scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 20 मई का राशिफल | Aaj ka Rashifal 20 may 2019 Chandra Rashifal Horoscope in hindi | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 20 मई का राशिफल

– Rashifal Mesh Vrishabha Mithun Kark Singh Kanya Tula Vrishchik, Dhanu Makar Kumbh & meen Rashi
– मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि

सहारनपुरMay 20, 2019 / 07:28 am

shivmani tyagi

horoscope

rashifal 20 may 2019

aaj ka Rashifal 20 मई 2019 सप्ताह के पहले दिन साेमवार आज कई राशि वालाें काे भाग्य का साथ मिल रहा है। चंद्र राशिफल में हम आपकाे बता रहे हैं कि आज आप अपने भाग्य का कितना प्रतिशत प्राप्त कर पाएंगे। आईए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि
मन अशांत रहेगा। मेष राशि वालों को आज मानसिक उलझने घेर सकती हैं। दिन भर आपका मन चंचल बना रहेगा। किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। ऐसी मनाेस्थिति में आपको भगवान शिव का ध्यान करना है। आज सप्ताह के पहले दिन शिव योग बना हुआ है और मेष राशि वालों पर भगवान शिव के विशेष कृपा है। इसलिए चंचल मन को एकाग्र करने के लिए भगवान शिव का ध्यान कीजिए। अगर आप योग कर सकते हैं तो यह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति मेष राशि वालों को सचेत रहना होगा। भाग्य के सहारे बैठे रहने से काम नहीं बनेंगे आपका भाग्य आपके साथ है लेकिन आपकी राशि में कर्म योग भी है इसलिए आपको कर्म करना होगा तभी आपको भाग्य का फल मिलेगा। आज गाय को अपने हाथ से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि
अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही थी तो आज का दिन आपके लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज वृषभ राशि वाले अपने रुके हुए कार्यों में गति ला सकते हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहने वाला है। सीनियर का सहयोग मिलेगा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी जो मेहनत आप पिछले दिनों से कर रहे थे उनके बल पर आज आपको तारीफ भी सुनने को मिलेगी। आज कुछ नए अवसर आपके सामने आकर खड़े होंगे, जो आपके जीवन की दशा और दिशा दोनों को ही बदलने में सहायक साबित होंगे, लेकिन ध्यान रखिएगा जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। ऐसा हो सकता है आप भविष्य के अच्छे फायदों को जल्दबाजी में कम कर दें। आज परिवार को समय दीजिए, मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। परिवार के साथ आज घूमने जा सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ऐसा करने से पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी सौहार्द पड़ेगा। गणेश जी कहते हैं कि आज 82% तक भाग्य आपका साथ देगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि
सोमवार आज धन लाभ के योग मिथुन राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। भाग्य का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। अचानक यात्रा के योग बने हुए हैं लेकिन आज की गई यात्रा लाभ के पद पर रहेंगी, मंगलमय होंगी। पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उनमें कमी आएगी। संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी और संतान की ओर से अच्छे समाचार दोपहर बाद आपको प्राप्त होंगे। आज किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है। किसी प्रिय से भी आपका आज मिलन हो सकता है। यह मिलन आपके मन को प्रसन्न कर देगा। आज आपकी राशि में प्रेम के योग बने हुए हैं। अपने मन की बात आज प्रिय से साझा कर सकते हैं। प्रिय को अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी आज मिथुन राशि वालों की राशि में भाग्य का साथ लिखा है। गणेश जी कहते हैं कि आज 90% से भी अधिक भाग्य साथ आपकाे मिलने वाला है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि
व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज अच्छे योग बने हुए हैं लेकिन साझीदार से आज दोनों को ही सचेत रहना होगा, सावधान रहना होगा। आज किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस करना उचित नहीं रहेगा। बहस करने से विवाद के कारण बन सकते हैं, मनमुटाव हो सकते हैं। इसलिए आज वाणी में आपको मधुरता बनाकर रखनी है। छोटी मोटी घटनाओं को अनदेखा करना अच्छा रहेगा। वर्तमान समय आपके लिए सचेत रहने का समय है अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको थोड़ा सा अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। कोई भी दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है लेकिन आज आपका कानूनी पक्ष थोड़ा कमजोर है। इसलिए आपको किसी से भी झगड़ने से बचना चाहिए। आज राह चलते कुछ लोग आप से विवाद करने की कोशिश कर सकते हैं ऐसी स्थिति में भी आप को शांत रहना है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दोपहर बाद कुछ ऐसे समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं जो आप की उलझनों को बढ़ा देंगे। आपके आसपास कोई ऐसी घटना भी घट सकती है जो आपके दिल को आघात पहुंचाए या दुख पहुंचाए। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए किस समय से बलवान कोई नहीं है। समय सब कुछ ठीक कर देता है। इसलिए आपको आज अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक आपके लिए अच्छे योग बने हुए हैं। जो लोग दोपहर तक बुरे समाचारों का कारण थे शाम को वही अच्छे समाचार भी आप तक पहुंचाएंगे। इसलिए आपको शांत रहना है। धैर्य का परिचय देना है आज किसी धार्मिक स्थल पर जाकर आपको ध्यान लगाना चाहिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके व्यक्तित्व में
भी सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके सितारे बुलंद होंगे आज भाग्य का आपको 48% तक साथ मिलने वाला है। इसलिए आज आपको कर्म पर ध्यान लगाना चाहिए। आज कर्म और भाग्य दोनों ही आधा-आधा हिस्सा लेकर बैठे हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग कन्या राशि वालों की राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। अचानक यात्रा के योग भी बने हुए हैं। आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी लेकिन यात्रा के दौरान अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। आपने पूर्व में जो निवेश किए थे उनका फल आज आपको प्राप्त होगा, हालांकि जितना आप चाहते हैं उतना फल ना मिलने की वजह से आप खुश नहीं दिखाई देंगे लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि गई मेहनत कभी भी खराब नहीं जाती। आज की गई मेहनत का फल आपको भविष्य में जरूर प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि आज अधिकारी वर्ग का सहयोग कन्या राशि वालों को मिलने वाला है आज आपको अपने कार्यों का प्रदर्शन भी करना चाहिए। जितनी मेहनत आप कर रहे हैं उतना अपने सीनियर को बताएं। आज विपक्षी मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके लिए अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में जो योग बन रहे हैं उनकी वजह से दुश्मन खुद ही परास्त हो जाएंगे। उनके द्वारा किए गए सभी प्रयास विफल साबित होंगे। आज 95% तक भाग्य आपके साथ है। इसलिए आज आपको समय की बर्बादी बिल्कुल नहीं करनी है आज अपने कार्यों पर ध्यान लगाएं।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि
धन लाभ के योग आज तुला राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं जितने लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाना चाहिए। आज उधार दिया हुआ पैसा भी वापस लौटने के योग हैं तो अचानक धन लाभ के याेग भी आपकी राशि में आज बन रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के साथ साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलने का अवसर आपको प्राप्त होगा। आज ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपके भविष्य में सहायक साबित होंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी सी परेशानियां दोपहर के समय उठानी पड़ सकती हैं। आज अपने कार्यों के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। सहकर्मियों के सहारे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। आज आपका अनुभव आप के काम आने वाला है। अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में प्रेम का योग भी बन रहा है। इसलिए अगर आप अपने मन की बात प्रिय से साझा करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। अपने मन की बात कह सकते हैं आज 98% भाग्य का साथ मिलने वाला है।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि
रुके हुए कार्य बनेंगे और दोपहर तक अच्छे फल प्राप्त होंगे। ऐसे योग आज वृश्चिक राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। आज आपको जोखिम उठाने पड़ सकते हैं लेकिन जाेखिम का लाभ आपको मिलने वाला है। ध्यान रखिएगा आज कुछ लुभावने प्रस्ताव वृश्चिक राशि वालों को मिलेंगे लेकिन ऐसे में आपको अपने विवेक और बुद्धि का इस्तेमाल करना होगा। आज महिला मित्र से आपको लाभ होने के योग बन रहे हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है अधिक कार्य करने या लगातार कार्य करने की वजह से ही आप थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बने हुए हैं। बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। गणेश जी कहते हैं कि आज 85% तक भाग्य आपका साथ देगा।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि
दैनिक कार्यों में परेशानियां हो सकती हैं। धनु राशि वालों की राशि में आज विपरीत योग बना हुआ है। जिस कारण आपको उन कार्यों में भी आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जिन कार्याें काे आप रोजाना आराम से कर लेते हैं। सोमवार यानी सप्ताह का पहला दिन आज धनु राशि वालों के लिए थोड़ा सा अधिक कार्यवाला और चुनाैती भरा हो सकता है। अधिक मेहनत आपको करनी होगी लेकिन अच्छी बात यह है कि मित्रों का और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज दिन भर आप अनोखी ऊर्जा का संचार भी आप अपने शरीर में महसूस करेंगे कार्यों की अधिकता होने के बावजूद आप थकान महसूस नहीं करेंगे। आज आपको धैर्य के साथ कार्य करने होंगे, धैर्य रखना होगा। ध्यान रखिएगा सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। किसी भी कार्य में लापरवाही ठीक नहीं है। अपने कार्यों को अच्छी तरह से सजग होकर करते रहें। आज वाहन चलाते समय भी आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। गणेश जी कहते हैं कि आज धनु राशि वालों को भाग्य का 51% तक साथ मिलने वाला है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि
प्रमोशन के योग बने हुए हैं। मकर राशि वालों की राशि में आज प्रमाेश के साफ याेग दिखाई दे रहे हैं। अचानक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यात्रा सुखद होंगी लाभदायक साबित होगी। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके जीवन की दिशा और दशा दोनों को ही बदलने में सहायक साबित होंगे। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहने वाला है। आज माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। दिन अच्छा है आज भाग्य का भरपूर साथ आपको मिल रहा है। इसलिए आज लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह विचार करना उचित रहेगा। आज शुरू किए गए कार्य को अधर में छोड़ना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज आपकी राशि में पूर्णता का योग बना हुआ है। गणेश जी कहते हैं कि आज आपको भाग्य का 80% तक साथ मिलने वाला है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | aaj ka rashifal kumbh Rashi
कुंभ राशि
सुख समृद्धि के योग आज कुंभ राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। आज अलग बात है कि आज कुंभर राशि वालाे की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। आपको आज हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना है। आज कुछ चुनौतियां भी आपको मिलेंगी, लेकिन यह चुनौतियां आपकी परीक्षा होंगी और आपके लिए प्रमोशन के रास्ते खाेलेंगी। आज खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में बनी हुई हैं। सावधानी आपको बरतनी होगी अतिरिक्त खर्च बिल्कुल भी उचित नहीं है। अगर आपने अपने खर्चों में प्रबंधन नहीं किया तो इसके नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं। आज शत्रुओं से भी आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। गणेश जी कहते हैं कि आज आपको 70% तक भाग्य का साथ मिलने वाला है लेकिन आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि
विरोधियों की योजनाएं आज परास्त हो जाएंगी। आपकी राशि में आज अच्छे योग बने हुए हैं। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी है। कुशल व्यवहार से आप सभी का मन जीत लेंगे। उन्नति के योग बने हुए हैं। अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। सड़क पार करते समय दूसरों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। गणेश जी कहते हैं कि अगर आज काले रंग का कुत्ता आपके हाथों से दूध पी लेता है तो आपका वैभव बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपको 70% तक भाग्य का साथ मिलने वाला है।

Home / Saharanpur / मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 20 मई का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो