scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Rashifal 01 September 2019 Horoscope in Hindi | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Sep 01, 2019 07:51:44 am

Submitted by:

shivmani tyagi

1 सितंबर का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
1 Septamber Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen Rashi

Rashifal

Rashifal

1 सितंबर 2019 रविवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? जानने के लिए आईए जनते हैं सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल। चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

Rashifal 1 Septamber 2019, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन अच्छा है, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यों की अधिकता रहेगी। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज पुरानी समस्याओं को खत्म करने का समय है। मित्रों से परिवार जनों से बातें करें, बातें करने से ही आज काफी कंफ्यूजन दूर होने वाले हैं। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है।

1 सितंबर का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सड़क पार करते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। मंगलकारी याेग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज काले कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।

राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। ध्यान रहे आज गुस्से की अधिकता से आपको बचना है। बहस करने से भी बचें। आज जीवनसाथी से बहस विवाद का कारण बन सकती है। आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। नए कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आपको अपने कार्यों का आकलन करना चाहिए। आप जो कर रहे हैं उससे बेहतर कर सकते हैं, ध्यान रखिएगा आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

Rashifal सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने के योग दिखाई दे रहे हैं। आपके आसपास ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जो आप को चकित कर देगी आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
एक सितंबर का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों की राशि में आज खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज खर्च करते समय सचेत रहे उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको बेहद आवश्यकता नहीं है। आज धन बचाना आपके लिए जरूरी है बच्चों से बातें कीजिए उनके मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश कीजिए। ऐसा करने से आप उनके भविष्य के लिए बेहतर प्लानिंग कर सकेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिल रहा है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य से कम बेहतर है। उतार-चढ़ाव दिनभर चलते रहेंगे। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्य की अधिकता रहेगी। आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय अपने जरूरी सामान की चिंता करें। आप का जरूरी सामान होने की आशंका है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
Rashifal 1 september 2019 राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज भाग्य आपका साथ दे रहा है। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है लेकिन ध्यान रखिएगा आज आलस भी आपकी राशि में कुंडली मारे हुए है। इसलिए आलस को छोड़ दें। अपने कार्यों को प्रमुखता दें और नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करें। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों की राशि में आज चंचलता दिखाई दे रही है। आज आपका मन विचलित रहेगा। एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा। मन को शांत करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। अच्छा साहित्य भी आप पढ़ सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज नई नौकरी के लिए तलाश कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। समझ लीजिए आज से आपका अच्छा समय शुरु होना चाह रहा है। आपके करने वाला है।
राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। उतार-चढ़ाव दिन भर रहेंगे। आज खर्च की आशंकाएं भी मकर राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बन रहे हैं लेकिन वाहन चलाते समय सचेत रहें। आज रफ्तार से आपको दूरी बनाकर रखनी है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। आज अपने ही छल करने की काेशिश कर सकते हैं। हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से दस्तावेजों को पढ़ लें। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है।

राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परीक्षा वाला होगा। आज कुंभ राशि वालों को आत्म संयत रहने की आवश्यकता है। आवेश में या अति उत्साह में कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें जिसे करने के लिए आपने पहले से तैयारी ना की हो। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज अध्ययन कीजिए आज किया गया अध्ययन भविष्य तक आपके काम आने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज धन लाभ की राशि में दिखाई दे रहा है।
राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए सितंबर माह अच्छे योग लेकर आया है। आज से मीन राशि वालों की समस्याओं का समाधान हाेगा। समझ लीजिए आपका अच्छा समय शुरु हो रहा है। ध्यान रखिएगा आज गुस्सा करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। बहस करने से भी आपको बचना है। परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए रिश्तों में मजबूती आएगी। आज गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाना आपके लिए शुभ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो