script

मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का 12 जून 2019 का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jun 12, 2019 08:21:41 am

Submitted by:

shivmani tyagi

– Aaj ka rashifal 12 june 2019
– आज का राशिफल 12 जून 2019
– सभी राशियाें का चंद्र राशिफल
– जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे
– कैसा रहने वाला है आज का दिन

horoscope news

rashifal 12 june 2019

12 जून 2019 बुधवार आज जेष्ठ शुक्ल दशमी है। शाम 6 बजकर 27 से बाद एकादशी शुरू हो जाएगी। आज चित्रा नक्षत्र बन रहा है और व्यतिपात योग भी है। अच्छी बात यह है कि सुबह 6 बजकर 06 मिनट के बाद वरयानी योग शुरू हो जाएगा। आज दिन में तीन याेग बन रहे हैं। दोपहर 3 बजकर 37 मिनट से व्यतिपात याेग योग शुरु हाे जाएग। आज चंद्रमा कन्या राशि में है। आईए जानते हैं कि ग्रहों की चाल और बन रहे याेग आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं। यह भी जानते हैं कि क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वला है आज आपका दि। सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ और आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi)
मानसिक रूप से आज उथल-पुथल रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। इसलिए जल्दबाजी करने से बचें। अपने आसपास चल रही गतिविधियों पर नजर रखें। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है और पारिवारिक सदस्यों का भी भरपूर सहयोग को मिलने वाला है। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन शुभ है। आज नया वाहन खरीदने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग महिला से धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है लेकिन गुस्से से आपको बचना चाहिए। गुस्से की अधिकता से आपको बचना है। पारिवारिक माहौल अच्छा है लेकिन पारिवारिक चिंताएं आपको आज घेरने की कोशिश कर सकती हैं। अचानक कठिनाइयां दोपहर के समय आ सकती हैं। माता-पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। दोनों का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज खर्च की आशंका है आपकी राशि में दिखाई दे रही है वाहन या किसी अन्य सामान के मेंटेनेंस में भी आज आप का खर्च बढ़ सकता है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)

सिंह राशि वालों को आज संयमित रहने की सलाह दी जाती है। आज छोटी-छोटी बात पर गुस्सा सिंह राशि वालों को आ सकता है लेकिन ध्यान रखिएगा आज गुस्से से की अधिकता से आपको बचना है। किसी को भी अपने मुख से ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हो उनको आघात पहुंचाती हो। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है आज का दिन उनके लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ समस्याएं आपको खीर सकती हैं। आज पूर्व में किए गए अच्छे कार्याें का लाभ आपकाे मिलने वाला है। इसिलए भी आज आप लाभ के पद पर हैं। आपका भाग्य आपके साथ है। दिन में कुछ समस्याएं आएंगी लेकिन भाग्य का साथ हाेने की वजह से समस्याएं समाधान साथ लेकर आएंगी। इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप मन लगाकर काम करते रहिएगा आपको सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। मानसिक रूप से खुद को सरल महसूस करेंगे लेकिन पारिवारिक समस्याएं घेरने की कोशिश कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज क दिन अच्छा है। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं सीनियर से विवाद ना करें। आज पैसा उधार लेने से बचें। आज लिया गया उधार आप लंबे समय तक वापस नहीं लाैटा पाएंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज आत्मविश्वास में कमी आप महसूस कर सकते हैं। आत्मविश्वास कम होने की वजह से आपको ऐसा लग सकता है कि आप अपने लक्ष्य को पूर्ण नहीं कर पाएंगे लेकिन आप ईमानदारी और मेहनत के साथ अपने कार्यों को करते रहिएगा। आपको सफलता मिलेगी आज अचल संपत्ति से लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। मानसिक रूप से आप खुद को सरल महसूस करेंगे लेकिन आज दोपहर के समय को चुनौती आ सकती हैं। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज किया गया अध्ययन आपके काम आने वाला है लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना है। आज वृश्चिक राशि वालों के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों की राशि में आज कर्म प्रधान है लेकिन आलस धनु राशि वालों को घेरने की कोशिश कर सकता है। इसलिए आज आलस को छोड़ दें। जीवनसाथी से आज मन की बातें करें। आज प्रिय से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से ऐसा सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज आपको सफलता मिलेगी आपके आसपास के माहौल के अनुरूप नहीं है इसलिए थोड़ा सा सचेत भी रहना होगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा रह सकता है। आज आत्मविश्वास में कमी आप महसूस कर सकते हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण है। आज कार्य क्षेत्र में परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य आज आप को अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। अच्छी बात है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज भगवान कृष्ण का ध्यान कीजिए आपके सभी कष्ट हर लेंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों को आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के मौके भी आज आपको प्राप्त होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी लेकिन आपकी राशि में आज खर्च की आशंका दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी है। उन वस्तुओं को खरीदने से बचना है जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक रूप से आज आप खुद को आज शांत महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने वाला है। आज किसी पुरानी संपत्ति से आपको लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। पिता से भी आज आप धन प्राप्त कर सकते हैं। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए आप का कानूनी पक्ष कमजोर है। पुराने रुके हुए कार्यों में गति लाएं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो