scriptRashifal: शुक्रवार का दिन पांच राशि वालों के लिए लाया है लाभ के याेग, जाने सभी 12 राशियों का राशिफल | Aaj ka Rashifal 15 November 2019 | Patrika News

Rashifal: शुक्रवार का दिन पांच राशि वालों के लिए लाया है लाभ के याेग, जाने सभी 12 राशियों का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 15, 2019 12:32:04 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

चंद्र राशिफल से जानिए सभी राशियाें का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

aaj ka rashifal

rashifal

aaj ka Rashifal 15 November 2019: शुक्रवार आज किन राशि वालों काे रहना हाेगा सचेत और किन राशि वालों काे मिल रहा है भाग्य का साथ ? यह जानने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

आज का राशिफल , मेष राशि | Aries horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से बेहतर है। खुद को साबित करने का समय है। आज दैनिक कार्यो में अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आपकी राशि (Rashi) में कर्म प्रधान है। सीनियर से चुनौतियां मिल सकती हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार किया जा सकता है लेकिन धैर्य बहुत आवश्यक है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। गलत सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत रिएक्शन उचित नहीं है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Aaj ka rashifal वृषभ राशि | taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय है। पुरानी चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी। सोशल मीडिया पर आज छाए रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलेगा। आज ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान करें।

15 नवम्बर 2019 का राशिफल मिथुन राशि | gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आर्थिक मामलों में लाभ के पद पर रहेंगे। भवन सुख के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। आज खर्च करते समय सचेत रहें। परीक्षा फल आने वाले हैं तो आपके हित में आएंगे। कानूनी पक्ष मजबूत है। भाग्य का साथ मिल रहा है। कानूनी फैसले भी आपके पक्ष में रहेंगे। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान अपनी कीमती वस्तुओं के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा जहां नए लोगों से मुलाकात होगी।

दैनिक राशिफल कर्क राशि | cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है हालांकि दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे लेकिन शाम का समय आपके लिए अच्छा है। आज परिवार के साथ समय बिताएं। बच्चों को भी समय दें। प्रिय से अपने मन की बातें आप कह सकते हैं। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी। आपकी जो समस्याएं पिछले कई दिनों से चली आ रही हैं आज मित्रों के सहयोग से उनका समाधान होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतें। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है।

सिंह राशि का राशिफल | leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। आपकी जो परेशानियां चल रही थी उनमें आज से कमी आना शुरू होगी और अच्छा समय शुरू होगा। धन लाभ के योग बने हुए हैं। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाएं। इससे धन लाभ के योग बनेंगे। आज पुराने मित्रों से मुलाकात के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। कोई भी निर्णय करने से पहले जल्दबाजी उचित नहीं है। आज धैर्य आवश्यक है। गुस्से से बचें। मधुर वाणी से आपके काम बनेंगे और आप दूसरों का दिल जीत लेंगे।
Daily Horoscope कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। भाग्य का 70% साथ आज आपको प्राप्त हो रहा है। आलस को त्यागना होगा। अपने कार्यों के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। खुद से बातें कीजिए। अपने कार्यों की समीक्षा कीजिए। आप बेहतर परिणाम ला सकते हैं। हर समय आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इसका फल भी आज आपको मिलेगा और मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी महिला के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना ने इससे विरोधी शांत होंगे।
शुक्रवार का राशिफल, तुला राशि | libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
गुस्से से बचें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आज झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ना उचित नहीं है। चुनौतियों को स्वीकार करें। समय का प्रबंधन आवश्यक है। समय से कार्य पूरे करने होंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए लाभ के योग बने हुए हैं। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन किसी अवसर की तरह है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि | scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल भी बेहतर बनेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी लेकिन ध्यान रखिएगा। आज आपको गुस्से से बचना है। अपने मुख से ऐसी कोई भी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हो। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज अचल संपत्ति से लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। रिश्तेदारों के साथ भी संबंधों में सुधार होगा। अगर पिछले दिनों से कोई विवाद या कन्फ्यूजन चल रहे हैं तो उन्हें दूर करने का समय है। आज बातें करने से सभी बातों का समाधान हो जाएगा।
धनु राशि | sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा है लेकिन दिन भर उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज बेवजह के विवादों से आपको बचना है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। राह चलते लोगों से बहस करना भी ठीक नहीं है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। अपने कारोबार और व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। परिवार को समय दें। बच्चों से बातें करें। बच्चों के मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश भी आज आपको करनी चाहिए।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मन चंचल बना रहेगा। समय का प्रबंधन आवश्यक है। आज आलस को त्यागना होगा और वरीयता के अनुसार अपने कार्य पूर्ण करने हाेंगे। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है लेकिन आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए कर्म बहुत आवश्यक है। कार्यों पर ध्यान दीजिए। आज महिला सहकर्मी से विवाद की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए बहस करने से बचना है। किसी की भी बुराई आपको नहीं करनी चाहिए। इससे आपके प्रति दूसरों के मन में पूर्वाग्रह बन सकते हैं। जो जातक राजनीति में उनके लिए अच्छा समय है। व्यापारियों और कारोबारियों को लाभ होगा। दिन सामान्य रहेगा वाणी में मधुरता बनाकर रखें।

आज का चन्द्र राशिफल, कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों को भावनात्मक होने से बचना है। आज तर्क के आधार पर निर्णय करने होंगे। चिंता नहीं चिंतन करने का समय है। जो कार्य आप कर रहे हैं उनकी समीक्षा करें। खुद से बातें करें। अपनी क्षमता को निखारें आप किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं और यही कारण है कि आप हर कार्यों में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। आपके इसी होने के चलते आपको आज नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। आपके पारिवारिक जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों से मीठा और मधुर व्यवहार रखें। आज साझे का बिजनेस आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना है।

राशिफल मीन राशि | pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जो भी कार्य आप कर रहे हैं उन पर मेहनत कीजिए। आपको सफलता मिलेगी। किसी भी अजनबी व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया है उन्हें भी आज याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहना है परिवार के सदस्यों से बातें करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो