scriptछठ पूजा पर जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Rashifal 13 November 2018 in Hindi Today horoscope | Patrika News

छठ पूजा पर जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 13, 2018 03:11:00 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Chhath pooja 13 November 2018 छठ पूजा पर जाने वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का आज का राशिफल

saharanpur

Rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) 13 नवंबर काे छठ पूजा पर है। आज डूबते हुए सूरज काे अघ्र्य दिया जाएगा। देशभर में छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। छठ फूजा पर क्या कहते हैं भाग्त के सितारे यह भी जानने के लिए जानते हैं आज का राशिफल। ज्याेतिष विद्या के अनुसार 13 नवंबर यानि मंगलवार आज का दिन सभी राशियाें के लिए महत्वपूर्ण है। आईए जानते हैं आज का सभी राशियाें का राशिफल। आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ बता रहे हैंवृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल। जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला आज का दिन।
राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) chhath pooja मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज चिंताएं कम हाेंगी। आज मानसिक रूप से मेष राशि वाले खुद को शांत महसूस करेंगे। आज बातचीत करते समय संयम रखना बेहद आवश्यक है। आज आपकाे छोटी-छोटी बातों पर अचानक गुस्सा आ सकता है। आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह का कारण बन सकता है। आज आपकी राशि में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकता है लेकिन ध्यान रहे आज कुत्ते को भूलकर भी लात नहीं मारनी हैं। एेसा करने से धन का नुकसान हाेता है। आज किसी से भी ईष्र्या करने से बचें। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज छठ पूजा पर डूबते हुए सूरज काे प्रमाण करना आपके लिए शुभ है।
राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi वृषभ राशि (Vrish Rashi) chhath pooja वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक शांति लेकर आने वाला है। पिछले कई दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। आप खुद को संतुलित महसूस करेंगे लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिखाई दे सकता है। इसलिए सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज बच्चों के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। आज रफ्तार से आपको नुकसान हो सकता है। किसी भी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। छठ पूजा पर डूबते सूरज काे अर्घ्य देना आपके लिए शुभ है।
राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। रोजगार के अवसर आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर अभी तक आप नौकरी तलाश रहे हैं तो आज आपको अच्छा मौका मिल सकता है। ज्वानिंग लेटर भी आज आपको मिल सकता है। आज यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा करते समय ध्यान रहे कि बाहरी भोजन आज आपके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। इसलिए खाने पीने की वस्तुओं में सचेत रहें। आज गाय को अपने हाथों से गुड़ या काेई भी मीठा देना आपके लिए शुभ है। आज रूका हुआ धन वापस मिलने की भी उम्मीद आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उनसे बात करें। छह पूजा पर सूर्यदेव काे नमन करना आपके लिए शुभ है।
राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परीक्षा फल के लिहाज से बेहद अच्छा है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अच्छे परिणाम आपके लिए आने वाले हैं। अगर आप नौकरी के लिए किसी कंपटीशन की तैयारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुरुआत करने के लिए बेहद अच्छा है। आज विशेष रूप से भाग्य आपके साथ है। कर्क राशि वालों के लिए अध्ययन का दिन है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज ध्यान रहे किसी से भी चीटिंग आपको नहीं करनी है कम नहीं तोलना है। आज परिवार को समय दें बच्चों से बातें करें। जीवनसाथी से मन की बातें आज कीजिए। इससे रिश्तो में मधुरता आएगी और विश्वास बढ़ेगा। आज आप खुद को अधिक जिम्मेदार व्यक्ति महसूस करेंगे। आज परिवार के साथ छठ पूजा में बैठने से परिवार में प्रेम बढ़ेगा।
राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। आज आपका मन दिन भर चंचल बना रहेगा। जीवनसाथी को लेकर भी आपकी चिंताएं आज बढ़ सकती हैं। आज जीवन साथी के स्वभाव में और स्वास्थ्य में कुछ बदलाव अचानक हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आप अपने आत्मविश्वास में भी कमी महसूस कर सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेते वक्त आप खुद को अक्षम महसूस कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको आज अपने पिता या जीवनसाथी से सलाह लेनी चाहिए। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। आज अपने ही आप के खिलाफ साजिश कर सकते हैं लेकिन इससे आपको कोई नुकसान होने वाला नहीं है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आपके दुश्मन स्वतः ही परास्त हो जाएंगे।
राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज यात्रा के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज अच्छा खाने का आप का मन रहेगा और आप स्वादिष्ट भोजन करेंगे। आज आपके अंदर अनोखी ऊर्जा का संचार होगा इससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आत्मविश्वास से भी आप लबरेज रहेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लोग आज आपको सुनेंगे और आपकी बात मानेंगे लेकिन ध्यान रहे ऐसे में अभिमान करने से आपको बचना है। दूसरों का जितना आदर आप करेंगे उतना ही सम्मान आपको मिलने वाला है। आज अति उत्साही होने से आपको बचना है। किसी भी मामले में तब तक राय नहीं देनी है जब तक कि आपसे पूछा ना जाए। आज वाणी में मधुरता आपके लिए बेहद आवश्यक है
राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आय में वृद्धि का दिन है। आज धन लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज आत्मविश्वास से भी आप भरे रहेंगे। खुद को सामान्य से अधिक गुणवान आज महसूस करेंगे। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज बौद्धिक कार्यों में आपको सफलता मिलने वाली है। आज अध्ययन कीजिए, आज लिया गया ज्ञान जीवन भर आपके काम आने वाला है। आज मित्रों का भी भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन वाणी में आज आपको सरलता बनाकर रखनी होगी। ऐसे बोल आज आपको नहीं बोलने हैं जो सामने वाले व्यक्ति को आघात पहुंचा दें। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज वृश्चिक राशि वालों को व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचना है। आप दूसरों का दुख नहीं देख पाते और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। यह आपके व्यक्तित्व की अच्छी बात है लेकिन आज आपको विशेष रुप से ध्यान रखना होगा कि लड़ाई झगड़ों से बचने की आवश्यकता है। आज कानूनी मसले आपके पक्ष में नहीं हैं। आज खर्च की आशंका आपके साथ बनी हुई है अधिक खर्च से आज संचित धन में कमी आ सकती है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहिएगा। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज परिवार को समय दें। जीवनसाथी से मन की बातें करें।
राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता में बीत सकता है। आज मानसिक रूप से चिंताएं धनु राशि वालों को घेरने की कोशिश करेंगे। चिंताओं के बढ़ने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्च भी आज बढ़ेंगे और इसको लेकर भी आज चिंता का कारण आप के लिए पैदा हो सकता है लेकिन ध्यान रहे चिंतन करने से कोई लाभ नहीं होने वाला है। सकारात्मकता अपने अंदर बनाए रखिए मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में अचल संपत्ति से लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज ऐसी कोई संपत्ति आपको लाभ पहुंचा सकती है जिसके बारे में अभी तक आपको नहीं पता था। यह पैतृक संपत्ति भी हो सकती है। आज किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करना आपके लिए शुभ है।
राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए 13 नवंबर आज मंगलवार का दिन सामान्य दिनों से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक कठिनाइयां आपको परेशान कर सकती हैं। आज कार्य क्षेत्र में भी परिवर्तन की आशंकाएं आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज ट्रांसफर भी आपका हो सकता है। ध्यान रहे आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप करेंगे उनका फल आपको अवश्य मिलेगा। आज भगवान राम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए श्री हनुमान का स्मरण करने मात्र से आज आपके सारे संकट दूर होंगे सारी कठिनाइयां खत्म होंगी।
राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। आज पल भर में खुशी तो अगले ही पल नाराजगी आपके व्यक्तित्व में दिखाई दे सकती है। आय के साधनों में कमी होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं आैर खर्च आज आपका बढ़ सकता है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहिएगा। उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी आपको अभी बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आज परिवारजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। शाम के समय कार्य उपरांत परिवार को समय दें। आज बुजुर्गों से बातें करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी।
राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज मंगलवार को मीन राशि वालों का मन अशांत रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए भगवान श्री राम के भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए। पारिवारिक समस्याएं भी आज आपको परेशान कर सकती हैं। चिंता में डाल सकती हैं लेकिन आज किसी मित्र का सहयोग आपको मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से ही आज आपके कारोबार में विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। धन लाभ के योग भी मित्र के सहयोग से आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है दोपहर बाद आपको अच्छा समाचार मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो