scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Rashifal 13 April 2019 Chandra rashifal Daily Horoscope | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Apr 12, 2019 08:37:59 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal 13 April 2019 मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

saharanpur

Rashifal

aaj ka Rashifal 13 April 2019 शनिवार आज का राशिफल सभी राशियाें के लिए महत्वपूर्ण है। आठवे नवरात्र पर आज एक ”शुभ” याेग के साथ-साथ एक ”अशुभ” याेग भी बन रहा है। शनिवार आज ”रवि” नाम का शुभ याेग बन रहा है ताे ”काण” नाम का एक अशुभ याेग भी है। ज्याेतिष के अनुसार इन शुभ और अशुभ याेग का अलग-अलग राशियाें पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ेगा। आईए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज भाग्य मेष राशि वालों के साथ है। शनिवार आज मेष राशि वालों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आप जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन आज आपको समय के साथ चलना होगा। अपने कार्यों को टाइम टेबल के हिसाब से पूर्ण करें। यदि आप आज लेनदेन कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सा सचेत रहना हाेगा। आज आपकी राशि में यात्रा के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज विदेश यात्रा के योग भी मेष राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज किसी से भी आपको पूर्व में हुई घटनाओं या किसी पूर्वाग्रह की वजह से घृणा नहीं करनी है। पूर्व में हुई गलतियों के आधार पर जो पूर्वाग्रह आपके मन में दूसरों के प्रति बने हुए हैं उन्हें आज खत्म कर नए सिरे से सोच कर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज रिश्तो में मजबूती लाने का समय है। आज खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। घर ऑफिस या किसी अन्य कार्य के लिए आज खर्च कर सकते हैं। आज किया गया खर्च आपके भविष्य के लिए लाभ काे योग लेकर आएगा। ध्यान रहे आज कुछ ऐसा समय आपके साथ आ सकता है जब आप खुद को विचलित महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि आप निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। ऐसे में आपको पिता या जीवनसाथी से सलाह लेनी चाहिए। आज पिता और जीवनसाथी से अच्छी सलाह आपको मिलने वाली है। अगर आज प्रिय से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज प्रभावशाली ढंग से आप अपनी बातों को दूसरों के समक्ष रख सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और जो धन लक्ष्मी आपके भाग्य की है लेकिन आप तक नहीं पहुंच रही है वह भी आप तक पहुंचेगी।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
13 अप्रैल 2019 का दिन वृषभ राशि वालों के लिए प्रगति के योग लेकर आया है। कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा मिलेगी जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक माहौल भी आज बेहतर रहने वाला है। आज जीवन साथी से किन्ही बातों को लेकर विवाद हो सकते हैं। इसलिए आज आपको बहस करने से बचना चाहिए। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपके लिए उचित नहीं है। घर में हो रही छोटी मोटी बातों को घटनाओं काे अनदेखा करना अच्छा रहेगा। हर बात पर हस्तक्षेप भी उचित नहीं है। आज बच्चों को प्रेम से समझाने का समय है। बच्चों से बातें कीजिए और यह जानने की कोशिश कीजिए कि बच्चे आखिर क्या सोच रहे हैं। यह जानकर आप उनके भविष्य के लिए बेहतर योजना बना सकते हैं। आज अचानक धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे, नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपकी योजना सफल होगी। अगर निवेश करना चाहते हैं तो आज अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज किया गया निवेश भविष्य में आपको अच्छे लाभ देगा। ध्यान रहे आज सड़क पार करते समय आपको सावधानी बरतनी है। आज दूसरे लोगों की गलती का नुकसान आपको भुगतना पड़ सकता है। इसलिए सचेत रहें सावधान रहें आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। इसके लिए आप किसी भी तालाब में या जहां भी आपके आसपास मछलियां हाें उन्हें आटे की गोलियां बनाकर भी दे सकते हैं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और धन लाभ होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उन्हें आज अधिक मेहनत करनी होगी। आज प्रतिस्पर्धा आपके लिए चुनौती बन सकती है लेकिन आपका स्वभाव विरोधियों को परास्त करने में काफी मददगार साबित हाेगा। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखिए। आप दूसरों का सम्मान करते हैं और यही एक वजह है कि लोग आपसे जुड़ते चले जाते हैं। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखिए माता-पिता के आशीर्वाद से आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर के समय कुछ समस्याएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन आपकाे ऐसे में शांत रहना है। अपने व्यवहार में आपको सफलता बनाकर रखनी है। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। आज कुछ ऐसे लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं जो आपको ना तो पहले से जानते होंगे और ना ही इस विवाद के पीछे कोई ठोस वजह होगी, तो ऐसे में आपको गुस्से से बचना है और दूसरों को भी उलझने का मौका आपको नहीं देना है। आज पारिवारिक तनाव आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में आपका मन अशांत हो जाएगा। ध्यान रखिएगा आज आपको तनाव लेने से बचना है। परिवार में आप ही वह शख्स हैं जिस पर परिवार की आधारशिला टिकी हुई है। ऐसे में आपको शांत रहना चाहिए। स्वभाव में आपको सरलता रखनी चाहिए और वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। आज खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है। आज अधिक भोजन पेट के विकार का कारण बन सकता है। आज तुलसी को अपने हाथों से जल देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से विरोधी परास्त होंगे।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए 13 अप्रैल का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आज आपको बुद्धि और विवेक दोनों से ही काम लेना होगा। आज अचानक खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। बीमारी या फिर ऐश्वर्य की वजह से आज आपका खर्च हो सकता है। ऐसे में आपको आज खर्च करते समय थोड़ा सा सावधान रहना होगा। उन वस्तुओं को खरीदने से आपको बचना होगा जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आपके परिवार को जिन वस्तुओं की अभी आवश्यकता नहीं है उन्हें खरीदने से बचें। आने वाले समय में आप उन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको धन बचाना चाहिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपकाे दी जाती है। अच्छी बात यह है कि जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए आज रोजगार के अवसर बने हुए हैं। आज मित्रों के सहयोग से अच्छे रोजगार के रास्ते आपके लिए खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा लेकिन सीनियर से आज आपको विवाद करने से बचना है। जो लोग कारोबारी हैं व्यापारी हैं उनके लिए भी दिन सामान्य रहने वाला है। साझे का व्यापार आज आपके लिए अच्छा रहने वाला है लेकिन साझीदार से आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज अपने ही कुछ लोग आपसे धोखा करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए मिल रही सूचनाओं को पुष्ट कर ले इसके बाद ही अगला कदम उठाएं। आज जो भी दस्तावेज आप हस्ताक्षर करें उनको भी अच्छी तरह से पढ़ लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। आज आप सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा योग लेकर आया है। आज भगवान शनिदेव की विशेष कृपा सिंह राशि वालु पर रहेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान जरूर रहना होगा लेकिन अच्छी बात यह है कि भाग्य आज आपके साथ है। मां दुर्गा का भी आज आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा आज जो भी कार्य आप करेंगे उन में आपको सफलता मिलेगी। इसलिए आज आपको समय की बर्बादी बिल्कुल भी नहीं करनी है। आज व्यर्थ के कार्यों को छोड़ दें और अपने आवश्यक कार्यों पर ध्यान देते हुए उन्हे पूरा करें। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज शत्रु सिंह राशि वालों के सामने खड़े होने की कोशिश करेंगे ऐसे में आपको शांत स्वभाव रखना है और कोई भी ऐसी बात नहीं कहनी है जो आपके व्यक्तित्व पर सटीक ना बैठती हो। इसलिए जो भी बोलें सोच-समझकर बोले आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष कमजोर है। इसलिए विवाद करने से आपको बचना है। उलझन में पड़ सकते हैं। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बच्चों के प्रति भी आज आपको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बच्चे आपसे जो उम्मीद रख रहे हैं उस पर आपको खरा उतरना होगा। आपके लिए एक चुनौती भरा समय है। दोपहर के समय कुछ कठिनाइयां आपको अचानक घेरने की कोशिश कर सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना है। गुस्से से बचना है। शाम का समय आपके लिए अच्छा है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा आपकी दिन भर की थकान और तनाव को गायब कर देगा।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज साझे का बिजनेस बेहतर रहेगा। आज साझीदार से अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रतिद्वंदी आपको हराने की कोशिश कर सकते हैं, नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको उन पर ध्यान नहीं देना है। आज भाग्य आपके साथ है। माता रानी की विशेष कृपा आज कन्या राशि वालों पर है। आज विरोध ही कितना भी चाहे लेकिन आपका बाल-भर भी नुकसान नहीं कर पाएंगे। यदि आप आज प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज अपने प्यार का इजहार आपको करना चाहिए। जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है उनके लिए आज अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आज नए जीवन की शुरुआत के द्वार खुलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी आपको मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। खाने पीने की वस्तुओं में बरती गई लापरवाही पेट के विकार का कारण बन सकती है। अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कार्य क्षेत्र की वजह से भी आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज की गई यात्रा आपके लाभ के पद पर रहेंगी।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना है। आज विराेधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं, आपकी चुगली कर सकते हैं। जो नौकरी पेशा हैं उन्हें आज अपने विरोधियों से थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने कार्य में लापरवाही आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज सहकर्मी या विरोधी भी सीनियर से आपकी चुगली कर सकते हैं। अचानक सीनियर आपके कार्यों की जांच कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने कार्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। अपने कार्यों को पूरा करें, जो आपके रुके हुए कार्य हैं उन्हें भी पूरा कर लें। अगर आज पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे ताे आज का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा नहीं है। आज पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय है। आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। दोपहर के समय कुछ समस्याएं आपको चारों ओर से घेरने की कोशिश कर सकती हैं। धन की कमी भी आज आपके कार्यों में आड़े आ सकती है। आज परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए। आज जीवनसाथी से मन की बातें करना आपके लिए बेहद जरूरी है इससे परिवार में चल रहे कन्फ्यूजन कम होंगे और रिश्तो में मजबूती आएगी। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आप अपने कार्यों के बल पर अपने हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करेंगे और आपको तारीफ सुनने का अवसर मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में सहकर्मी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आप सभी का सम्मान रखते हैं और आपका यही व्यक्तित्व दूसरों का दिल जीत लेता है। यही कारण है कि आप अक्सर विरोधियों और मित्रों दोनों के ही बीच चर्चाओं में रहते हैं। आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आपके आस-पास कुछ ऐसा घटित हाेगा जाे आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर कर देगा और अचानक आपको धन प्राप्त होगा। बच्चों के प्रति दोपहर के समय कुछ परेशानी वाली खबर सुननी पड़ सकती है लेकिन ध्यान रहे बच्चों से आज आपको प्यार से पेश आना है। गुस्सा करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। ध्यान रहे आज वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी। सड़क पर आज रफ्तार आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज वाहन काे दौड़ाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा दुर्घटना की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। इसलिए सावधान रहें सचेत रहें और रफ्तार से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय करते समय आपको आज जीवन साथी से सलाह लेनी चाहिए। आज कोई भी कदम जल्दबाजी में उठाना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज किसी भी व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा और विरोधी परास्त होंगे।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए 13 अप्रैल 2019 का दिन अच्छा है। आज धनु राशि वाले चर्चाओं में रहेंगे, सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। जो लोग कारोबारी हैं व्यापारी हैं उनके लिए आज साझे का बिजनेस अच्छा है। आज व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। कारोबार में आज बढ़ोत्तरी करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज मंगल योग धनु राशि वालों के लिए बने हुए हैं। आज आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो जान लीजिए कि आज वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज अच्छा अवसर है। आज नई नौकरी की तलाश आप कर सकते हैं। साक्षात्कार में आज आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने वाला है। परिवार में आज सभी सदस्य आपका सम्मान करेंगे और शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जिसके आने से घर पर उत्सव जैसा माहौल हो जाएगा। आज प्रिय काे कुछ समय दीजिए अपने मन की बातें करने का समय है। आज प्रिय को अपने मन के भाव से अवगत करा सकते हैं। सड़क पार करते समय आपको सावधानी बरतनी है। खाने पीने की वस्तुओं में भी आपको सावधानी बरतनी होगी। आज मौसम का असर भी स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। शनिवार आज के दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज आत्मविश्वास से आप लबरेज रहेंगे, भरे रहेंगे। जो भी कार्य आज आप अपने हाथ में लेंगे उन्हे पूरा करके ही आपको दम लेना है। आज किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना आपके लिए उचित नहीं है। भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बनाने का समय है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें अपने कार्य पर ध्यान देना है। आज व्यर्थ में इधर उधर बैठकर आपको समय खराब नहीं करना है। आज का समय आपके लिए बेहद कीमती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन निवेश करने का नहीं है। आज जो पुराना निवेश आपने किया हुआ है उसमें अवसर आपको निकालने चाहिए। आज जीवनसाथी से आपका संवाद अच्छा रहेगा। भरपूर प्रेम आपको आज मिलने वाला है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। जाे काराेबारी हैं व्यापारी हैं उनके लिए दिन सामान्य रहेगा। लेकिन पैसों के लेनदेन करते समय आपको आज थोड़ा सा सावधानी बरतनी है। यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा करने का अवसर भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आठवे नवरात्र के दिन मां दुर्गा का पूजन करने के साथ-साथ शनि भगवान को भी प्रणाम करें और दीप दान करें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और विरोधी परास्त होंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। 13 अप्रैल 2019 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहद अच्छे योग लेकर आया है। आज भाग्य आपके साथ है। आज बड़ी सफलता हांसिल करने का समय है। सामाजिक स्तर पर भी आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नया व्यापार भी आज शुरू कर सकते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि पाने का है। आज सोशल मीडिया पर आप छाए रहेंगे। पारिवारिक माहौल भी आज बेहतर रहने वाला है। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज आपको समय की बर्बादी और जल्दबाजी दोनों से ही बचना है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले विवेक से आपको कदम आगे बढ़ाने हैं। आज अति उत्साह में आगे बढ़कर कोई भी निर्णय करना भी आपके लिए उचित नहीं रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। बच्चों से बातें कीजिए जीवनसाथी से भी आपको अपने मन की बातें करनी चाहिए। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
13 अप्रैल 2019 का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहतर याेग लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों पर ध्यान देना है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। भाग्य आज भले ही आपके साथ है लेकिन भाग्य का फल आपको कर्म के अनुसार ही प्राप्त हाेगा। दूसरों के कार्यों में आपको हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। बिना मांगे सलाह देना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज जीवन में प्रेम की यात्रा शुरू हो सकती है। आज अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। आज आपकी राशि में सफलता के योग बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से आप घिरे हुए थे उनमें कमी आएगी। आज आपकी राशि में धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं। जिन लोगों काे आपने पैसा उधार दिया हुआ है, उन्हें आज आपको याद दिलाना चाहिए। आज उधार दिया गया हुआ पैसा वापस लौटने के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज किसी से भी आपको उलझना नहीं है। दूसरों के प्रति आपको नरम रवैया अपनाना है। वाणी में मधुरता और स्वभाव में सरलता बना कर रखनी है। आज मधुर वाणी से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो