scriptRashifal 10 नवंबर 2018 मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Rashifal 10 November 2018 Hindi me | Patrika News

Rashifal 10 नवंबर 2018 मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 10, 2018 08:41:44 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Today Horoscope जानिए शनिदेव की मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालाें पर कैसे हाेगी कृपा

horoscope news

shani dev bhagwan

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्‍योतिष विद्या के अनुसार ग्रहाे की चाल का हमारे जीवन पर सीधा असर पड़ता है। यह असर सभी जन पर अलग-अलग हाेता है। ग्रहाें के बदलाव का किन-किन लाेगाें पर क्या-क्या असर हाेने वाला है इसका पता चंद्र राशिफल से लगाया जा सकता है। आज शनिवार काे भी भगवान शनिदेव की कृपा कई राशि वालाें पर हाेने वाली है। ताे आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं राशिफल के मुताबिक आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
मेष राशि (Mesh Rashi) आज का राशिफल मेष राशि Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला हो सकता है। आज पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन ध्यान रहे आज आपकी राशि में धैर्यशीलता की कम दिखाई दे रही है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावनाओं पर नियंत्रण करना होगा। आज कार्यक्षेत्र में भी बदलाव के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से ट्रांसफर चाह रहे थे या कार्यक्षेत्र में बदलाव चाह रहे थे तो ऐसा आज संभव हो सकता है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है
वृष राशि (Vrishabha Rashi) आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से दिनाें से थाेड़ा कम बेहतर रह सकता है। आज नकारात्मक विचार आप पर हावी रहेंगे। चिंतन बढ़ेगा खर्चे की आशंका भी आपके साथ आग लगी हुई है। आज खरीदारी करते समय या कोई भी सामान खरीदते समय अपना आर्थिक बजट जरूर देख लें। आज परिवार में बुजुर्गों से मतभेद हो सकते हैं, बहस हो सकती है। ऐसे में आपकाे वाणी में मधुरता बनाए रखनी हाेगी। सकारात्मक बनाए रखने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण करें और अच्छा संगीत सुन सकते हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। व्यापारी हैं या कारोबारी हैं तो किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आज आपके लिए उचित नहीं है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है

मिथुन राशि (Mithun Rashi) आज का राशिफल मिथुन राशि Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज बाहर का खाना आप के लिए उचित नहीं है। अगर आप पहले से दवाइयां ले रहे हैं तो नियमित रूप से उन्हें लेते रहें। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में भी वृद्धि हो सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। बच्चों से बातें कीजिए। परिवार को समय दीजिए और सड़क पार करते समय भी आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज किसी भी वृक्ष को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है

कर्क राशि (Kark Rashi) आज का राशिफल कर्क राशि Aaj ka Rashifal kark rashi कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो कुछ कठिनाइयां आज आपको दैनिक कार्यों में आ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज प्रमोशन के योग आपके लिए बने हुए हैं। आज सीनियर आपके कार्यों से खुश रहेंगे अगर आप पढ़ाई करते हैं तो भी आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य आपके साथ है। परिणाम आपके फेवर में आज आने वाले हैं। सामाजिक रूप से भी आज आपको प्राथमिकता दी जाएगी। आपके मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी। लोग आपको सुनेंगे और आपका सम्मान करेंगे। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है। आज मन को शांत बनाए रखें और समझ लें कि आपकी राशि में कर्म प्रधान है, जो भी कार्य आप करेंगे उनका भविष्य में भी आपको फल मिलने वाला है।

सिंह राशि (Singh Rashi) आज का राशिफल सिंह राशि Aaj ka Rashifal Singh Rashi सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है। आज अचानक आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आज घर पर आने वाले मेहमानों का आदर सत्कार बेहद आवश्यक है। आज आप को संयमित रहना होगा। अधिक क्रोध से आज आपको बचने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने के बाद आपको अधिक क्रोध भी आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज ट्रांसफर के योग के लिए बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र का स्थान परिवर्तन हो सकता है या कोई नई जिम्मेदारी भी आज आपको मिल सकती है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है

कन्या राशि (Kanya Rashi) आज का राशिफल कन्या राशि Aaj ka Rashifal kanya rashi कन्या राशि वालों के लिए आज धन लाभ के योग साफ दिखाई दे रहे हैं। आज परिवार के ही किसी व्यक्ति या बुजुर्ग से आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। किसी पुरानी संपत्ति से भी आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी और आय के नए स्रोत भी बनेंगे। ध्यान रहे आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में या लालच वह आपको नहीं करना चाहिए ऐसा करने से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आज भाग्य आपके साथ है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी बशर्ते आपको ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है

तुला राशि (Tula Rashi) आज का राशिफल तुला राशि Aaj ka Rashifal Tula Rashi तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चिड़चिड़ेपन वाला हो सकता है। आज आपका मन चंचल रहेगा। पल भर में खुशी और पल भर में गुस्से जैसे हालात आपके व्यवहार में आज दिखाई दे सकते हैं। इससे आपके साथ या आसपास के लोग अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसलिए आपको आज संयमित रहने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं पर अपनी गुस्से पर आपको काबू करना चाहिए। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अगर पहले से दवाइयां चल रही हैं तो अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आपके सभी कष्ट दूर होंगे

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) आज का राशिफल वृश्चिक राशि Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए आैर भी बेहतर है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो भी शनिदेव की कृपा आज आप पर बनी हुई है। खर्चों के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता के स्वास्थ्य का भी आज आपको ध्यान रखना होगा। आज जो भी कार्य आप करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। पिछले कई दिनों से कोई योजना बना रहे हैं तो आज उसको शुरू कर सकते हैं। आज शनि देव मंदिर जाकर भगवान शनिदेव के सम्मुख सरसों के तेल का दीपक जलाना आपके लिए शुभ है

धनु राशि (Dhanu Rashi) आज का राशिफल धनु राशि Aaj ka Rashifal dhanu rashi धनु राशि वालों के लिए आज ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। आज आपको घर से दूर भी पोस्टिंग मिल सकती हैं। सामान्य दिनों से अधिक मेहनत आज आपको अपने दैनिक कार्यों में करनी पड़ेगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो दिन अच्छा है। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। कारोबारी हैं तो अपने कारोबार में आज विस्तार आप कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप को घर से दूर कार्य के लिए भेजा जाएगा तो इस चैलेंज को स्वीकार करें प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है

मकर राशि (Makar Rashi) आज का राशिफल मकर राशि Aaj ka Rashifal Makar Rashi मकर राशि वालों के स्वभाव में आज गुस्सा दिखाई दे सकता है। इसलिए आज वाणी में मधुरता बनाए रखना। आपके लिए बेहद आवश्यक है। जब आप मित्रों, परिवार जनों या किसी बाहरी व्यक्ति से बात कर रहे हों तो शब्दों में तालमेल और संयमित भाषा का संतुलन बना कर रखें। ऐसा करने से लोग आपकी बातों को सुनेंगे और किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं होंगे। आज आपके आसपास का माहौल आपके अनुकूल नहीं है। इसलिए कुछ कष्ट रहन-सहन में दैनिक कार्याें में आपको हाे सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज व्यापार में वृद्धि के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से अगर आप व्यापार वृद्धि की योजना बना रहे थे तो आज अच्छा दिन है उत्तम दिन है। आज व्यापार में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं
कुंभ राशि (Kumbh) आज का राशिफल कुंभ राशि Aaj ka Rashifal kumbh rashi कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने के योग आज की राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज यह सपना भी आपका पूरा हो जाएगा। खर्च की आशंका आपके साथ आग लगी हुई है। आज आपको आज संयम की आवश्यकता है, धैर्य बनाकर रखें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें। आज ऐसे प्रस्ताव आपके पास आ सकते हैं जो प्राथमिक तौर पर बेहद लुभावने होंगे लेकिन लंबे समय तक इनके लाभ आपको नहीं मिलेंगे। इसलिए कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। अगर निर्णय लेने में परेशानी हो रही हो तो जीवन साथी या पिता से सलाह कर लें। आज परिवार जनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।
मीन राशि (Meen Rashi) आज का राशिफल मीन राशि Aaj ka Rashifal Meen Rashi मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार मिलने के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। बशर्ते आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने हाेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। सड़क पार करते समय भी आज आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आज दूसरों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आपकी राशि में आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन लालचवस कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो