सहारनपुर

aaj ka rashifal : मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि

aaj ka rashifal : बुधवार आज कृतिका नक्षत्र है और शूल योग बन रहा है। मध्य रात्रि पश्चात गंड योग बनेगा। चंद्रमा आज मेष राशि से वृष राशि में प्रस्थान कर रहा है। आइए जानते हैं चंद्र राशिफल से सभी 12 राशियों का राशिफल

सहारनपुरJul 15, 2020 / 07:34 am

shivmani tyagi

video rashifal of 14 july 2020 Tuesday aaj ka video horoscope

aaj ka rashifal ( daily horoscope prediction ) बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का दिन ? चंद्र राशिफल ( Rashifal ) से बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।

मेष राशि का राशिफल ( Today horoscope in hindi ) मन को शांत रखें। व्यर्थ के मामलों में उलझना आज उचित नहीं है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। आज प्रिय को अपने मन की बात कह सकते हैं सफलता मिलेगी।

वृष राशि का राशिफल , बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन संयमित रहने की आवश्यकता है। आज गुस्से से वृष राशि वालों को बचना चाहिए। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा समय है। पारिवारिक माहौल भी आज आपके अनुरूप नहीं हैं।

मिथुन राशि का राशिफल , बुधवार आज मन को शांत रखने की आवश्यकता है। आपका मन चंचल बना रहेगा। आपका व्यवहार भी बदलता रहेगा। अधिक परिश्रम करने पड़ सकते हैं लेकिन सफलता मिलेगी। आज वाहन के रखरखाव में खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं।

कर्क राशि का राशिफल , भाग्य का साथ मिल रहा है। पारिवारिकजनों का भी सहयोग मिलेगा। कुछ परेशानियां जरूर आ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके लिए उत्तम है। कारोबारियों और व्यापारियों को आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि का राशिफल , बुधवार आज धैर्य की आवश्यकता है। जल्दबाजी न करें। आपके व्यवहार में जल्दबाजी रहेगी। आपके आसपास का माहौल उत्तम है। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा उनके आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
कन्या राशि का राशिफल , आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन कुछ समस्याएं आपको घेर सकती हैं। तनाव हो सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा। खुद पर भरोसा रखिए। आप सभी परिस्थितियों से निपटने की क्षमता रखते हैं। अपनी सेहत के प्रति भी आज आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि का राशिफल , बुधवार का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छी बुरी सूचनाएं प्राप्त होंगी। आपका जो इकट्ठा किया हुआ धन है आज उसमे भी कमी आ सकती है। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहना है।
वृश्चिक राशि का राशिफल , आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए उत्तम है। भाग्य का साथ मिल रहा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी अच्छा समय है लेकिन गुस्से से बचना होगा। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा।
धनु राशि का राशिफल, धनु राशि वालों को वालों भाग्य साथ मिल रहा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। ऐसे में आपको अतिरेक से बचना है। बेवजह मामलों से उलझने से भी बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से बहस करना उचित नहीं है। पूर्व में जिन लाेगाें काे पैसा उधार दिया था उन्हें याद दिलाएं। गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाएं।
मकर राशि का राशिफल , बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। सकारात्मक साेच के साथ आगे बढ़िए सफलता मिलेगी। आज समय से अपने कार्यों का निपटारा करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। समय प्रबंधन आपके लिए जरूरी है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए थोड़ा सा चुनौती भरा समय है।

कुंभ राशि का राशिफल , बुधवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। वाहन और भवन सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप नया वाहन या नया घर खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। ध्यान रखिएगा आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में बनी हुई है। खर्च करते समय थोड़ा सा सावधानियां रखनी होगी।
मीन राशि का राशिफल , बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए भी उत्तम है लेकिन गुस्से से आज आपको बचना होगा। मीन राशि वालों की राशि में गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। जो नुकसान का कारण बन सकती है। पारिवारिक माहौल आपके अनुरूप है। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है लेकिन किसी से भी बहस करने से बचें।

Home / Saharanpur / aaj ka rashifal : मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.