scriptRashifal: रविवार आज बन रहा है व्याघात याेग, 5 राशि वाले रहें सचेत, मिल सकता है धाेखा, जाने बाकी का भाग्य | Aaj ka rashifal 13ovtober 2019 Today Horoscope | Patrika News

Rashifal: रविवार आज बन रहा है व्याघात याेग, 5 राशि वाले रहें सचेत, मिल सकता है धाेखा, जाने बाकी का भाग्य

locationसहारनपुरPublished: Oct 13, 2019 08:37:10 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlight

रविवार आज बन रहे हैं व्याघात व हर्षण याेग
दाेनाें याेग सभी राशियाें को कर रहे हैं प्रभावित
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
पढ़िए सभी राशियाें का आज का राशिफल

राशिफल

Rashifal 13 october 2019

13 अक्टूबर 2019 रविवार आज दिल चुनौती भरा है। भाद्रपद नक्षत्र सुबह 8:00 बजे तक रहेगा और 8:00 बजे के बाद रेवती नक्षत्र शुरु हो जाएगा। देर रात तक व्याघात योग बन रहा है और उसके बाद हर्षण योग बनेगा। चंद्रमा आज मीन राशि में स्थित है। चंद्रमा स्थिरता और बन रहे योग आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशि का चंद्र राशिफल। आज का भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ
मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। अपने मुख से दूसरों को कोई भी ऐसी बात नहीं कहनी है जाे आघात पहुंचाती हो। आज भूलकर भी काले रंग के कुत्ते को लात नहीं मारनी हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सड़क पार करते समय भी सचेत रहें। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने के योग हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य से अच्छा रहेगा
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य से थोड़ा सा काम बेहतर है। आज छुट्टी का दिन होने के बावजूद वृषभ राशि वाले दिन भर कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको घरेलू कार्य करने पड़ेंगे। घरेलू कार्य में भी आप व्यस्त रह सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी वृषभ राशि वालों को सचेत रहना चाहिए। शत्रु मुखर होने की कोशिश करेंगे। शत्रु को शांत करने के लिए आज मछलियों को अपने हाथों से खाना दें। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे, तो सुबह 8:00 बजे के बाद का समय आपके लिए उत्तम है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारी और कारोबारियों की राशि में भी आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन वाहन सुख के योग लेकर आया है। अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। गुस्से की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना चाहिए। अगर आपका कोई कार्य अधूरा रह जाता है या फिर किसी कार्य में आपको नुकसान उठाना पड़ता है तो ऐसे में आपको धैर्य रखना चाहिए, गुस्सा करना आज आपके लिए उचित नहीं है। ऐसे में विवाद हो सकते हैं और अपने विश्वास पात्रों से भी विवाद होने की आशंका ही बनी हुई हैं। इसलिए आज शांत रहना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाइए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और शत्रु शांत होंगे।

राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों की राशि में सफलता का योग बना हुआ है, जो भी कार्य आप करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी चाहिए। बहस विवाद का कारण बन सकती है। अगर आप पिछले कई दिनों से आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो आज आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होगा। अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आपके कष्ट कम होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों के लिए भी रविवार का दिन सामान्य योग लेकर आया है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ गलत सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। इन सूचनाओं पर पहली बार में ही विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले तर्क वितर्क जरूर करें। आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय करना उचित नहीं रहेगा। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। दोपहर बाद संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज अचल संपत्ति में निवेश करना ही आपके लिए उचित है। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। अगर आप अपने मन की बात प्रिय से कहना चाहते हैं अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं, आज का दिन उत्तम है। सफलता मिलेगी
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। आज कन्या राशि वालों को धन लाभ होंगे और उनके आय भी बढ़ेगी। आज पारिवारिक सदस्यों का सहयोग कन्या राशि वालों को प्राप्त हो रहा है। किसी से भी बहस करने से बचें। बहस विवाद का कारण बन सकती है। आज कुछ ऐसे लोगों से कन्या राशि वालों की मुलाकात होगी जो आपकी चल रही योजनाओं में गति लाने में सहायक साबित होंगे। अगर नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज प्रयास किए जा सकते हैं आपको सफलता मिलेगी। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है, लेकिन सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप करेंगे आपको सफलता प्राप्त होगी
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए 13 अक्टूबर रविवार का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद तुला राशि वालों को सामान्य से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ के रास्ते भी खुलेंगे। आज आय के स्रोत में भी बढ़ोतरी होने के योग तुला राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से किसी बीमारी से परेशान हैं तो आज उससे भी आपको मुक्ति मिलेगी। आपकी तबीयत में सुधार होगा आज अचानक यात्रा के योग भी बने हुए हैं। यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। ध्यान रखिएगा आज सड़क पार करते समय सचेत रहें खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, अधिक भोजन या बाहर का भोजन पेट के विकार का कारण बन सकता है।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू दिन सामान्य से बेहतर है, दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर तक का समय आपके लिए उत्तम है। दोपहर बाद कुछ समस्याएं आ सकती हैं। कुछ गलत सूचनाएं आपको प्राप्त हो सकती हैं। इसलिए मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना बेहद आवश्यक है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से परख लें। जल्दबाजी किसी भी कार्य में उचित नहीं है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो दिन उत्तम है लेकिन एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही आपको निवेश करना चाहिए। नया वाहन खरीद सकते हैं।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज नया कार्य करने से अच्छा है कि रुके हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कुछ कार्य अचानक आपको करने पड़ सकते हैं। किसी पर भी एकतरफा विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। भाग्य का 80% साथ आपको आज प्राप्त हो रहा है लेकिन ध्यान रखिएगा आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए भाग्य के सहारे बैठना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों को पूरा करें। कार्यों को सहकर्मियों के सहारे छोड़ना भी उचित नहीं है।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों की राशि में भी रविवार आज धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज किया गया अध्ययन जीवनभर आपके काम आने वाला है। किसी भी व्यक्ति से बहस आपको नहीं करनी चाहिए। बहस विवाद का कारण बन सकती है जीवनसाथी से प्रेम आज आपको प्राप्त होगा। आप जो भी कार्य कर रहे हैं उनमें आपको सफलता मिलेगी। कोई नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को भी पूरा किया जाए। 13 अक्टूबर आज गाय को अपने हाथों से रोटी दीजिए। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है। सड़क पार करते समय भी आपको थोड़ा सा सावधानी बरतनी चाहिए। आज दूसरों की गलती का नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन नौकरीपेशा लोगों को आज थोड़ा सा सचेत रहना हाेगा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। आज आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है या आपको अतिरिक्त कार्यभार दिए जा सकते हैं। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों के लिए 13 अक्टूबर 2019 का दिन किसी अवसर की तरह है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए बेहद आवश्यक है। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार आपको दोपहर बाद प्राप्त होंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी आज आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए किसी आवश्यक की तरह है आज समय की बर्बादी आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग कीजिए और अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। आपको सफलता प्राप्त होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो