script

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का मंगलवार 13 अगस्त 2019 का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Aug 13, 2019 02:19:07 am

Submitted by:

shivmani tyagi

मंगलवार आज मंगला गाैरी व्रत भी है
13 अगस्त आज दाे शुभ याेग बन रहे हैं
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

rashifal

Rashifal 20 august 2019

मंगलवार 13 अगस्त 2019 आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र बना रहा है। यह नक्षत्र दिन भर रहेगा। आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार इस नक्षत्र का स्वामी भी सूर्य है। सूर्य को सभी 9 ग्रह का केंद्र बिंदु माना जाता है। अच्छी बात यह है कि मंगलवार आज आयुष्मान योग भी बन रहा है। यह योग सुबह 10:40 से 11:00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। पंडित रोहित वशिष्ठ के अनुसार मंगलवार आज मंगला गौरी व्रत भी है इस व्रत को रखने से सभी मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं।
aaj ka Rashifal 13 august 2019 मेष राशि | Aries horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। सीनियर आपके कार्यों की सराहना करेंगे। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो अच्छा समय है। शुभ संदेश आपको प्राप्त होंगे। आज आप आसानी से दूसरे लोगों को प्रभावित कर लेंगे। नए लोगों से भी आपकी भेंट होगी। जो आपके कार्यों में मददगार साबित होंगे। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
13 अगस्त का राशिफल वृषभ राशि | taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज बच्चों को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए। उनके मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश कीजिए। यदि आप बच्चों के मन की बात जान लेंगे तो उनके भविष्य के लिए बेहतर योजनाएं बना सकेंगे। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। मित्रों से मुलाकात होगी। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय तनाव को खत्म कर देगा। अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी आपको बरतनी होगी। आज ब्राह्मण को भोजन कराना आपके लिए शुभ है।

Rashifal in Hindi 13 अगस्त, मिथुन राशि | gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
अच्छे प्रस्ताव आज मिथुन राशि वालों को मिलेंगे। संगीत के क्षेत्र में आज आपका रुझान बढ़ेगा। मिल रहे प्रस्तावों को अच्छी तरह से सोच समझकर ही स्वीकार करना है। जल्दबाजी अच्छे अवसर खो देने का कारण बन सकती है। दिनभर कार्यों की अधिकता रहेगी। जिससे आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। दोस्तों से आज रिश्तो में मधुरता आएगी। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न कराने में दोस्तों का साथ आपको मिलेगा। आज तुलसी को पानी दीजिए ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और धन लाभ होगा।

13 august ka rashifal कर्क राशि | cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में पूर्णता योग दिखाई दे रहा है। इसका मतलब यह है कि आज जो भी आपके रुके हुए कार्य हैं उन्हें पूरा कर सकते हैं। जिन कार्यों में बाधाएं थी वह आज पूरा होंगे। आज कुछ नया करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन मंगलकारी है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसलिए थोड़ा सा आपको सावधान रहना होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान को लाल रंग का कोई फल चढ़ाए आपके सभी विघ्न दूर होंगे।

13 अगस्त आज का राशिफल सिंह राशि | leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
13 अगस्त 2019 का समय सिंह राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। मंगलवार आज आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। अगर आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। अच्छा अच्छा रिश्ता आ जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई भरा हो सकता है, उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यों में लापरवाही नहीं बरतनी है। आज बाहर का खाना सिंह राशि वालों के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। खाने पीने की वस्तुओं में आपको सावधानी रखनी होगी। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
राशिफल 13 अगस्त 2019 कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट होगी या घर पर किसी ऐसे मेहमान का आगमन होगा जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपको लुभावने प्रस्ताव मिल सकते हैं लेकिन इनका सही से चयन करना आपकी बुद्धि पर निर्भर होगा। विवेक और धैर्य आज बेहद आवश्यक हैं। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने मन की बात आज आप प्रिय से कह सकते हैं आपको सफलता प्राप्त होगी। आज मंदिर में लाल रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
13 अगस्त का राशिफल तुला राशि | libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए मंगलवार आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज के राशिफल के अनुसार तुला राशि वालों को मित्रों और परिवार जनों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्सा करने से आज तुला राशि वालों को बचना होगा। आज आपकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी पिछले कुछ दिनों से इन समस्याओं से आप घिरे हुए हैं उनसे भी आप को निजात मिलेगी। सफलता आपके कदम चूम रही है लेकिन ध्यान रखिएगा जल्दबाजी नहीं करनी है। ईमानदारी और मेहनत के साथ कदम आगे बढ़ाते रहिए आपको सफलता मिलेगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त हनुमान के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए आपके सभी शत्रु शांत हो जाएंगे।
hindi rashifal 13 august वृश्चिक राशि | scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी। दोपहर बाद संतान की ओर से अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है, उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। जो राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज बड़े और ऊपर बैठे लोगों से आप की सीधी मुलाकात होगी। इस संवाद को लगातार बनाए रखिएगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। आज आपका मन चंचल रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। भगवान श्री राम आपके सभी कष्टों को हर लेंगे आज ब्राह्मण को पानी दान कीजिए ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
Daily Horoscope धनु राशि | sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए भी 13 अगस्त 2019 का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन वाहन चलाते समय उन्हें थोड़ा सचेत रहना होगा। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी है। आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए बाहर खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। जीवनसाथी से बहस करने से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर बहस उचित नहीं है। अगर आप इसी तरह से बहस करेंगे तो रिश्तो में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आपसी सामंजस्य बनाए रखें। बच्चों को समय दीजिए परिवार को समय दीजिए आज परिवार के साथ मंदिर जाइए ऐसा करने से पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा।

Horoscope 13 august 2019 मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर लेकर आ रहा है। आज अपनी गोपनीय बात किसी से भी शेयर करना आपके लिए उचित नहीं है। अपने ही कुछ लोग आपसे धोखा करने की कोशिश कर सकते हैं, छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आज महिला मित्रों से आपको अच्छे सुझाव प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं वह अपने व्यापार में कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान को लाल रंग का काेई फल चढ़ाएं। इससे आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हाेंगे।

today rashifal 13 august कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज प्रेम कुंभ राशि वालों की राशि में साफ दिखाई दे रहा है। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात का इजहार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। उनके कार्यों की तारीफ होगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जो पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपके साथ धोखा भी हो सकता है। खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। वाहन चलाते समय भी थोड़ा सा सचेत रहना है।

दैनिक राशिफल 13 अगस्त 2019 मीन राशि | pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। आज नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। आज कुछ लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। इसलिए आपको बोलते समय शब्दों का सही प्रकार से चयन करना चाहिए। आज कम बोलना आपके लिए उचित है। जब तक कोई ना कहे बिना पूछे सलाह देना भी ठीक नहीं रहेगा। आज हनुमान जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाए इससे श्री हनुमान खुश होंगे और आपके सभी विघ्न हर लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो