scriptRashifal : शऩिवार आज पांच राशि वालों को रहना हाेगा सचेत, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल | aaj ka rashifal 23 may 2020 Daily horoscope in hindi | Patrika News

Rashifal : शऩिवार आज पांच राशि वालों को रहना हाेगा सचेत, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: May 23, 2020 08:45:50 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

शनिवार आज चंद्रमा वृष राशि में है और सुकर्मा याेग बन रहा है
चंद्रमा की स्थिरता का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ रहा है

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

aaj ka rashifal 23 may मई शनिवार चंद्रमा वृष राशि में है और मृगशीर्ष नक्षत्र में अतिगंड योग बन रहा है। सुबह 6:30 बजे के बाद का समय उत्तम है। सुकर्मा योग बनेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ? चंद्र राशिफल से सभी राशियों का आज का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित राेहित वशिष्ठ।
मेष राशि वाणी में मधुरता बनाकर रखें। मन को काबू करें। मन चंचल है। कष्ट का समय है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।


वृष राशि उतार-चढ़ाव दिन भर रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए अवसर का समय है। सीनियर का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जनों को समय दीजिए। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि मन चंचल है। चिंताएं घेर सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। दैनिक कार्यों में कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। अच्छी बात है कि आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं।


कर्क राशि वाणी में आज कठोरता बिल्कुल भी उचित नहीं। मधुरता आवश्यक है। बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करना होगा। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है।

सिंह राशि नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज स्थानांतरण की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। आय बढ़ेगी ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान करें।


कन्या राशि आज खुद को अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे लेकिन गुस्सा करने से बचना है। जो जातक राजनीति में हैं। उनके लिए उत्तम समय है।

तुला राशि छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा ना करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आज खर्च बढ़ने की आशंका है। प्रेम याेग बन रहे हैं। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक राशि उतार-चढ़ाव का समय है। अच्छे बुरे समाचार प्राप्त होंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। अपने पुराने शोंक दाेहराएं। परिवार को समय दें।


धनु राशि मन चंचल है। मन को काबू करना सीखे। आज कुछ कठिनाइयां दोपहर के समय आ सकती हैं। अपने ही लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है।
मकर राशि, उत्तम समय है। बदलाव की योग बने हुए हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा
कुंभ राशि , मन परेशान रह सकता है। आज तनाव और गुस्सा आपको घेरने की कोशिश करेंगे। ऐसे में अपने मन को धार्मिक कार्यों में लगाएं। आज खर्च करते समय भी सचेत रहें।


मीन राशि , शनिवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। सीनियर से आज बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं। कार्यक्षेत्र में विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। शांत चित्त से अपना कार्य कीजिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो