scriptRashifal: मंगलवार का दिन पांच राशि वालों के लिए लाया है मंगल याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka Rashifal 22 October 2019 | Patrika News

Rashifal: मंगलवार का दिन पांच राशि वालों के लिए लाया है मंगल याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 21, 2019 10:51:40 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए है खास
चंद्र राशिफल से जानिए मंगलवार का भविष्यफल
जानिए क्या कहतो हैं आपके भाग्य के सितारे

Rashifal

राशिफल

Aaj ka Rashifal मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? यह जानने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। चंद्र राशिफल से मंगलवार आज का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।

मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य बीतेगा। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। जीवनसाथी से मन की बातें कर सकते हैं। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना दें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख और भवन सुख के योग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। इससे आपका मन प्रसन्न होगा तुलसी को अपने हाथों से जल दीजिए ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 22 अक्टूबर 2019 मंगलवार आज अच्छे योग बने हुए हैं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए। श्री हनुमान आपके कष्ट हर लेंगे और आपके विरोधी भी शांत होंगे। कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व गायत्री मंत्र का जाप करना आपके लिए शुभ है। जब तक बहुत अधिक आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतना आवश्यक है।

कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मंगलवार आज भूलकर भी कर्क राशि वालों को कुत्ते को लात नहीं मारनी है। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कोई नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। मित्रों के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आज मंदिर में लाल रंग के फल का दान कीजिए आपका भाग्य उदय होगा।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर के समय व्यस्तता रहेगी आज अपने किसी पुराने शौंक को दोहरा सकते हैं। पिछले कई दिनों से अगर आपको अपने कार्यों में असफलता मिल रही है तो आज सफलता प्राप्त होगी। सकारात्मक सोच के साथ बढ़ाए गए कदम सफलता की ओर ले जाएंगे। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों की राशि में आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। मित्रों के सहयोग से धन लाभ आपको होंगे। आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकते हैं। किसी से भी आज आपको विवाद करने से बचना चाहिए। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। सभा में सरलता से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे आप दूसरों को प्रभावित कर लेंगे।
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों की राशि में आज अच्छे योग बने हुए हैं। बिजनेस में लाभ होगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कानूनी पक्ष कमजोर है। किसी से भी विवाद करने से बचें। वाणी में मधुरता जरूरी है। वाहन चलाते समय सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इसलिए सचेत रहें। खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
अच्छे योग बने हुए हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। ध्यान रहे आज आपको लुभावने प्रस्ताव मिल सकते हैं। सही प्रस्ताव का चुनाव करना आपकी क्षमता पर निर्भर होगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। घाेंखा मिल सकता है। दस्तावेजों को हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सड़क पार करते समय भी सचेत रहें।

धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मंगल योग लेकर आया है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। पिछले कई दिनों से अगर आपकी आर्थिक समस्याएं चल रही हैं तो उनसे भी आज आपको निजात मिलेगी। आज श्री हनुमान जी काे शहद अर्पित कीजिए इससे आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और धन लाभ होगा। आज पौधे को अपने हाथों से जला देना आपके लिए शुभ है।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों की राशि में आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ आपको हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। आज महिला मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है। आज भाग्य का साथ भी आपकी राशि में बना हुआ है लेकिन ध्यान रखिएगा आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए भाग्य के सहारे बैठना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों को समय से पूरा करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज आपके कार्यों की समीक्षा भी की जा सकती है।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। लंबी अवधि के लिए किया गया निवेश फायदे देने वाला रहेगा। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा माता पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी बच्चों के स्वास्थ्य पर मौसम का असर हो सकता है उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो