script

मंगलवार आज का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 19, 2019 08:54:33 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

चंद्र राशिफल से जानिए मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का भाग्य
Aaj ka Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen Rashi ka Rashifal

aaj ka rashifal

rashifal

aaj ka Rashifal 19 नवंबर: मंगलवार आज का दिन सभी राशियों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? आज ब्रह्म योग बन रहा है लेकिन देर रात इंद्र योग बनेगा। चंद्रमा आज कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बन रहे योग और चंद्रमा की स्थिति मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि को किस तरह से प्रभावित करेंगी यह जानने के लिए आइए जानते हैं mesh , Vrishabha, Mithun , kark , Singh , kanya , tula , Vrishchik , Dhanu , Makar , Kumbh , meen राशि का चंद्र राशिफल से भविष्यफल। बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।
आज का राशिफल मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। गुस्सा करने से बचना है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। दैनिक कार्यों में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से फल दान करें।

19 नवम्बर का राशिफल वृषभ राही Vrishabha Rashi ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज पुराने शोंक दोहरा सकते हैं। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग भी बने हुए हैं। खर्च की आशंका आज आपकी राशि में है। खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।

मिथुन राशि का राशिफल Mithun Rashi का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
नकारात्मक विचारों से बचने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी कार्य करने से पहले सकारात्मक सोच जरूरी है। कुछ पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च करते समय सचेत रहें। अधिक खर्च करना आज आपके लिए उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें।
कर्क राशि kark rashi ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। मधुर वाणी से आप सभी का दिल जीत लेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों की राशि में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग दिख रहे हैं। कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल उचित नहीं है। आज किसी वृक्ष को अपने हाथों से पानी दें।

सिंह राशि Singh Rashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मेहनत से पीछे नहीं हटना है। जो भी मेहनत करेंगे उसका फल मिलेगा मित्रों से बहस करने से बचें।
कन्या राशि kanya rashi टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का दिन आपके लिए सामान्य से अच्छे जोक लेकर आया है लेकिन विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कार्यों में बिगड़ाव लाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य रखना है। किसी भी सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आए मैं वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सचेत रहें।।
तुला राशि Tula Rashi रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। धन लाभ होंगे जीवनसाथी से सहयोग मिल रहा है। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। आज परिवार को समय दीजिए। अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कानूनी पक्ष कमजोर है बेवजह के विवादों से बचें।
वृश्चिक राशि Vrishchik Rashi तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मंगल योग लेकर आया है लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए। हनुमान आपके सभी कष्ट हर लेंगे।
धनु राशि dhanu rashi ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज खुद को आप अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे। अनोखी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कारोबारियों के लिए व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। परिवार जनों का सहयोग मिल रहा है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें।

मकर राशि Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज आपको ऐसी सूचनाएं मिल सकती हैं जो परेशान करने वाली होंगी, चिंता में डालने वाली होंगी लेकिन ऐसी सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है। आज अपने ही कुछ लाेगाें से आपको गलत सूचनाएं भी प्राप्त हो सकती हैं। इसलिए धैर्य आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना सही नहीं रहेगा।

राशिफल कुंभ राशि Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मंगल योग लेकर आया है। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बने हुए हैं। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है लेकिन सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी मेहनत के बाद ही आज फल प्राप्त होंगे। मेहनत करने से पीछे नहीं हटना है। भाग्य का साथ मिल रहा है।

मीन राशि Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक रूप से जाे चिंताएं आपको पिछले कुछ दिनों से घेरे हुई थी उनमें कमी आएगी। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए भी सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। धन लाभ होंगे लेकिन गुस्से से बचना है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो