scriptआज पांच राशि वाले रहें सावधान, दाेपहर बाद बन रहा है अशुभ याेग, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल | aaj ka rashifal 11 september 2020 friday rashifal horoscope in hindi | Patrika News

आज पांच राशि वाले रहें सावधान, दाेपहर बाद बन रहा है अशुभ याेग, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Sep 11, 2020 10:12:30 am

Submitted by:

shivmani tyagi

11 सितंबर 2020 शुक्रवार आज मार्गशीर्ष नक्षत्र है और सिद्धि योग बन रहा है। शाम 6:00 बजे के बाद व्यतिपात योग बनेगा। इसलिए अपने शुभ कार्य 6:00 बजे से पहले ही पूर्ण कर लें। चंद्रमा आज मिथुन राशि में है आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।
 

10 September 2020 Ka Rashifal , Daily Horoscope 10 September 2020

10 September 2020 Ka Rashifal , Daily Horoscope 10 September 2020

शुक्रवार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी। चंद्र राशिफल से आज का भविष्यफल बता रहे हैं पंडित राेहित वशिष्ठ।

मेष राशि समय अच्छा है पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संतान के प्रति अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारियों और कारोबारियों को लाभ होगा। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
वृष राशि वाणी में मधुरता बनाकर रखना आवश्यक है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। आज खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।


मिथुन राशि दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। पारिवारिकजनों का सहयोग मिल रहा है। किसी महिला से आज धन प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
कर्क राशि आज मन चंचल है। मन को काबू करने की आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें। भाग्य का साथ मिल रहा है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है।

सिंह राशि जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों के सहयोग से अच्छे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज वाहन चलाते समय तेजी से बचें।
कन्या राशि दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगाएं। आज अच्छे गिफ्ट आपको मिल सकते हैं। मन प्रसन्न होगा।


तुला राशि शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा है। परिवार के सदस्यों से बात कीजिए, उन्हें समय दीजिए। इससे विवाद खत्म होंगे और प्रेम बढ़ेगा। आज किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन और भवन सुख के योग बने हुए हैं। अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो उत्तम समय है।


धनु राशि संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। बातचीत करते समय मधुर वाणी और संयमित भाषा का प्रयोग करना अच्छा रहेगा। विवाद हो सकते हैं। बहस करने से बचें।

मकर राशि
गुस्सा आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। गुस्से की अधिकता से बचना है, बहस नहीं करनी है। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा, रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

कुंभ राशि नौकरीपेशा जातकों के लिए महत्वपूर्ण समय है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अधिक कार्य करना होगा। सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों को समय से पूर्ण करें। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दें।

मीन राशि संगीत के प्रति प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में भी वृद्धि हाेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवारजनों का सहयोग मिल रहा है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतें।

ट्रेंडिंग वीडियो