scriptशनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal 23 November 2019 Today horoscope in Hindi | Patrika News

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 23, 2019 08:28:17 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

शनिवार का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल
23 November 2019 ka Mesh Vrishabha Mithun Kark Singh Kanya Tula Vrishchik Dhanu Makar Kumbh meen

aaj ka Rashifal in Hindi 23 November 2019: शनिवार आज चित्रा नक्षत्र है और प्रीति योग बन रहा है। दिन में ही आयुष्मान योग भी बन रहा है। शाम 6:00 बजे के बाद सौभाग्य योग प्रभावी हो जाएगा एक ही दिन में आज तीन-तीन शुभ योग बन रहे हैं और चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं बन रहे योग और ग्रहों की स्थिति आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करती है। चंद्र राशिफल से जानिए मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशियों का भविष्यफल। बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।
मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से कम बेहतर है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। गुस्सा करने से बचना है। नौकरीपेशा लोगों को भी सचेत लेने की सलाह दी जाती है। सीनियर से विवाद बिल्कुल भी उचित नहीं हैं। आज कुछ ऐसी सूचनाएं मिल सकती हैं जो तनाव का कारण बनेंगी। कार्यों की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)
मन चंचल बना रहेगा। गलत सूचनाएं मिल सकती हैं। किसी भी सूचना पर तुरंत आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
धैर्य आवश्यक है। पारिवारिक समस्याएं चिंता का कारण बनेंगी। आसपास का माहौल आप के अनुरूप है। खुद पर खर्च कर सकते हैं। वाहन और भवन सुख के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। गाय को अपने हाथों से रोटी दें।

कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पूर्व में किए गए कार्यों का फल मिलेगा। किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय सचेत रहें। पारिवारिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। अजनबी पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें।

सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। गुस्सा बिल्कुल भी उचित नहीं है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
दिन अच्छा है। अच्छे योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से शांति मिलेगी। पिछले दिनों से जिन समस्याओं से आप परेशान थे उनमें आज शांति मिलेगी। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कर्म करने के बाद ही फल प्राप्त होंगे। आलस को छोड़ दें। कार्यों पर ध्यान दें।
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है लेकिन लापरवाही उचित नहीं है। कार्यों के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक राशि ( वृश्चिक) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। जीवनसाथी से बहस करने से बचें। विवाद बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन कर्म करना होगा कार्यों पर ध्यान दें। कर्म करने से ही सफलता मिलेगी। ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें।

धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय चुनौती भरा है। ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार और मित्रों को समय दें। उनके साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
गुस्से से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। राह चलते लोग आपसे झगड़ने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको धैर्य रखना होगा। आज आपके धैर्य की परीक्षा होगी। गुस्सा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। खुद पर खर्च करेंगे। वाहन चलाते समय सचेत रहें।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। शनिदेव की विशेष कृपा आज कुंभ राशि वालों पर बनी हुई है। कारोबार में सफलताएं मिलेंगी। अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।

मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
पहले से बनाई गई योजनाएं बिगड़ सकती हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। दैनिक कार्यों के लिए भी सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। अध्ययन करने का समय है लाभ होंगे। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करने से बचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो