scriptमेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का 10 july 2019 का राशिफल | Aaj ka rashifal 10 july 2019 today rashifal with horoscope prediction | Patrika News

मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का 10 july 2019 का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 10, 2019 08:29:00 am

Submitted by:

shivmani tyagi

10 july 2019 का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल
Rashifal 10 july 2019 know with horoscope prediction

Rashifal

Rashifal in hindi

aaj ka Rashifal with horoscope prediction मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, अ
दिन सामान्य रहेगा परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ सकती है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। किसी काे भी पैसा उधार देते वक्त सावधानी रखनी है।

Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
धन लाभ के योग बने हुए हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है लेकिन ट्रांसफर की आशंका बनी हुई है। धन लाभ के योग भी हैं मित्रों के सहयोग से धन लाभ होगा। किसी प्यासे व्यक्ति काे पानी पिलाएं कठिनाईयां कम हाेंगी।
aaj ka rashifal with horoscope prediction Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद कुछ घटनाओं को लेकर गुस्सा आ सकता है। आज गुस्से से आपको बचना है। बहस करने से भी बचना है। जीवन साथी से विवाद होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखें।
aaj ka rashifal with horoscope prediction कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक समस्याएं घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज वाहन चलाते समय भी थोड़ा सा सावधानी बरतनी है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना है।
Aaj ka Rashifal Singh Rashi (सिंह राशि) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
मानसिक रूप से आज नकारात्मक विचारों को दूर रखें। गुस्सा छोटी-छोटी बातों पर करना उचित नहीं रहेगा। आज किसी से भी आपको दिमाग नहीं करना है। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें।
Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नौकरी पेशा लोगों के लिए आज ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि साथ ही प्रमोशन के योग भी दिखाई दे रहे हैं। परिवार से दूर स्थल पर तैनाती हो सकती है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। साझे का कारोबार अच्छा रहेगा

Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज अच्छे योग बने हैं। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे जिनसे मन खुश हो जाएगा। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज किसी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं सफलता मिलेगी। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन दान करना आपके लिए शुभ है।

Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर के समय मित्रों से मुलाकात होने के योग बने हुए हैं। बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों को थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
आज जल्दबाजी आपके व्यवहार में दिखाई देगी लेकिन ध्यान रखिएगा कोई भी निर्णय करने से पहले सोच समझ कर ही कदम उठाना है। आज जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन धैर्य बनाकर रखना होगा किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए कई दिनों से अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है नया काम शुरू कर सकते हैं।

aaj ka rashifal with horoscope prediction मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है अगर आज प्रिय से अपने मन की बात का इजहार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं आपको सफलता प्राप्त होगी। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए थोड़ा कठिनाई का समय हो सकता है लेकिन शाम के समय अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो