सहारनपुर

Rashifal : आज सिद्ध याेग से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Highlights

शुक्रवार आज सिद्ध योग बन रहा है और चंद्रमा मकर राशि में है
आईए जानते हैं आज का सभी राशियों का राशिफल

सहारनपुरMar 20, 2020 / 09:11 am

shivmani tyagi

rashifal

हिन्दी राशिफल : 20 मार्च 2020 शुक्रवार आज सिद्ध योग बन रहा है। चंद्रमा मकर राशि में है। आइए प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी से जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशिफल कहता है कि आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा समय है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए।
वृष राशिफल कहता है कि आज गुस्से से बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है जो आपके लिए उचित नहीं है। आज दैनिक कार्यो में अधिक मेहनत करनी होगी। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए मेहनत पर विश्वास रखें।
मिथुन राशिफल कहता है कि आज अचानक यात्रा के योग मिथुन राशि वालों की राशि में दिख रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। खर्च की आशंका है दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय सचेत रहें। गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाएं।

कर्क राशिफल कहता है कि आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाग्य का साथ मिल रहा है। सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज कुछ ऐसे कार्य आपको करने पड़ सकते हैं जो आपकी इच्छा के विरुद्ध होंगे।

सिंह राशिफल कहता है कि दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है। आज कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात होगी। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
कन्या राशिफल कहता है कि आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। कुछ घटनाएं आपको अनदेखी भी करनी चाहिए। हर क्रिया पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। आय के साधन बढ़ेंगे। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा।
तुला राशिफल कहता है कि आज भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनका फल मिलेगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए उत्तम समय है। कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे थे तो आज कर सकते हैं
वृश्चिक राशिफल कहता है कि धैर्य आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचना है। बातचीत करते समय शब्दों का सही चयन करना भी आवश्यक है। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। आप दूसरों का मन जीत लेंगे।
धनु राशिफल कहता है कि आज का दिन धनु राशि वालों के लिए उत्तम है लेकिन गुस्से से आपको बचना होगा। गुस्से पर काबू रखना होगा। जीवनसाथी से आज अच्छी सलाह आपको मिलने वाली है। भरपूर प्रेम भी आज आपको मिल रहा है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई कार्य कर रहे थे तो उसने भी आज आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशिफल कहता है कि आज चिंताएं आपको ढेर सकती हैं। इसलिए आपको थोड़ा सा धैर्य रखना होगा पुराने रुके हुए कार्य पूरे करने का समय है। नया कार्य करने से अभी बचे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। आप की सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

कुंभ राशिफल कहता है कि आज खर्च की आशंका है आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत रहें। आज किसी से भी आप को उधार पैसा लेने से बचना चाहिए। आपके आय के साधन बढ़ेंगे और आपकी आर्थिक समस्याओं का भी निवारण होगा।
मीन राशिफल कहता है कि संयम आपके लिए बेहद आवश्यक है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और आज अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। किसी से भी बहस करने से बचें। आज दूसरों का सम्मान कीजिए। आपको सम्मान मिलेगा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.