script

25 April 2019 Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का आज का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Apr 25, 2019 03:31:51 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

25 April 2019 Today Horoscope, 25 April 2019 Aaj ka Rashifal, आज का राशिफल 25 अप्रैल 2019, दैनिक राशिफल 25 अप्रैल 2019, चंद्र राशिफल से जानिए भविष्य

saharanpur

rashifal 18 march 2019

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि (Aries) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले,ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए 25 अप्रैल का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आपकी राशि में कर्म ही प्रधान है। इसलिए अपने कार्यों पर आज आपको ध्यान देना होगा परिवार में जो समस्याएं चल रही थी उनमें कमी आएगी और जो आर्थिक परेशानियां पिछले दिनों से आप झेल रहे हैं वह भी आज दूर होंगी। आज अचानक धन लाभ के योग आपको दिखाई दे रहे हैं। जिन लोगों काे आपने पैसा उधार दिया हुआ है उस पैसे के वापस लौटने के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ भी आज आपको समय बिताना चाहिए। इसे पारिवारिक सदस्यों के बीच विश्वास बढ़ेगा और रिश्ताें में मजबूती आएगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए। श्री हनुमान आप के सभी कष्ट हर लेंगे।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi

वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए 25 अप्रैल 2019 का दिन अच्छा है। आपकी राशि में आज सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। जो पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए। आज किया गया अध्ययन भविष्य में लंबे समय तक आपके काम आने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों को आज अपने व्यापार और कारोबार में बढ़ावा लाना चाहिए। अगर आप पिछले कई दिनों से काराेबार में विस्तार करने की योजना बना रहे थे, नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन बेहतर है उत्तम है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। ध्यान रखिएगा आज व्यवहार में सरलता बेहद आवश्यक है। गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। 25 अप्रैल का दिन सामान्य बीतेगा। ध्यान रहे किसी से भी आपको विवाद नहीं करने हैं। बेवजह उलझने से आपको बचना है। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छे योग लेकर आया है लेकिन इसके साथ ही कुछ आशंकाएं कि आपकी राशि में आज दिखाई दे रही हैं। आज आपने ही कुछ लोग आप का विरोध करने की कोशिश कर सकते हैं। दुश्मनों के साथ मिलने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आप इजहार कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। ध्यान रखिएगा आज परिवार के सदस्यों से बेवजह विवाद करने से आपको बचना चाहिए। आज विवाद बढ़ सकते हैं। ऐसे में अच्छा यही रहेगा कि आप बहस करने से बचें अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज निवेश कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। आज पिता या पत्नी से भी आप सलाह कर सकते हैं। इन दोनों से सलाह करके आप भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना सकेंगे आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग आज बने हुए हैं। आज कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जो भी कार्य आप करेंगे और में सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में पूर्णता का योग बन रहा है। अगर पिछले कुछ दिनाें से ऐसे कार्य में लगे हुए हैं जिनमें आप काफी मेहनत कर चुके हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है, तो आज ऐसे कार्यों में आपको दोबारा से भाग्य को आजमाना चाहिए। ईमानदारी के साथ मेहनत करते हुए आगे बढ़िए आपको सफलता जरूर मिलेगी। ध्यान रखिएगा आज राह चलते कुछ लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको शांत रहना है। गुस्से पर काबू रखना है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है। आज खाने की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है। इसलिए अधिक भोजन करने से आपको आज परहेज करना चाहिए। मौसम का असर भी आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। आज कुत्ते को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से विरोधी कमजोर होंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए 25 अप्रैल का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अधिक ऊर्जावान खुद को महसूस करेंगे। दिन भर आप सामान्य से अधिक मेहनत करने के बावजूद भी खुद को थका हुआ महसूस नहीं करेंगे। आज आपके व्यक्तित्व में नेतृत्व की वृद्धि होगी। आप दूसरों का नेतृत्व करने में सफल होंगे अगर आप राजनीति में हैं तो आज सीनियर से मुलाकात होगी और आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज नई जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आज कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है और प्रमोशन के द्वार भी आपके लिए आज खुलने वाले हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi

कन्या राशि (Virgo) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए 25 अप्रैल 2019 का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन ध्यान रखिएगा। आज आपकी राशि में दुर्घटना की आशंका बनी हुई हैं। सड़क पार करते समय वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी है। दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में सावधान रहें सचेत रहें रफ्तार से दूरी बनाकर रखें। जब तक बहुत आवश्यक ना हो वहां चलाने से बचें। आज व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हैं। लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज छल आपको नहीं करना है साझे का बिजनेस आपके लिए अच्छा है लेकिन अगर आप छल करते हैं, जल्दबाजी में कोई निर्णय करने की कोशिश करते हैं तो आपको नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी से बचना होगा और इमानदारी से काम करना होगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है लेकिन दोपहर बाद दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां आपके सामने आकर खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में आपको मित्रों का सहयोग लेना चाहिए। आज मित्रों के सहयोग से आपके कष्ट कम होंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और घर में धन लक्ष्मी का वास होगा।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
दिन सामान्य रहेगा, दोपहर बाद कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। पारिवारिक मसलों में चिंताएं बढ़ सकती हैं लेकिन संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी और संतान की ओर से अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। कोई भी दस्तावेज हस्ताक्षर करने से उन्हे अच्छी तरह से पढ़ना आज आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आपको कुछ भड़काऊ सूचनाएं मिल रही हैं जो आपको गुस्सा दिला रही हैं तो उन्हें पुष्ट जरूर कर लें। आज कुछ लोग आपको गलत सूचनाएं देकर भावनात्मक रूप से इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय या रिएक्शन नहीं करना है। आज बिजली के उपकरणों से आपको सावधानी बरतनी है। करंट लगने की आशंका दिखाई दे रही है। बिजली के जो भी उपकरण हैं उनसे आज आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी है दूरी रखनी है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आज आप सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे और दूसरे लोगों से अच्छी बातें अच्छे कमेंट्स आपको मिलेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि (Scorpius) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए 25 अप्रैल 2019 का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज का दिन आपके लिए चुनौती बना रह सकता है। सहकर्मी आप की चुगली कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने कार्यों के प्रति भी सचेत रहना होगा सावधानी बरतनी होगी। कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज कुछ लोग मौके की तलाश में रहेंगे अगर आपसे छोटी सी गलती होती है तो तुरंत उस गलती को भुनाने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में आपको अपने आसपास चल रही हलचल पर भी ध्यान रखना है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है आज निवेश कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा लंबी अवधि के निवेश में आपको आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान हैं तो आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। श्री राम आपके पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करेंगे। आज अचल संपत्ति से लाभ होने के योग्य आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आज आपको लाभ होंगे। आज मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी मौसम का असर दिखाई दे सकता है। इसलिए सावधानी बरतनी है तेज धूप में निकलने से बचें आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए ऐसा करने से कंफ्यूजन दूर होंगे और पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi

धनु राशि (Sagittarius) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज भाग्य धनु राशि वालों के साथ है। जो भी कार्य आप करेंगे और मैं आपको सफलता मिलेगी लेकिन अच्छा यह रहेगा कि नया कार्य शुरू करने से बेहतर है कि आप पुराने रुके हुए कार्यों में गति लाने का प्रयास करें। आपके ऐसे कार्य जो पिछले लंबे समय से रुके हुए हैं पूरे नहीं हो रहे हैं उनमें आज आपको समय लगाना चाहिए। ध्यान रखिएगा आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है इसलिए समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। इधर उधर बैठकर आज आपको समय खराब नहीं करना चाहिए आज समय का सदुपयोग करना ही आपके लिए अच्छा निर्णय होगा गुस्से से आज आपको बचना है वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। स्वभाव में सरलता रखिए आज वाणी में मधुरता से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi

मकर राशि (Capricorn) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए भी आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज मकर राशि वालों को धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ आज आपको हो सकते हैं। ध्यान रखिएगा आज किसी को भी आपको पैसा उधार देने से बचना चाहिए। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग आपकी राशि में नहीं हैं। जिन लोगों को आपने पहले से पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिख रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है बेहतर है आज वाहन सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं आज नया मकान खरीद सकते हैं, नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में आपको इज्जत मिलेगी और आप के सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी दिन किसी अवसर की तरह है। आज परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अगर आज परीक्षा परिणाम आने हैं तो आपके हित में आएंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 25 अप्रैल 2019 का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज कुंभ राशि वालों की राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ आपको हो सकता है। ऐसे रास्तों से आज धन लाभ हाेगा जो आपने सोचा नहीं होगा लेकिन ध्यान रखिएगा आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में बनी हुई है। आज वाहन के रखरखाव में खर्च बढ़ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको सावधानी बरतनी है। आज किसी का झूठा खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी राशि में कर्म योग बना हुआ है। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी पुरानी चल रही समस्याओं के लिए सहायक साबित होगा और आपकी समस्याओं के निवारण में सहायक साबित होगा। आज अजनबी से आपको जल्दी खुलने से बचना चाहिए। अपनी कोई गोपनीय बात भी आज दूसरों को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आज स्वभाव में सरलता रखिएगा लेकिन अपने आसपास चल रही हलचल पर भी आपको ध्यान रखना होगा। बाहर का खाना आज आपके लिए उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधानी बरतनी होगी।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। किसी से भी आपको घृणा नहीं करनी चाहिए। पुरानी बातों को भूलकर रिश्तों को नए तरीके से सोचने और लेकर चलने का समय है। आज विवादों को निपटाने का समय है। ध्यान रखिएगा आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए आपको विवाद करने से बचना है। किसी भी व्यक्ति से उलझना आज आपके लिए उचित नहीं है। आज राह चलते कुछ लोग आप से उलझने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको बचना है। सावधानी रखनी है वाणी में मधुरता रखनी है आज मुस्कुराता हुआ चेहरा आपके लिए रामबाण है। आप मुस्कुराते हुए चेहरे से सभी को अपना बना लेंगे और विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुरूप कर लेंगे। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए महादेव आपके सभी कष्ट हर लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो