script19 नवंबर 2018 आज का राशिफल : अाज देव उठान के साथ ही इन राशि वालाें के शुरु हाे जाएंगे अच्छे दिन, जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे | aaj ka rashifal 19 november 2018 today horscope | Patrika News

19 नवंबर 2018 आज का राशिफल : अाज देव उठान के साथ ही इन राशि वालाें के शुरु हाे जाएंगे अच्छे दिन, जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Nov 19, 2018 01:41:02 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

19 November 2018 Aaj ka Rashifal, आज का राशिफल, Today Daily Horoscope, Devutthana Ekadashi के दिन मेष,वृषभ,मिथनु,कर्क,सिंह,कन्या,तुला,वृश्चिक,धनु,मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 नवंबर 2018 को आज चातुर्मास खत्म हो रहा है और आज सभी देव जाग उठेंगे आज से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिष विद्या के मुताबिक आज के दिन की शुरुआत वज्र नाम के एक अशुभ योग से हो रही है लेकिन शाम को शुभ योग सिद्धि का आगमन होगा, जिससे सभी काम बन जायेंगे। आज के दिन को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है और ग्यास भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज के ही दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह हुआ था। यही कारण है कि आज 19 नवंबर को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सभी बंधन खुल गए हैं आज पूरे देश में हजारों-लाखों शादियां होंगी और आज से शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। तो आइए जानते हैं, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन कार्यों की अधिकता रहेगी। आज दिन भर आप कार्य में जुटे रहेंगे। बावजूद इसके आप थकान महसूस नहीं करेंगे। शारीरिक रूप से आज खुद को आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद अच्छी खबर मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। बहस करने से बचें। आज परिजनों के साथ यात्रा करने का अवसर आपको मिल सकता है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन गुस्से की अधिकता रहेगी। आज आप खुद को अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन उनके मुताबिक जोधन आपको प्राप्त होगा वह उम्मीद से कम ही रहेगा। इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। लालच में ना आये। आज कम धन में ही आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। रचनात्मक कार्य करने का समय है। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। बच्चों को समय दें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण करें।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। आज शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन सही है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी। इधर-उधर की बातों में आज आपको ध्यान नहीं देना चाहि।ए आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। इसलिए अपने जरूरी कार्यों को पूरा करें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत कम अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद आप से लोग प्रसन्न होंगे और अच्छी खबरें मिलना शुरू होंगी। आज आप यथार्थ में जिएं। दरअस जाे आप साेच रहे हैं हकीकत उससे अलग है। अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। ऐसे काम आज बनेंगे जो भविष्य तक धन लाभ देते रहेंगे। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज अच्छा दिन अच्छा है। आशियाना खरीदना चाहते हैं तो आज भाग्य आपके साथ है। आज मन में चंचलता बनी रहेगी और कोई भी निर्णय लेने में आप खुद को अक्षम महसूस कर सकते हैं। ऐसे में सीनियर से सलाह लेना उचित रहेगा

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य सुधार के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। बेवजह खर्च करने से बचें उन वस्तुओं की खरीददारी करने से बचे जिनकी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है। आज आप अपने पक्ष को मजबूती के साथ दूसरों के सामने रख सकते हैं। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन देने की तैयारी कर रहे हैं तो आज भाग्य आपके साथ है। अगर आप राजनीति में हैं तो आज अपनी बातों को मजबूती के साथ लोगों तक पहुंचाने का दिन है। आज आपके पास समय की कोई कमी नहीं रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। परिवार को भी समय देना जरूरी है

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन शाम तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ हो रही है। इसलिए दोपहर तक कोई भी ऐसा निर्णय ना करें जो आपके भविष्य को प्रभावित करता हाे। दोपहर बाद आपके हित में फैसले होने वाले हैं। अचानक यात्रा भी आपको आज करनी पड़ सकती है लेकिन ध्यान रहे रफ्तार से आज आपको बचना है। आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए मन की बातें करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें और कोई तोहफा दे सकते हैं

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो कोई अच्छा सौदा आज आप करेंगे। आज आपका मन शांत नहीं रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। उदासी से बाहर आएं और खुश रहें। आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बेहद आवश्यक है। इससे ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। प्रसन्नता से ही आज आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी है लेकिन आज लेनदेन से आपको बचना चाहिए। आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें। आज दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग दिखाई नहीं दे रहे हैं। आज परिवार को समय दे परिवार के सदस्य आपसे बात करना चाहते हैं। कार्य क्षेत्र में भी आज मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचने की आवश्यकता है। आज सड़क पार करते समय सावधान रहें किसी दूसरे व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज प्रिय से आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज रोमांस का दिन है। भाग्य आपके साथ है लेकिन ध्यान रहे लालच में कोई भी निर्णय करने से बचें। आज कोई भी ऐसा शब्द ना कहीं से दूसरों को आघात पहुंचता हो।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन दोपहर तक कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपके भविष्य को प्रभावित करता हो। दोपहर बाद आपकी राशि में अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र के तनाव को घर लेकर ना पहुंचे। इससे विवाद हो सकते हैं जब आप घर पहुंचे तो प्रसन्न मुद्रा के साथ ही जाएं। आज बच्चों से मन की बातें करें बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज विवाह के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आर्थिक लेन-देन के मामलों में सचेत रहना होगा। आज अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है लेकिन इससे तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें रफ्तार से बचें। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार के सदस्यों को समय दें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है। इसे आप परेशान हो सकते हैं लेकिन ध्यान नहीं अगर दवाई चल रही है तो नियमित रूप से दवाई देते रहे। आज भगवान शिव का स्मरण करना आपके लिए शुभ है भगवान शिव आपकी सभी कष्टों को हर लेंगे
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं परिवार के साथ कहीं घूमने आप जा सकते हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन पर ध्यान लगाना बेहद जरूरी है। आज बेवजह की बातों में समय बिताना आपके लिए उचित नहीं है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज आपके व्यापार और बिजनेस में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है।

ट्रेंडिंग वीडियो