scriptशनिवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal 15 february 2020 today horoscope in Hindi | Patrika News

शनिवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 15, 2020 12:24:53 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
शनिवार आज का सभी राशियाें का राशिफल

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

15 फरवरी 2020 शनिवार आज क्या कहते हैं? आपके भाग्य के सितारे ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं शनिवार आज का सभी राशियों का राशिफल। चंद्र राशिफल से आज का भविष्य बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।
मेष राशिफल। शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छे याेग लेकर आया है। कार्यों की अधिकता रहेगी आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनके मुताबिक आपको फल प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें।
वृष राशिफल। आज का राशिफल कहता है कि वृष राशि वालों के लिए उत्तम समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग भी आपको मिल रहा है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बरसेगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं।
मिथुन राशिफल। 15 फरवरी 2020 का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा कम बेहतर बीतेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर आप को आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। कोई भी निर्णय करने से पहले तर्क जरूर कर लें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन दोपहर के समय कार्यों की अधिकता रहेगी।
कर्क राशिफल। शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग महिला से आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। ध्यान रहे आज दुर्घटना की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए सड़क पार करते समय और वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रिय से अपने मन की बात कह सकते हैं आपको प्रेम में सफलता मिलेगी।
सिंह राशिफल। आज का राशिफल कहता है कि सिंह राशि वालों को थोड़ा सा धैर्य रखना होगा। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ आपको मिलेगा लेकिन जल्दबाजी उचित नहीं है। परिवार को समय दीजिए बच्चों के साथ भी आज आपको समय बिताना चाहिए जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है, लेकिन खर्च बढ़ने की आशंका दिखाई दे रही हैं।
कर्क राशिफल। शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। धन लाभ होगा। आज पूर्व में की गई मेहनत का लाभ भी आपको मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ध्यान रखिएगा आज वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। जल्दबाजी और गुस्से से बचना है।
तुला राशिफल। तुला राशि वालों के लिए समय अच्छा है लेकिन मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। दांपत्य जीवन में खुशी के मौके मिलेंगे। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन संयम आवश्यक है। अपने किसी प्रिय से आज नाराजगी हो सकती है बहस करने से बचें।
वृश्चिक राशिफल। वृश्चिक राशि वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन आज थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश भी कर सकते हैं। जो जातक राजनीति में हैं उनके लिए उत्तम समय है। आज आर्थिक लाभ आपको होंगे। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा।
धनु राशिफल। धनु राशि वालों की राशि में शनिवार आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। धन लाभ आज आपको होगा पूर्व में जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है, उन्हें आज याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। ध्यान रखिए गुस्सा उचित नहीं है। आज हंसता हुआ चेहरा आपके लिए शुभ है।
मकर राशिफल। मकर राशि वालों के लिए भी उत्तम समय है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन परिवार के सदस्यों को समय देना जरूरी है। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं, लेकिन इसके साथ-साथ खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना है।
कुंभ राशिफल। कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम समय है। मेहनत कीजिए मेहनत का फल आपको मिलेगा। आज आपके राशि में कर्म प्रधान है। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पूर्व में जो मेहनत की आपने थी उसका भी आज आपको फल प्राप्त होगा। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं, लेकिन यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतनी होगी।
मीन राशिफल। आज का राशिफल कहता है कि मीन राशि वालों की राशि में अच्छे योग बने हुए हैं। भाग्य का साथ आज आपको मिल रहा है। प्रेम योग भी आज आपके राशि में दिखाई दे रहा है। धन लाभ के योग भी बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज आलस आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आलस आप को घेरने की कोशिश कर सकता है इसलिए आलस को त्याग दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो