scriptRashifal: जानिए मंगलवार आज किन राशियाें में बन रहे है मंगल याेग और किन राशि वालाें काे रहना हाेगा सचेत | Aaj ka rashifal 20 august 2019 Today horoscope with predaction | Patrika News

Rashifal: जानिए मंगलवार आज किन राशियाें में बन रहे है मंगल याेग और किन राशि वालाें काे रहना हाेगा सचेत

locationसहारनपुरPublished: Aug 20, 2019 03:53:12 am

Submitted by:

shivmani tyagi

20 अगस्त 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
जानिए मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
Aaj ka rashifal (Horoscope) 20 august 2019

rashifal

Rashifal 20 august 2019

Aaj ka Rashifal 20 august 2019: जानिए मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा आपको सचेत रहना होगा। जब घर से बाहर हाें तो खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज मित्रों के बीच गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं। इससे मानसिक तनाव हो सकते हैं इसलिए गलतफहमीयों काे जगह ना दें। Aaj ka Rashifal कहता है कि, आज आपको अपने आसपास हो रही घटनाओं पर भी ध्यान रखना होगा। कुछ लोग को फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके शत्रु मुखर होने की कोशिश करेंगे दोपहर बाद कुछ समस्याएं आपको घेर सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है अच्छी बात यह है कि आज सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं, नया घर खरीदने के लिए प्रयास शुरू कर सकते हैं। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।
20 अगस्त का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज समय को बिल्कुल भी बर्बाद ना होने दें। समय का सदुपयोग करें। अपने पुराने रुके हुए कार्यों में गति लाने और पुराने विवादों को निपटाने का समय है। आज दूसरे व्यक्ति आपकी बात मानेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। ध्यान रखिएगा जल्दबाजी करना बिल्कुल भी उचित नहीं रहेगा। किसी को बिना बताए सलाह देना भी आज आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपके लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। मित्रों के सहयोग से आपको आज धन भी प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं पर थोड़ा सा नियंत्रण रखने का समय है। जल्दबाजी उचित नहीं है।

हिंदी राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। आज प्रिय से प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त होगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का विशेष आशीर्वाद मिथुन राशि वालों को मिल रहा है लेकिन ध्यान रखिएगा आपकी राशि में आज खर्च की आशंका बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें अनावश्यक खरीदारी से बचें। अचानक आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज लंबी यात्रा का योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से बचें बहस, विवाद का कारण बन सकती है। मंगलवार आज से आपका अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। इसलिए दूसरे लोगों से मित्रता वाला व्यवहार कीजिए। वाणी में मधुरता बनाए रखिए।

20 August 2019 का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए 20 अगस्त 2019 का दिन सामान्य से बेहतर है। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। सहकर्मी आपका विरोध करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको सहज रहना है सरल रहना है। गुस्से से बचना है। किसी की भी चुगली आपको नहीं करनी है। आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए। आपको सफलता प्राप्त होगी। विरोधी स्वत: ही परास्त हो जाएंगे। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस भी कुंडली मारे हुए बैठा है। इसलिए आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। परिवार को समय दीजिए इस रिश्ते में मजबूती आएगी।

Rashifal in hindi सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज जीवन साथी से आपके रिश्ते और बेहतर बनेंगे, विश्वास बढ़ेगा। हालांकि कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास घट सकती हैं जो कन्फ्यूजन पैदा करने वाली होंगी। इसलिए आज मिल रही सभी सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। सूचनाओं को पुष्ट करना बेहद आवश्यक है। आपके दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां दोपहर के समय आ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके अनुकूल है। अच्छे परिणाम आज आपको मिलने वाले हैं। सीनियर भी आज आपके कार्यों से खुश होंगे और सहकर्मियों का भी सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है।
Today Horoscope In Hindi कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। लाभ साफ दिखाई दे रहा है। आज आपकी राशि में लाभ के योग बने हुए हैं। इसलिए किसी से भी नफरत ना करें। अपने समय को बर्बाद ना करें समय का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ें। अपने कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी कर सकते हैं। दोनों ही दिशा में आप सफलता प्राप्त करेंगे। अगर आपने ऋण लिया है या फिर लेना चाहते हैं तो आज आसानी से आपको ऋण भी प्राप्त हो जाएगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का
दिन थोड़ा सा सचेत रहना होगा। एक्सपर्ट की सलाह के बगैर किया गया निवेश अच्छे लाभ देने वाला नहीं है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी।
दैनिक राशिफल 20 अगस्त 2019 तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
20 अगस्त का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा सा बेहतर है। आज आपके राशि में कुछ ऐसे योग बने हुए हैं जो आपको आर्थिक लाभ की ओर ले जा रहे हैं। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की आज सोच रहे थे तो बिल्कुल मंगल योग बने हुए हैं। दिन अच्छा है आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का ध्यान करना है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले आज हनुमानजी का ध्यान कीजिए आपको सफलता प्राप्त होगी। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी भेंट हो जो आपके लिए किसी हेल्पडेस्क की तरह होंगे। आपकी जो परेशानियां चल रही हैं उन परेशानियों को दूर करने में यह नए दाेस्त सहायक साबित होंगे। आज मित्रों से भी भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट होने की आशंका जरूर बनी हुई हैं लेकिन खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतकर आशंका को टाला जा सकता है। ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।
मंगलवार का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं, जो नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। अगर आप नहीं नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। लाभ के योग बने हुए हैं अच्छे सोते आज आप कर पाएंगे साझे का व्यापार आपके लिए शुभ है। अपनी भाषा शैली में आपको नरम एहसास दूसरों को दिलाना होगा। वाणी में मधुरता बनाने से आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और दूसरे लोगों को आप जल्दी ही पसंद कर लेंगे।
20 अगस्त 2019 का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
20 अगस्त 2019 का दिन धनु राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे याेग लेकर आया है। यात्रा के योग धनु राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। हालांकि परिवार में कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं आपके आसपास कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जो आपको दुखी करने वाले हाेंगी लेकिन दोपहर बाद का समय अच्छा है और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। बिल्कुल सरल आपको आज रहना है किसी की भी चुगली करने से बचना है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। कुछ प्रस्ताव आपको लुभावने मिलेंगे उन पर भी सोच विचार करके निर्णय आपको करना हाेगा। आज माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए माता पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
दैनिक राशिफल 20 अगस्त मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई भरा रह सकता है। आज अपनों पर भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। आपको हर किसी पर शक नहीं करना है लेकिन आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ लें। अधिकारी वर्ग का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। आज आपकी राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ होगा मित्रों के सहयोग से आपको धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। जब घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें।
20 अगस्त का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छे जोक लेकर आया है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर के समय कुछ कठिनाइयां आपको उठानी पड़ सकती हैं। दैनिक कार्य में आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ ऐसी घटनाएं आपके साथ हो सकती हैं जिनमें सफल होते हुए काम भी रुकते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में आपको धैर्य का परिचय देना है। धैर्य से और मधुर वाणी से आपके बिगड़े हुए कार्य भी सुधर जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा चिंतित रहने की आवश्यकता है बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है मित्रों का भी सहयोग मिल रहा है। आज जीवनसाथी से भी मन की बातें कीजिए इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और कुछ ऐसी बातें जो आपको बताना चाहते हैं उन्हें भी आज साझा कर सकते हैं।

राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उन्हें थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज प्रतिस्पर्धा में घिरकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह कर लें या पारिवारिक सदस्यों से भी बात की जा सकती हैष रिश्तेदारों से संबंध आज मधुर होंगे। शाम को घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो दिन भर की थकान को दूर कर देगा। आज बच्चों को समय दीजिए। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं इसको में मजबूती आएगी और बच्चे भी आपके करीब आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो