script

14 अगस्त आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Aug 14, 2019 08:21:49 am

Submitted by:

shivmani tyagi

14 august आज बन रहे हैं दाे शुभ याेग
आईए जाने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

आइए जानते हैं 14 अगस्त 2019 बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार आज पूर्णिमा नक्षत्र है। आज दिन में दो शुभ योग बन रहे हैं। सुबह 11:13 तक आयुष्मान योग रहेगा और इसके बाद सौभाग्य योग बन रहा है। चंद्रमा आज मकर राशि में है। चंद्रमा की स्थिति और बन रहे योग आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करते हैं इसके बारे में बता रहे हैं आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ आइए जानते हैं सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल।

14 अगस्त आज का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से बेहतर है। पारिवारिक माहौल आपके फेवर में है। नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने किसी मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान करें आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
14 अगस्त आज का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
कारोबार के नए रास्ते आज खुलेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है, इसलिए विवाद में भी ना पड़ें। मछलियों को भोजन देना आपके लिए शुभ है।

14 अगस्त आज का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। मिथुन राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च किया संकाय भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सा सावधानी बरतें।
14 अगस्त आज का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे आज व्यवहार में जल्दबाजी रहेगी। इसलिए थोड़ा सा धैर्य रखें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन अचानक खर्च बढ़ने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं।

14 अगस्त आज का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन सिंह राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है।
14 अगस्त आज का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
14 अगस्त का दिन अच्छी योग लेकर आया है। यह अलग बात है कि, दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे लेकिन आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जिन परेशानियों से आप पिछले दिनों से घिरे हुए हैं उनमें कमी आएगी और नए रास्ते खुलेंगे। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।
14 अगस्त आज का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कष्ट जारी हो सकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा तुला राशि वालों को आ सकता है। इसलिए गुस्से को काबू रखना जरूरी है। बातचीत करते समय भी आपको आज सचेत रहना है। ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना है जो दूसरों को आघात पहुंचाते हाें। धन लाभ के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
14 अगस्त आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर योग आपके लिए बने हुए हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से बचें। बहस विवाद का कारण बन सकती है। मित्रों के सहयोग से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं।
14 अगस्त आज का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस आपको सुबह से ही घेरने की कोशिश करेगा। इसलिए आलस को आज त्याग दें। अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं है। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं।

14 अगस्त आज का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए भी उतार-चढ़ाव रहेगा। आज अपने शौंक आप दोहरा सकते हैं। मन की बातें सुनिए। आज आपका मन जाे कह रहा है वह आपको करना चाहिए। अगर आप पिछले कई दिनों से एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं तो आप उससे ऊब सकते हैं इसलिए आज कुछ रोचक करने का समय है। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

14 अगस्त आज का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। मानसिक चिंताएं आज घेरे रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यात्राएं आज करनी पड़ सकती हैं। ध्यान रखिएगा आज यात्राएं करने से आपको बचना चाहिए। जब तक बेहद आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें।

14 अगस्त आज का राशिफल मीन राशि |Pisces
roscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक रूप से चल रही चिंताएं कम होंगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। इसलिए समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करें।

ट्रेंडिंग वीडियो