scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 22 जनवरी का राशिफल | Aaj ka hindi Rashifal 22 january 2019 Daily Rashifal Daily Horoscope | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 22 जनवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 22, 2019 12:45:53 am

Submitted by:

shivmani tyagi

22 जनवरी का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

saharanpur

Rashifal

aaj ka Rashifal 22 january 2019 (मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय भगवान) 22 जनवरी मंगलवार आज माघ मास का पहला दिन है। आज का राशिफल सभी राशियाें के लिए महत्वपूरर्ण है। ताे आईए जानते हैं आज 22 जनवरी को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन का आज का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए 22 जनवरी का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। मेष राशि वाले आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जो आपके रुके हुए कार्य हैं उन्हें आज पूरा करने का समय है। आज कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावनाएं दिखाई देती हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज भविष्य के लिए मेहनत आप कर सकते हैं। आज किया गया अध्ययन आपके करियर को नई राह दिखाएगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। व्यापार अगर आप करते हैं तो व्यापार में विस्तार के योग आज दिखाई देते हैं। गणेश जी कहते हैं कि आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी है। किसी की भी चुगली आज आपको नहीं करनी है और दिन में कम से कम झूठ आज आपको आज बोलना चाहिए। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए भगवान श्री राम आप के सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज भाग्य वृषभ राशि वालों की राशि में मौजूद है। आज भाग्य का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। अगर आप कारोबारी हैं तो धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात होगी जो आपको लाभ देने वाला है। यह मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बनेगी। आज रचनात्मक करने का समय है। अपनी क्षमताओं के साथ आज आपको रचनात्मक कार्यों में कदम आगे बढ़ाने चाहिए। इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज परिजनों का और सहयाेगियाें का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवन साथी से बहस करने से बचें। आज जीवनसाथी के साथ तनाव हाेने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई देती है। आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें। बड़ों के आशीर्वाद से ही सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आप किसी पर भी आप को आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। दस्तावेजों को हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें, अच्छी तरह समझ लें।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज जो भी कार्य अब करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आपकी राशि में प्रमोशन के योग दिखाई देते हैं। आज समय की बर्बादी करना आपके लिए उचित नहीं है। आज समय को उन कार्यों में लगाएं जो रुके हुए हैं आज रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज सोशल मीडिया पर भी आप छाए रहेंगे। आज आपके व्यक्तित्व से दूसरे लोग प्रभावित होंगे और आप अपनी बात को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे। अगर आप राजनीति में हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज परिवार को समय दें बच्चों से बातें करें। आज गाय को अपने हाथों से गुड या कोई मीठी वस्तु खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके भाग्य का रुका हुआ धन वापस लौटेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज किस्मत का साथ कर्क राशि वालों को मिलेगा लेकिन आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आज आपको किस्मत के सहारे नहीं बैठना है। कार्य करने की आवश्यकता है। आलस को त्याग दें और कार्यों में आगे लग जाएं। आज गोपनीय बातें किसी दूसरे व्यक्ति से शेयर करना आपके लिए उचित नहीं है। आज अभी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन का समय है। आज किया गया अध्ययन आपके काम आने वाला है। आज आधिकारिक वर्ग से भी आपको सहयोग मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना डालना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दिन की शुरुआत सामान्य रूप से होगी। दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां आपको आज उठानी पड़ सकती हैं। आज बातचीत करते समय आपको शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए। आज कुछ ऐसे शब्द आपकी जुबान से निकल सकते हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाते हों। इसलिए आज आपको बातचीत करते समय सावधानी बरतनी है और संयमित रहना है। आज किसी से घृणा करना आपके लिए उचित नहीं है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। अच्छी बात यह है कि आज भाग्य आपके साथ है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज ऐसे कार्यक्रमों में आपको जाने का मौका मिलेगा जहां आप रिलैक्स महसूस करेंगे, अच्छा महसूस करेंगे और आपका मन खुश हो जाएगा। दोपहर बाद अच्छे समाचार मिलने के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताएं आज कम होंगी लेकिन ध्यान रहे आज कुछ अपने ही लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आज आपको सचेत रहना चाहिए, सावधान रहना चाहिए। आज निवेश करना आपके लिए उचित नहीं है। छोटी अवधि का निवेश लाभ के पद पर नहीं है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो लंबी अवधि का निवेश की आज आपके लिए उचित है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर करें। अगर आप कारोबारी हैं व्यापारी हैं ताे सामान्य लाभ के याेग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। नाैकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका सहयोग करेंगे।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में समझदारी से आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में कोई भी एक कदम उठाना तुला राशि वालों के लिए आज उचित नहीं है। आज कुछ ऐसे मौके आपके साथ आ सकते हैं जब आप कोई भी निर्णय करने में खुद को असहज महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको पिता या जीवनसाथी से सलाह लेनी चाहिए आज जीवनसाथी से अच्छी सलाह आपको मिलने वाली है। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज उस कार्य को कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आज साझीदार से आपको थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज अपने मन की बातें दूसरों को बताना आपके लिए उचित नहीं है आपके आईडिया आपकी रचनात्मक सोच चोरी हो सकती है। ऑफिस में आज वाणी में मधुरता और स्वभाव में सरलता बनाए रखें। किसी से भी बेवजह बहस करना आपके लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी अवसर की तरह है। अगर पिछले काफी दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं आज दोपहर बाद आपको कोई बड़ा निर्णय भी करना पड़ सकता है। संतान की ओर से चल रही चिंताएं आज कम होंगी। आज पारिवारिक समस्याएं भी कम हाेंगी और आज रिश्तों में भी मधुरता आप ला सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज जिन कार्यों में भी आप हाथ डालेंगे और मैं आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में या लालचवस आपको नहीं करना चाहिए और समय की बर्बादी करना आपके लिए उचित नहीं है। आज वाहन चलाते समय सावधान रहें और अन्य का दान करना आज आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज धनु राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आज आप खुद को पहले से अधिक तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अगर पिछले कई दिनों से आप किसी रोग से परेशान हैं तो उसे आज आपको मुक्ति मिलेगी। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जब भविष्य में आप के काम आने वाले हैं आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी आपको धन लाभ होने के योग दिखाई देते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज देवों के देव महादेव का स्मरण कीजिए महादेव का ध्यान करने से सभी कष्ट दूर होने वाले हैं आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी और आपका मन शांत होगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज
आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। सुबह से ही आलस भी आज आप को घेरने की कोशिश करेगा। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए आज जो भी कार्य आप करेंगे उन्हें आपको सफलता मिलेगी। हालांकि कुछ अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज दैनिक कार्यों में भी आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसा हो सकता है कि आज किए गए कार्यों का आपको फल ना मिले ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको यह समझना होगा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और आज किए गए कार्यों का फल आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज जल्दबाजी से आपको बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए सड़क पार करते समय भी आज सावधान रहें आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखिए इससे आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कुंभ राशि वालों को जल्दबाजी नहीं करनी है कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ कर ही कदम आगे बढ़ाना है। आज आपके स्वभाव में जल्दबाजी रहेगी गुस्से की अधिकता रहेगी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है लेकिन ध्यान रहे आज गुस्से में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। अगर आप व्यापारी हैं तो निवेश कर सकते हैं, कारोबार में बढ़ावा करने का समय है। आज मेहनत के अच्छे फल कुंभ राशि वालों को मिलने वाले हैं। आज शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए भी देना सामान्य से बेहतर है। आज परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। अगर आज परीक्षा परिणाम आने वाले हैं तो आपके हित में आएंगे। आज पारिवारिक सदस्यों का भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज किसी ब्राह्मण का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ है ऐसा होने से आपका भाग्य उदय होगा और जो धन आपके भाग्य में होते हुए भी आप से दूर हैं वह आप तक पहुंचेगा।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद कुछ परेशानी आ सकती हैं। कारोबार से जुड़े कुछ मामले आज आपको परेशान कर सकते हैं आज एक ही समय पर आपको कई कई कार्य करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना चाहिए जल्दबाजी या गुस्से से आपको बचना चाहिए गुस्सा आज आपका दुश्मन है। आज जो भी कार्य आपके पूर्ण होंगे वह प्रेम से ही पूर्ण होने वाले हैं। आज सेहत के प्रति भी थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका ने दिखाई देती हैं। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की बच्चों का ध्यान रखें। आज अधिक भोजन पेट के विकारों का कारण बन सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो