scriptसाेमवार आज पांच राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी 12 राशियाें का राशिफल | aaj ka Rashifal 20 july 2020 Monday rashifal with monday thoughts | Patrika News

साेमवार आज पांच राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी 12 राशियाें का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 19, 2020 10:56:42 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

चंद्र राशिफल से जानिए सभी 12 राशियाें का राशिफल
यह भी जानिए क्या कहते हैं आज भाग्य के सितारे

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 18 july 2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 18 july 2020′

Aaj ka rashifal साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए सप्ताह का पहला दिन। चंद्र राशिफल से सोमवार आज का सभी 12 राशियाें का भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ।

( मेष राशि ) दिन सामान्य से बेहतर है। भाग्य का साथ मिल रहा है। कार्यों की अधिकता रहेगी। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। वाहन चलाते समय सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
( वृषभ राशि ) सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आय में बढ़ोतरी होगी। मानसिक रूप से भी आज खुद को आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपकी जो समस्याएं चल रही थी उनमें कमी आएगी और दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज भाग्य का साथ मिल रहा है जिन लोगों को पैसा उधार दिया था उन्हें याद दिलाएं।

( मिथुन राशि ) दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। भाग्य का साथ मिल रहा है। आज खुद पर भरोसा करिए सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी अच्छा समय है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करने का समय है। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी
( कर्क राशि ) 20 जुलाई 2020 का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा लेकिन अपनी सेहत के प्रति आज आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मौसम के बदलाव का असर भी आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिल रहा है रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
( सिंह राशि ) भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। आज जीवनसाथी से बहस करने से बचें। इससे विवाद हो सकते हैं। तनाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अचानक भी आपको धन लाभ हो सकते हैं।
( कन्या राशि ) दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ चुनौतियां आपको झेलनी पड़ सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें तनाव से बचें। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। बेवजह के मामलों में उलझने से भी आपको आज बचना है।

( तुला राशि ) सोमवार का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप पिछले कई दिनों से रोजगार की तलाश कर रहे थे या किसी कार्य के लिए मेहनत कर रहे थे तो आज सफलता मिलेगी। आज आपका भाग्य का साथ मिल रहा है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
( वृश्चिक राशि ) समय परिवर्तन का है। दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। दोपहर के समय कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको विचलित नहीं होना है, धैर्य नहीं खोना है। धैर्य से ही आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। प्रिय से अपने मन की बात आप कह सकते हैं। सफलता मिलेगी लेकिन सेहत के प्रति थोड़ा सा सजग रहने की आवश्यकता।

( धनु राशि ) धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर बीतेगा। यह अलग बात है कि, मानसिक रूप से कुछ समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। वाहन चलाते समय सचेत रहें आज झूठ बोलना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।
( मकर राशि ) आपकी राशि में अच्छे योग बने हुए हैं। दिन सामान्य बीतेगा लेकिन आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। बेवजह के मामलों में उलझने से बचें। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। आज अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सेहत आपकी सामान्य रहेगी
( कुंभ राशि ) सोमवार आज कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय है। जो जातक शादीशुदा हैं उन्हें आज वाणी में कठोरता नहीं रखनी है। आज बहस करना नोकझोंक करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे तनाव हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में गति आएगी। सेहत के प्रति सचेत रहें आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।
( मीन राशि ) दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आज आप की जिम्मेदारियों में इजाफा हो सकता है। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनकी राशि में प्रमोशन के योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की भी संभावनाएं हैं। आज अनुभव से निर्णय करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो