scriptरविवार आज पांच राशि वाले रहें सावधान, मिल सकता है धाेखा, जानिए सभी राशियों का राशिफल | aaj ka Rashifal 24 may 2020 sunday horoscope in hindi | Patrika News

रविवार आज पांच राशि वाले रहें सावधान, मिल सकता है धाेखा, जानिए सभी राशियों का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: May 24, 2020 06:44:14 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights
24 मई रविवार आज चंद्रमा वृष से मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। चंद्र राशिफल ( Rashifal ) से जानते हैं सभी 12 राशियों का भविष्यफल

horoscope

Rashifal

aaj ka Rashifal Daily Horoscope in hindi today horoscope : 24 मई रविवार आज मृगशीर्ष नक्षत्र में सुकर्मा याेग बन रहा है। सुबह 6 बजकर 30 मिनट के बाद धृति योग बनेगा। चंद्रमा आज वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। आइए जानते हैं आपकी राशि पर चंद्रमा के चलायमान हाेने का क्या प्रभाव पड़ेगा। चंद्र राशिफल सभी राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित रोहित वशिष्ठ।

मेष राशिफल , समय अच्छा है परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। परिवार को समय दें। रुपयों के लेन-देन में भी सावधानी बरतनी हाेगी।
वृष राशिफल , मन चंचल बना रहेगा। अच्छे बुरे समाचार प्राप्त होंगे। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। इससे आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से आपको बचना है। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है।
मिथुन राशि , खुद काे आज आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी। आज दैनिक कार्यों में आप व्यस्त रह सकते हैं। घर पर किसी विशेष व्यक्ति का आगमन होगा, जिससे आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
कर्क राशि , समय आपके अनुरूप है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सीनियर का सहयोग मिल रहा है। नौकरी पेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। आज व्यापारियों और कारोबारियों के लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा समय है। बहस करने से बचना है।
सिंह राशि , धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज पुराने मित्रों से भी मुलाकात के योग बने हुए हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी लेकिन ध्यान रहे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। वाहन चलाते समय भी आज आपको सावधानी बरतनी होगी।

कन्या राशि , नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सीनियर का सहयोग मिलेगा। आज सत्ता में बैठे लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। कन्या राशि वाले सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे लेकिन कोई भी ऐसी बात आज आपको सार्वजनिक रूप से नहीं कहनी चाहिए जो किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष को आघात पहुंचाती हाे।
तुला राशि , रविवार का समय आपके लिए उत्तम है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज कोई भी नया कार्य करने से अच्छा है कि पुराने कार्यों को पूर्ण किया जाए। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों से बहस करना उचित नहीं है।
वृश्चिक राशि , मिश्रित भाव आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। उतार-चढ़ाव दिन भर चलता रहेंगे। मन को धार्मिक कार्यों में लगाएं। आज नकारात्मक विचारों से बचें। पारिवारिक जनों से बहस करना भी उचित नहीं है इससे विवाद हो सकते हैं।
धनु राशि , रविवार का दिन आपके लिए उत्तम है लेकिन जल्दबाजी में निर्णय नहीं करने हैं। धर्य बेहद आवश्यक है। सीनियर से बहस करना उचित नहीं है। आज संबंधों में सुधार करने का समय है। अगर आप से पूर्व में कुछ गलतियां हुई हैं तो उन्हें स्वीकार कीजिए। इससे आप का मान बढ़ेगा।
मकर राशि , मान-सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन मन चंचल बना रहेगा। आज झूठी और गलत सूचनाएं आपको प्राप्त हो सकती हैं। इसलिए मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है। उन्हें पुष्ट कर लें। इसके बाद ही आपको प्रतिक्रिया करनी चाहिए।
कुंभ राशि , मानसिक रूप से आज खुद को घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं भी आज आपको घेर सकती हैं। जो जातक नौकरी-पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। ध्यान रखिएगा जल्दबाजी में निर्णय भविष्य में होने वाले लाभ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें धैर्य बनाए रखें।
मीन राशि , समय अच्छा है लेकिन नकारात्मक विचार हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। आज मीन राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है। जितना भी आप कर्म करेंगे उसी के अनुसार आज आपको फल प्राप्त होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो