scriptसाेमवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Rashifal 25 November 2019 | Patrika News
सहारनपुर

साेमवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Highlights

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपका दिन
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

सहारनपुरNov 24, 2019 / 09:10 pm

shivmani tyagi

Aaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Aaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

aaj ka Rashifal 25 November 2019 साेमवार का आज का दिन सभी राशि वालों के लिए हैं खास। आईए जानते हैं क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। आईए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशि का राशिफल (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज को शशि आपको बचना होगा।

वृषभ राशि का राशिफल (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज दैनिक कार्यों के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।

मिथुन राशि का राशिफल (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें। आज का दिन आपके लिए बेहतर है लेकिन अपने ही कुछ लोगों से आपको गलत सूचनाएं मिल सकती हैं। इसलिए किसी पर भी आपको आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना है। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें। इससे आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। बेवजह के मामलों में उलझने से बचें। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। नौकरी पेशा लोगों को सलाह दी जाती है। सहयोग से बहस करने से बचना है इसे विवाद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। सुबह घर से चंदन का टीका लगाकर निकलें इससे आप दूसरों को प्रभावित कर लेंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बनी हुए हैं। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी अच्छा समय है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। दाेस्ताें से मन की बातें बताएं। इससे आपका तनाव कम होगा। आज किसी गरीब बच्चे को अपने हाथों से उपहार दें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए। इससे प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। दोपहर बाद अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। कानूनी पक्ष कमजोर है। विवाद करने से बचें। वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जब घर से बाहर हों तो खाने पीने के बारे में सावधानी बरतें।
आज का राशिफल तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। आज दैनिक कार्यों के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार जनों संग धार्मिक स्थल की यात्रा करने का अवसर भी आज आपको मिल सकता है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। व्यापारियों और कारोबारियों को थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि का राशिफल (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज पुराने किसी मित्र से मुलाकात होने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों को आज धैर्य रखना होगा जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। आज कानूनी पक्ष आपका मजबूत है। अगर कोर्ट कचहरी को लेकर कोई निर्णय आ रहे हैं तो आपके हित में आएंगे। आज उन जातकों के लिए भी समय अच्छा है जो पढ़ाई कर रहे हैं। आज किया गया अध्ययन भविष्य में आप के काम आने वाला है। आज मेहनत करने का दिन है। आज की गई मेहनत जीवन भर आपके काम आएगी। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है।

आज का राशिफल मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वाले आज दूसरों का दिल जीत लेंगे। आज आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। जो जातक राजनीति में हैं उनके लिए समय अच्छा है। सोशल मीडिया पर छाएं रहेंगे। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन संयम आवश्यक है। आपके आसपास का माहौल भी आपके अनुरूप हैं। रिश्तेदारों से भी आज आपको लाभ होने वाले हैं। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव आपके कष्ट हरेंगे।

कुंभ राशि का राशिफल (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन भी सामान्य से अच्छा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज आपकी राशि में लाभ के योग बने हुए हैं। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आज कदम आगे बढ़ाएंगे ताे आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशि का राशिफल (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा है। अच्छे युवक की राशि में बने हुए हैं। धन लाभ आज आपको होगा। अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पुराने किसी मित्र से मुलाकात के योग बने हुए हैं। यह मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आज धन खर्च करते समय भी सचेत रहें। खर्च की आशंका आपकी राशि में बनी हुई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो