सहारनपुर

Rashifal: शुक्रवार आज कई राशि वालाें के लिए बने हैं धन लाभ के याेग लेकिन…..

Highlights

जानिए सभी राशियाें का चंद्र राशिफल
बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
राशिफल के साथ जानिए उपाय भी

सहारनपुरSep 12, 2019 / 11:40 pm

shivmani tyagi

Rashifal

13 सितंबर 2019 शुक्रवार का सभी राशियाें का भविष्यफल जानने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियाें का चंद्र राशिफल।

राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन किसी से भी बहस करने से बचना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों और व्यापारियों को थोड़ा सा प्रतिस्पर्धा में सचेत रहना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करने हैं। महिलाओं के लिए दिन अच्छा है सम्मान मिलेगा।
वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन आपको वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज सड़क पार करते समय और वाहन चलाते समय दुर्घटना की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। जिन लोगों को अपने पूर्व में पैसा उधार दिया था उन्हें भी याद दिलाएं। आज पैसा वापस लौटने के योग बन रहे हैं लेकिन उधार दिया गया आज पैसा लंबे समय तक वापस लाैटने वाला नहीं है।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रहेगा। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। दोपहर तक कुछ परेशानियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को आज थोड़ा सचेत रहना होगा। सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। कार्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। समय पर अपने कार्यों को निपटाना आवश्यक है। आज आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है।

कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों को आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों से नजदीकियां बढ़ाने का समय है। पिछले कुछ दिनों से अगर कन्फ्यूजन चल रहे हैं तो आज उन्हें प्रेम में बदला जा सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज भाग्य आपके साथ है। मधुर वाणी से आप सभी का दिल जीत लेंगे और अपने व्यवहार से आप दूसरे लोगों को प्रभावित करने में भी सफल होंगे।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों को किसी भी बहस नहीं करनी है। झूठ का सहारा लेना आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
भाग्य आज कन्या राशि वालों के साथ है। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं है। आलस आज आपकी राशि में कुंडली मारे बैठा है। इसलिए आलस को आज थोड़ा सा आपको छोड़ना होगा। आलस छोड़कर अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। आज दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। अगर प्रिय से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आपको सफलता मिलेगी।
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आत्मविश्वास से आभारी रहेंगे। साझे का कारोबार फायदेमंद रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने कार्य करने के तरीकों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। ध्यान रखिएगा अगर निवेश करना चाहते हैं तो आज सोच समझकर ही निवेश करना है। एक्सपर्ट की सलाह के बिना निवेश उचित नहीं है धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज से वृश्चिक राशि वालों का अच्छा समय शुरु हो रहा है। अगर आप पिछले कुछ दिनों से आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे थे तो अब से आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक सदस्यों को समय दीजिए परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाइए इस रिश्ते में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ेगी हालांकि मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम तुरंत प्राप्त नहीं होंगे लेकिन भविष्य में आज की गई मेहनत के फल आपको जरूर मिलेंगे। आज मन चंचल रहेगा मन को एकांत करने के लिए मन को एकाग्र करने के लिए शांत करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। अगर आप अपने प्रिय से मन की बात का इजहार करना चाहते हैं, अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल भी आज आपके अनुकूल है सभी सदस्यों कब प्रेम आपको मिल रहा है।
मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
13 सितंबर 2019 का दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा सा चुनौती भरा है। आज कुछ कठिनाइयां आपको सामान्य कार्यों में उठानी पड़ेंगी। ध्यान रहे आज मकर राशि वालों को गुस्से से बचकर रहना है। गुस्से की अधिकता बिल्कुल भी आपके लिए उचित नहीं है। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज धन लाभ के याेग भी बने हुए हैं।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छे जोक लेकर आया है। सामान्य से बेहतर आज आपका दिन रहने वाला है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो आज उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिख रहे हैं। जो लोग अध्ययन कर रहे हैं पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। आज किया गया अध्ययन भविष्य तक आपके काम आने वाला है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। अच्छे योग बने हुए हैं लाभ के पद पर आज कुंभ राशि वाले रहेंगे।
मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। संतोषजनक आज परिमाण आपको प्राप्त होंगे। आज जो भी मेहनत आप करेंगे उसके अनुरूप आपको फल प्राप्त होंगे। ध्यान रखिएगा समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करना है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें आज जो भी कार्य आप करेंगे उन्हें आपको सफलता मिलेगी लेकिन नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों में गति लाएं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.