script14 February 2019 Valentine Day Rashifal : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | aaj ka rashifal 14 february 2019 Daily Rashifal 14 February Horoscope | Patrika News

14 February 2019 Valentine Day Rashifal : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 14, 2019 01:26:09 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

14 फरवरी 2019 वैलेंटाइन डे के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आप के सितारे, कैसा बीतेगा आप का दिन

rashifal

rashifal

aaj ka Rashifal 14 फरवरी 2019 जानिए कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि (Aries) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए 14 फरवरी आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज गुस्से की सुमन अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज जीवनसाथी से भी आपका विवाद हो सकता है। इसलिए आज आपको शांत रहना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। गुस्से पर काबू रखना होगा और छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से भी आज आपको बचना होगा। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य करेंगे और आपको सफलता मिलेगी लेकिन आलस भी आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi

वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम बेहतर रहने वाला है। आज तनाव आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। दोपहर बाद कुछ ऐसी घटना आपके आसपास कर सकती है, जो आपको निराश कर देगी लेकिन नकारात्मक विचारों से आज आपको बचना चाहिए। सकारात्मकता बनाए रखें। अगर आप व्यापारी हैं, कारोबारी हैं तो आज का दिन बेहतर है, लाभ के याेग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा लेकिन ध्यान रहे आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं है। तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपके स्वभाव में गुस्सा हावी हो सकता है। इसलिए गुस्सा करने से बचें। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए। खाने पीने की वस्तुओं का भी आज आपको ध्यान रखना चाहिए। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की आशंका दिखाई देती है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए भी आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं रुकेगा मन अशांत है। मन को शांत करने के लिए आज भगवान श्री कृष्ण का ध्यान आपको करना चाहिए। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है और प्रमोशन के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज साझे का बिजनेस आपके लिए उचित नहीं है। आज साझीदार पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए उचित नहीं हैं। नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी जाती है कि सीनियर से बनाकर रखें। आज प्रमोशन के साथ साथ ट्रांसफर की आशंका भी है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए 14 फरवरी का दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद कुछ परेशानी हैं। आज आपको तनाव घेरने की कोशिश कर सकता है। आपको पारिवारिक समस्याओं काे लेकर भी तनाव हो सकता है। आज आपको जिद्दी नहीं बनना है। समझौते वाला व्यवहार बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। आज अच्छा संगीत सुनिए अच्छा संगीत सुनने से मन शांत होगा। आज अपना कोई पुराना शोक भी आप तो रह सकते हैं। आज किसी से भी आपको घृणा नहीं करनी चाहिए। पीठ पीछे किसी की बुराई करना भी आज आपके लिए उचित नहीं है। आज किसी गरीब व्यक्ति को अन्न का दान करना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi

कन्या राशि (Virgo) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन आज आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आप महसूस कर सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज जो भी बड़ा निर्णय आप करें उसमें जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए जरूरी है। अगर आप आज निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा नहीं है। आज निवेश को टाल दें नौकरीपेशा लोगों के लिए आज ट्रांसफर की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है कारोबारियों के लिए लोग दिखाई दे रहे हैं। आज कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे ताे उस कार्य को शुरू कर सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन आज गुस्सा तुला राशि वालों के व्यवहार में दिखाई दे सकता है। आज वाणी में मधुरता और स्वभाव में सरलता बनाकर रखें। इसी से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए आपको ध्यान रखना चाहिए आज मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आपके आसपास का माहौल आज आपके अनुकूल नहीं हैं। आपको अचानक अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। समस्याएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन आप सभी परिस्थितियों से निपटने में निपुण हैं। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपने कार्य पर ध्यान दें। आज अचानक धन लाभ के योग में दिखाई दे रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस लौट सकता है जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि (Scorpius) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक महत्वपूर्ण है। आज आपको अपने कार्यों का आकलन करना चाहिए। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज बच्चों से बातें कीजिए जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए और भविष्य के लिए योजनाएं बनाइए। ऐसा करने सेे आप आज कारोबार में विस्तार कर सकते हैं पिछले कुछ दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे ताे उस कार्य को शुरू कर सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। आज किसी से भी घृणा आपकाे नहीं करनी चाहिए।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi

धनु राशि (Sagittarius) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए देना जो सामान्य से कम बेहतर है। आज आप खुद को थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। जो कार्य आपको दिए जाएंगे, आपको ऐसा लग सकता है कि आप उन कार्यों को करने में आप सक्षम नहीं हैं। लेकिन ऐसे में परेशान ना हाें। आप सभी कार्यों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं। अनोखा साहस आपके अंदर है। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज दोपहर बाद किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हाेगी जाे आपके रुके हुए कार्यों को गति देगा और आपकी परेशानियों को कम कर देगा। आज पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने वाला है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए। श्री हनुमान आप के सभी कष्ट हर लेंगे।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricornus) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज भाग्य आपके साथ है जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आज मन चंचल रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। आपका मन शांत होगा जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज सीनियर आपके कार्यों से खुश होंगे लेकिन आज खर्च की आशंका है आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए सावधानी बरतें आपके पास जो है उसमें आज कमी आ सकती है। इसलिए खर्च करते समय आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खाने पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप भावनात्मक रहेंगे। आज आपको अपनी भावनाओं को थोड़ा सा काबू रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी से मन की बातें करें। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग बन रहे है। कारोबारियों को आज अपने कारोबार में विस्तार कर लेना चाहिए आज उचित समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज दिन में उत्तम समय है ऐसा कर सकते हैं। आज अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Meen Rashi ka Rashifal
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए अच्छा है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। जो चिंताएं आपको घेरे हुए हैं उनमें कमी आएगी। पिछले कुछ दिनों से संतान के प्रति जो चिंताएं चल रही है वह भी आज कम होंगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पारिवारिक परेशानियां आज मुखर हाे सकती हैं। कुछ समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखें। आज स्वभाव में सरलता और वाणी में मधुरता बनाकर रखें। सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। खर्च की अधिकता दिखाई देती है। आज खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत रहें। उन वस्तुओं को खरीदने से बचने जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आज इसी गरीब व्यक्ति को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो