script20 November 2018 राशिफल : मंगलवार को मेष, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशियों का बन रहा है अमृत सिद्धि का शुभ योग | Aaj ka Rashifal 20 November 2018 Hindi me | Patrika News

20 November 2018 राशिफल : मंगलवार को मेष, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशियों का बन रहा है अमृत सिद्धि का शुभ योग

locationसहारनपुरPublished: Nov 20, 2018 12:42:01 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

20 November 2018 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Daily Horoscope, आज का राशिफल, आज मंगलवार के दिन मेष, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशियो का बन रहा अमृत सिद्धि का शुभ याेग, जानिए आज का राशिफल

Rashifal

Rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) : मंगलवार आज 20 नवंबर को अमृत सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। आज मंगलवार को कई राशियों में मंगल होने वाला है। आज चंद्रमा मीन राशि से निकल कर मेष राशि में पहुंचेगा। चंद्रमा के इस स्थान परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है। मुख्य रूप से 8 राशियों पर चंद्रमा के स्थान परिवर्तन का सीधा असर पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं आज मंगलवार को किन-किन राशियों में होने वाला है मंगल। सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Aries) : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ वाला रहेगा। आज आपके कार्य भी कम मेहनत से ही पूर्ण हो जाएंगे। आत्मविश्वास की कोई कमी आज आपके अंदर नहीं दिखेगी। मित्रों और परिवारजनों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज मित्राें से आपको मदद मिलने वाली है। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात भी होगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलने के योग बन रहे हैं। ध्यान रहे आज कुछ लोग आपके प्रति पूर्वाग्रह अपने मन में रख सकते हैं। पैसे के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय नहीं करना है। इससे आप आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Taurus) : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ के योग लेकर आया है। आज सीनियर से आपको इनाम भी मिल सकता है। अगर आप किसी कार्य में उलझ रहे हैं और आपकाे वह कार्य मुश्किल लग रहा है तो सीनियर से बात कर सकते हैं। आज आपको सही सलाह मिलेगी और आपका कार्य आसान हो जाएगा। आज आपको ऐसी बात पता चल सकती है जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ध्यान रहे आज बहस करने से आपको बचना है। आज कुछ ऐसे प्रस्ताव भी आपके पास आएंगे जो लुभावने होंगे लेकिन इनके पीछे नुकसान छिपा होगा। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें। आज तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Gemini) : मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं रुकेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए। आज आपके मन में नकारात्मक विचार भी घर करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको सावधान रहना है। सकारात्मकता बनाए रखनी है। आज आपके उन कार्यों में गति आएगी जो रुके हुए थे और किन्ही कारणों से आगे नहीं बढ़ रहे थे। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। लेकिन सड़क पार करते समय सावधान रहना जरूरी है। आज मंदिर जाते वक्त सफेद रंग का प्रसाद लेकर जाएं। इससे आपके कष्ट दूर होंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) : कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज गुस्से की अधिकता आपके व्यवहार में रहेगी। आज गुस्से से आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से आपको बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों से भी आज आपको बहस नहीं करनी है। आज परिवार को समय दें बच्चों से मन की बातें करें। आज पुराने किए हुए कार्यों से आपको लाभ मिलने वाला है। आर्थिक परेशानियां आज कम होंगी और धन लाभ होगा। आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आपको अच्छा रोजगार मिल सकता है। मित्र का राज आपको आज पता चल सकता है लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है इसका इस्तेमाल साेच समकर ही करें। आज कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह करें।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन एक अवसर की तरह है। आज नए लोगों से सिंह राशि वालों की मुलाकात होगी। आज कुछ ऐसे लोगों से भी आपकी भेंट होगी जो भविष्य में आप के काम आने वाले हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज बाहर का खाना पेट के विकारों का कारण बन सकता है। अगर आप साझे का बिजनेस करते हैं तो आज आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। पैसों के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतनी है। आज दिया गया उधार लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं दिखाई दे रहे हैं। आज संयम रखना है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है ।आज चंद्रमा का स्थान बदल रहा है और चंद्रमा के स्थान बदलने से कन्या राशि वालों के लिए योग अच्छे बन रहे हैं। आज दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। आप जिन चिंताओं से पिछले दिनों से घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। संतान के प्रति भी चिंताएं कम होंगी। जो कार्य आप करने की योजना बना रहे थे आज उनमें गति आएगी। जो कार्य आप कर रहे हैं उन्हें भी आज पूर्ण कर सकते हैं। आज खुद से बातें करें और अपनी क्षमताओं को जाने। आज आर्थिक मामलों में आप थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। धैर्य आज आपके लिए बहुत जरूरी है। आज जिद्दी रवैया आपको नहीं अपनाना चाहिए। समझौते के लिए भी तैयार रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) : तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा लेंगे। कुछ ऐसे कार्यक्रमों में आपको पहुंचने का मौका मिलेगा जहां लोग आपको सुनेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है जो आप सोचेंगे उसके अनुरूप कार्य नहीं होंगे। आज कार्य तो पूर्ण होंगे लेकिन अचानक आपको ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आपने पहले से नहीं सोचा होगा। आज गाय को अपने हाथों से शक्कर या गुड़ खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Scorpio) : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन एक अवसर की तरह है। आज जिन कार्यों में आप हाथ डालेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य आपके साथ है। अगर आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज बिजनेस में विस्तार करने का दिन है। आज कोई पुराना रुका हुआ कार्य भी पूर्ण कर सकते हैं। आज अपने आप को प्रस्तुत करने का सही समय है और ऐसा करके आप धन लाभ भी ले सकते हैं। ध्यान रहे आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं टिकेगा। मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। ध्यान रहे आज जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं। आज हनुमान जी का स्मरण कीजिए अपके सभी कष्ट दूर होंगे

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपके सोचे हुए कार्यों में गति आएगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज प्रिय से संबंधों में सुधार होगा। आज प्रेम के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलने के योग भी आज दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रहे आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में अति उत्साह ठीक नहीं है। योजनाओं के अनुरूप कार्य नहीं होने की वजह से तनाव लेना उचित नहीं है। गुस्से पर काबू रखें और हंसते रहें।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricorn) : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां आपका सम्मान बढ़ेगा और आप प्रसन्न हो जाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आज सामान्य लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज थोड़ा अतिरिक्त मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। अध्ययन पर ध्यान लगाएं। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। ध्यान रहे आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें थोड़ा समय लग सकता है। सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। लगातार प्रयास से सभी कार्यों में सफलता मिल जाएगी। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाने का दिन है। आज खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिससे आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का ध्यान धरें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) : कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन समाधान का दिन है। आज पुराने चल रहे मसलाें के समाधान आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कुछ अवसर आपको मिलेंगे जो आपके करियर में बदलाव कर सकते हैं लेकिन इन अवसरों को पहचानने की जिम्मेदारी आपकी होगी। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन आपकी राशि में कर्म प्रधान है , जैसे कर्म आप करेंगे ऐसा ही फल आपको आज मिलने वाला है। आज अपने मन की बातों को छिपाने का समय नहीं है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। संतान की ओर से चल रही चिंताएं काम होगी ध्यान रहे आज किसी कार्य के बीच में अटक जाने से आप परेशान हो सकते हैं। आज दिन भर भागदौड़ भी रहेगी और आप दैनिक कार्यों में उलझे रहेंगे। आज घर से निकलने से पहले पानी पीकर निकलें इससे दुश्मन परास्त होंगे।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। समस्याओं के समाधान भी आज आप निकाल लेंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन ध्यान रहे आज रफ्तार से आपको दूर रहना है बचना है। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी आवश्यक है। जब तक बेहद आवश्यक ना हो लंबी यात्रा ना करें। अपने करीबी मित्र से विवाद हो सकता है। इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। ऐसे बोल जो दूसरे को कडवे लगें नहीं बाेलने हैं। आज अनैतिक और गैर कानूनी कार्य भी आप कर सकते हैं इसलिए सावधानी जरूरी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो