script18 अप्रैल 2019 बृहस्पतिवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का दैनिक राशिफल | Aaj ka rashifal 18 April 2019 Daily Rashifal Dainik Rashifal 2019 | Patrika News

18 अप्रैल 2019 बृहस्पतिवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का दैनिक राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Apr 17, 2019 04:49:36 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal, Daily Horoscope, Dainik Rashifal, Aaj ka Rashifal in Hindi, 18 अप्रैल 2019 बृहस्पतिवार के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का दैनिक राशिफल, जानिए आज के राशिफल के अनुसार क्या कहते हैं भाग्य के सितारे

Daily Rashifal

rashifal 17 april 2019

aaj ka Rashifal 18 April 2019 गुरुवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। यह जानने के लिए जानते हैं सभी राशि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल 18 अप्रैल का राशिफल। इन सभी राशियाें का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि (Aries) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
18 अप्रैल को मेष राशि वालों का भाग्य सामान्य से बेहतर है। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो 18 अप्रैल को अपनी योजना को शुरू कर सकते हैं। नई योजना पर भी आज काम करने का दिन है। आज आपकी राशि में भाग्य आपके साथ है लेकिन कर्म प्रधान है इसलिए कर्म पर विश्वास कीजिए भाग्य का लिखा आपको जरूर मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए, माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवन साथी से भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज कुछ नए मित्र आपके बनेंगे जो आपके कार्यक्षेत्र में आपके लिए सहायक साबित होंगे। किसी को भी पैसा उधार देते समय आपको सावधानी बरतनी है। पैसों के लेन-देन में आज आप नुकसान उठा सकते हैं। इसलिए सावधानी आपको बरतनी होगी। आज वाहन चलाते समय भी आपको सामान्य से अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। महिला मित्र से आज आपको सहायता मिलेगी। महिलाओं के लिए भी आज का दिन अच्छा है। परिवार में और नई नौकरी के अवसर भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन सामान्य है लेकिन कार्यों के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। सुबह उठकर नहाने के बाद गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi

वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
वृष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार मिलने के योग आपकी राशि में आज बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अगर चिंताओं में आप घिरे हुए हैं तो उनमें कमी आएगी और आज आपको अच्छा रास्ता दिखाई देगा। आज कुछ लुभावने अवसर भी आपको मिलेंगे लेकिन इन्हीं प्रस्तावों में से आपको अच्छे प्रस्ताव को चुनना है। पिछले कई दिनों से अगर कोई नया कार्य करना सोच रहे थे तो आज का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा नहीं है। आज वृषभ राशि वालों को अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना चाहिए। आज आपकी राशि में पूर्णता का योग दिखाई दे रहा है। इसलिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय है। अगर अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आप दोपहर बाद का समय चुनेगा। आज दोपहर तक का समय आपके लिए सामान्य है लेकिन दोपहर बाद का समय अच्छे योग लेकर आ रहा है जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी व्यापारियों और कारोबारियों के लिए कुछ चुनौतियां आज आ सकती हैं। प्रतिस्पर्धा में भी आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जो लोग राजनीति में है उन्हें आज बातचीत करते समय या भाषण देते समय अपने शब्दों पर सावधानी बरतनी होगी। शब्दों का चयन ठीक तरह से करना होगा। आज अधिक बोले ना आप के लिए उचित नहीं है। बातचीत करते समय भी आपको संयम रखना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्से से आपको आज बचना चाहिए। आज वाहन चलाते समय भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतने का बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। मौसम का असर आज आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज अच्छी योग बन रहे हैं। गुरुवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा परिवार में अगर समस्याएं चल रही है तनाव चल रहे हैं कंफ्यूजन चल रहे हैं तो उन्हें आज दूर करने का समय है। आज परिवार के सदस्यों से बैठकर आपको बात करनी चाहिए। गुस्से को दूर रख कर आज सभी की बात को आराम से सुनने और अपना पक्ष रखें ऐसा करने से रिश्ते में मजबूती आएगी और जो कंफ्यूजन चल रहे हैं। वह भी खत्म होंगे आज आपको जिद्दी रवैया नहीं अपनाना है। अगर आपको किसी ने अपने यहां घर पर या समारोह में बुलाया है तो आपको जाना चाहिए। इससे दूसरों के मन में आपके प्रति बने पूर्वाग्रह खत्म होंगे और आप का सम्मान बढ़ेगा। आज ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां नए लोग आपको जानेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे आज। किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। जिन लोगों को आपने पहले से पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें भी आज आपको याद दिलाना चाहिए। आज उधार दिया गया पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा आज मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है गुरुवार आज किसी प्यासे व्यक्ति को अपने हाथों से पानी पिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपको धन लक्ष्मी प्राप्त होगी

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है लेकिन आज का दिन चुनौती भरा भी रह सकता है। आज आपको कुछ ऐसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है जहां आप खुद को घिरा हुआ महसूस करेंगे, लेकिन ऐसे में धैर्य ही आपका हथियार बनेगा शस्त्र बनेगा। धैर्य आपके लिए बेहद आवश्यक है। आप अक्सर जल्दबाजी में कदम उठाते हैं और बाद में आपको परेशानी होती है। इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले आज आपको सोच समझकर निर्णय करने हैं। आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी है। कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह से समझ लें किसी पर भी आज आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आज घर से निकलने से पहले कुछ मीठा खाकर निकलें ऐसा करने से आपका प्रभाव बढ़ेगा और दूसरे लोगों के बीच आप अपनी बात को बेहतर ढंग से रख सकते हैं। जो लोग व्यापारी हैं उन्हें उनके लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज का दिन अच्छा है आज अच्छे सौदे आप कर सकते हैं। आज के कारोबार में भी आज लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे आज कुत्ते को आपको भूलकर भी दुत्कारना नहीं है। भूल कर भी आज कुत्ते को आप को लात नहीं मारनी है। ऐसा करने से आपका वैभव छिन हो जाएगा।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज सिंह राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है, भाग्य भी सिंह राशि वालों के साथ है लेकिन कर्म से ही आज भाग्य का फल आपको मिलने वाला है। इसलिए अपने कार्यों पर आपको ध्यान देना चाहिए। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। जो पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। आज एग्जाम की तैयारियां शुरू कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारियां शुरू कर सकते हैं। अगर कोई पुरानी परीक्षा परिणाम आने हैं तो आज आपके पक्ष में आएंगे। आज बेरोजगार लोगों के लिए भी अवसर हैं। नौकरी की तलाश कर सकते हैं आज मित्रों के सहयोग से आपको रोजगार प्राप्त होगा। नौकरी मिलेगी नौकरी कर रहे हैं ताे उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती वाला रह सकता है। इसलिए आज अपने कार्यो को पूर कीजिए सहकर्मियों के सहारे किसी भी कार्य को छोड़ना उचित नहीं है। अगर आप छुट्टी की मांग कर रहे हैं तो छुट्टी आपकाे मिल जाएगी। आपकी राशि में आज सीनियर का सहयोग भी बन रहा है। सीनियर का सहयोग दिनभर बना रहेगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आज भूल कर भी किसी को कम नहीं तोलना है व्यापार करते समय छल नहीं करना है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और आपके कष्ट भी कम होंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi

कन्या राशि (Virgo) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। पानी का दान करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आपका भाग्य उज्जवल होगा आज बहस करने से आपको बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों से बहस नहीं करनी है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें गर्म ठंडे से परहेज रखें। बाहर का खाना भी आपके लिए उचित नहीं है। आज पेट के विकार हो सकते हैं। इसलिए सावधानी आपको बरतनी चाहिए आज आपका व्यक्तित्व प्रभावित रहेगा आप दूसरों को अपने प्रभाव में ले लेंगे। आज जो भी बात आप करेंगे आपकी बातों को दूसरे लोग ध्यान पूर्वक सुनेंगे और आपके व्यक्तित्व से भी प्रभावित होंगे। आज किसी से भी आप को पूर्वाग्रह के कारण घृणा नहीं करनी चाहिए। आज नए सिरे से सोच कर आगे बढ़ने का समय है। पुरानी गलतियों को भुलाकर आज नए तरीके से शुरुआत आप कर सकते हैं। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए प्रतिस्पर्धा में आज कुछ चुनौतियां हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है लेकिन उनके कार्यों की जांच की जा सकती है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छा है आज अध्ययन करने का समय है। आज किया गया अध्ययन दायक रहेगा जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है किसी और का है आज राजनीति में उन लोगों से आपकी भेंट होगी।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं लेकिन तुला वालों को आज किसी से भी विवाद करने से बचना चाहिए। आज आपको ऐसा लग सकता है कि राह चलते लोग आपसे बेवजह उलझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है। आज बिल्कुल भी विवाद आपके लिए उचित नहीं है। कानूनी पक्ष आज आपका कमजोर है। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। जीवनसाथी से आज आपको मन की बातें करनी चाहिए। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और परिवार में चल रही अनबन भी कम होगी। प्रेम बढ़ेगा अगर आप प्रिय से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज अपनी बात को आप रख सकते हैं। आज महिला मित्रों से आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। प्रेम का प्रस्ताव आज आपको मिल सकता है। कुछ लुभावने प्रस्ताव भी आज आपको मिल सकते हैं। इसलिए आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। आज भावनात्मक होना आपके लिए अच्छा है लेकिन भावनाओं में बहकर कोई जल्दबाजी में कदम उठाना भी उचित नहीं होगा। इसलिए जल्दबाजी नहीं करनी है बुद्धि और विवेक के साथ कदम आगे बढ़ाना है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज आपकी राशि में भौतिक सुख के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज नया वाहन खरीद सकते हैं वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि (Scorpius) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज कुछ पारिवारिक पारिवारिक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर चल रहे चिंतन आज अचानक बढ़ सकते हैं लेकिन आज आपको तनाव नहीं लेना है। अपने मन को सकारात्मक ऊर्जा से भरे रखें। आज आप खुद को अनोखी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यों की अधिकता होने के बावजूद आज थकान आप महसूस नहीं करेंगे। शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन हो सकता है। जो आपके दिन भर की तनाव को दूर कर देगा। आज जिन लोगों से अपने पैसा उधार लिया हुआ है उन्हें आज पैसा लौटाने का समय है। आज कर्ज निपटाने का समय है। आज अचानक धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिछले कुछ दिनों से आप जिन समस्याओं से घिरे हुए थे उनमें कमी आएगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi

धनु राशि (Sagittarius) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य योग लेकर आया है। आज धनु राशि वालों की राशि में यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक यात्रा को करनी पड़ सकती है। आज की गई यात्रा लाभ के पद पर रहेगी लेकिन यात्रा करते समय आपको अपने कीमती सामान के प्रति सचेत रहना होगा। आज कोई कीमती सामान हो सकता है। सामान होने की आशंकाएं आपके साथ बन रहे हैं। आज कुछ अपने ही लोग आपसे छल करने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधानी बरतनी है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज फिर से विवाद होने की आशंका है आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं इसलिए आज बहस करने से बचें घर में आपको आज बहस नहीं करनी है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों में छोटे-छोटे मामलों में आपको हस्तक्षेप करने से भी बचना चाहिए। जो घटनाएं घट रही हैं उन सभी पर उचित नहीं है कुछ भी करना होगा। आज किसी से भी विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है। कुछ लोग आज आपसे उलझने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में भी आपको अपने मन को शांत रखना है। गुस्से पर काबू रखना है। आज गाय काे अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi

मकर राशि (Capricorn) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। सामान्य लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज किसी पर भी आपको विश्वास करने से बचना चाहिए। आज पैसों के लेन-देन में भी आपको सावधानी बरतनी है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज थोड़ा सा चुनौती भरा समय रह सकता है। आज कुछ ऐसे कार्य आपको दिए जा सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे या जिनको आप करना नहीं चाहते लेकिन ऐसे में आपको विरोध नहीं करना है। आज सीनियर से बनाकर रखने का समय है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं है। दोपहर बाद मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा जीवनसाथी से अच्छी सलाह आपको मिलने वाली है। अगर आप किसी मामले को लेकर
में है। आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको क्या करना चाहिए तो ऐसे में आप जीवनसाथी की सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी से आज आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। आपकी राशि में भौतिक सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। आज नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो नया वाहन खरीद सकते हैं। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार को समय दीजिए इससे पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। आपके पीछे आपके खिलाफ कोई साजिश रची जा सकती है। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी है कि अपने कार्यों में आपको कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। आज समय की बर्बादी और कार्यों में लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए समय का ध्यान रखें आज अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करें। आज आपकी राशि में पूर्णता का योग दिखाई दे रहा है जो भी आपके ऐसे कार्य है जो पिछले दिनों से रुके हुए थे किन्हीं कारणों से आज उन्हें आप पूरा कर सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है लेकिन आज परिवार वालों से आपको थोड़ा सा दूर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में बदलाव या विस्तार हो सकते हैं। ऐसे में आपको थाेड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार से दूर रहकर आपको मानसिक परेशानी हो सकती है, लेकिन कार्यों पर ध्यान बनाए रखिएगा। आज वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है कुंभ राशि वालों को आज सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी। धयान रहें आज सड़क पार करते समय दूसरों की लापरवाही का खामियाजा कुंभ राशि वालों को उठाना पड़ सकता है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन कराना आपके लिए अच्छा है ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और आपके दुश्मन कमजोर होंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य में आपकी बहुत अधिक काम आने वाला है मुलाकात आर्थिक रूप से भी अच्छी रहेगी जो लोग नौकरी पेशा है उन्हें आज सीनियर से बनाकर रखनी है कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है जो लोग राजनीति में है वह भी आज अपना प्रभाव दूसरों के दिलों पर छोड़ेंगे जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन सामान्य है महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है मित्रों से भरपूर आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए देना अच्छा है। आज सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मीन राशि वालों को मिलेगा। इससे आपका मन और अच्छा हो जाएगा। पारिवारिक माहौल आज बेहतर रहने वाला है। पत्नी से आपको भरपूर सहयोग आज मिलने वाला है। भरपूर प्रेम आपको आज प्रिय से मिलने वाला है। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज प्रिय से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं। आज कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो दिन अच्छा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। आज नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन मंगल है। आज शुरू की गई योजनाओं को लाभ मिलेगा जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है। आज अध्ययन करना चाहिए आज के जीवन भर आपके काम आने वाला है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए बनी हुई है आज प्रतिस्पर्धा में आपको आगे आना होगा लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतें किसी पर भी विश्वास करने से बचें। आज अपने मनचाहे काम करने का समय है। आज कुछ अलग करने का समय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो