़के तक नहीं मिल पाई।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो