scriptRashifal 3 May मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि | Aaj ka rashifal 3 may 2019 Today Horoscope Daily Rashifal 3 may | Patrika News

Rashifal 3 May मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि

locationसहारनपुरPublished: May 03, 2019 08:34:02 am

Submitted by:

shivmani tyagi

– मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि
– जानिए सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल

Rashifal

rashifal

aaj ka Rashifal 3 मई 2019 शुक्रवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज वैशाख कृष्ण चतुर्दशी है। आज दोपहर 4:00 बजे के बाद अमावस्या शुरू हो जाएगी। रेवती और अश्वनी नक्षत्र भी बने हुए हैं। अच्छी बात यह है कि आज दाे शुभ योग ”प्रीति” और ”आयुष्मान” योग भी बन रहे हैं। यानी आज दिन में दो शुभ योग रहेंगे। आज चंद्रमा मीन राशि में है लेकिन दोपहर बाद वह अपनी स्थिति बदल लेगा और मीन से मेष राशि में चला जाएगा। आज बन रहे योग और ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर ? क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे ? और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए आइए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल। इन सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
दिन अच्छा बीतेगा लेकिन मानसिक रूप से आज थाेड़ा परेशान रहेंगे। अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग भी आज आपकी राशि में बन रहा है। ध्यान रखिएगा आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतनी हैं। आज वाहन का रखरखाव करने में भी खर्च बढ़ सकते हैं। आज किसी से भी आपको घृणा नहीं करनी चाहिए। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
दिन सामान्य है लेकिन आज आपका स्वभाव दिन भर बदलता रहेगा। उतार-चढ़ाव दिनभर चलते रहेंगे। दोपहर के समय कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक हालात सामान्य हो जाएंगे। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। यह मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन अच्छा है। सीनियर का सहयोग मिलेगा व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य रहने वाला है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से काम बेहतर है। पारिवारिक समस्याएं आज गिरने का काम कर सकती हैं। आज तनाव बढ़ सकते हैं, चिंताएं बढ़ सकती हैं। आज आर्थिक रूप से भी आप थोड़ा सा खुद को तंग महसूस कर सकते हैं। बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ध्यान रहे आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। श्री राम आपके सभी कष्टों को हर लेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे

कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज खुद को आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यों की अधिकता होने के बावजूद आपको शारीरिक थकावट महसूस नहीं होगी। आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां नए लोग आप को पहचानेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों को आज गुस्से पर काबू रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। अगर आप गुस्से पर काबू नहीं रख सकते तो ऐसे में पारिवारिक सदस्यों से विवाद होने की आशंकाएं प्रबल हाे सकती हैं। आज विवाद की आशंकाएं आपके साथ बनी हुई है। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको बना कर रखना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। आज प्रतिस्पर्धा में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रखिएगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान की ओर ले जाएगा। इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए 3 मई का दिन अच्छा है। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में भी आज लाभ के याेग बने हुए हैं। 3 मई का दिन अच्छा है। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में भी आज लाभ के सीधे योग बने हुए हैं। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है, शुभ है मंगल है। अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए अच्छा है लेकिन व्यवहार में गुस्सा रहेगा। आपका मन भी आज चंचल बना रहेगा। किसी एक जगह मन नहीं रुकेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। आज खाने पीने में आपकी रूचि बढ़ेगी लेकिन ध्यान रखिएगा खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी पर आवश्यक है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आज जो भी कार्य करें जो भी निर्णय लें सोच-समझकर करें। एक्सपर्ट की राय के बगैर आज निवेश करना उचित नहीं है।

आज का का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। सफलता के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। सीनियर से आज सहयोग आपको मिलेगा नौकरी पेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आज रोजगार जिनके पास नहीं है उन्हें रोजगार मिलेगा मित्रों का सहयोग आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। ध्यान रखिएगा आज नौकरी पेशा लोगों के कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। बदलाव हो सकता है आज प्रमोशन के साथ-साथ आपको किसी अन्य स्थान पर भी ट्रांसफर किया जा सकता है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाइए ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों की राशि में आज कर्म प्रधान है जो भी कार्य धनु राशि वाले आज करेंगे उनमें आपकाे सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज सुबह से ही समस्याएं आपकाे घेरने की कोशिश कर सकती हैं। नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आज आपको आज नकारात्मक विचारों से दूर रहना है। सकारात्मकता बनाए रखिए जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जाे भी कार्य करें उनमें आज जीवनसाथी का सहयोग ले सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय करने से पहले जीवनसाथी या पिता से सलाह जरूर लें।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 3 मई 2019 का दिन अच्छा है। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। छोटी मोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। गुस्सा करने से आपको बचना है। चिड़चिड़ापन आज हावी हाेने की काेशिश कर सकता है, आपको बचना चाहिए। आज भवन सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से अपना मकान खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज सीनियर से सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज मजबूती से आप अपनी बात दूसरों के समक्ष रख सकेंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन आज आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। अपने मुख से आपको आज कोई भी ऐसी बात दूसरों को नहीं कहनी है जो किसी को नुकसान पहुंचाती हो। आज महिला मित्रों से आपको धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी आपको बरतनी चाहिए। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से विरोध ही कमजोर पड़ेंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक रूप से आज खुद को आप सरल महसूस करेंगे। पिछले दिनों से जो चिंताएं चल रही थी उनमें कमी आएगी। धन लाभ होगा और संतान की ओर से भी आज आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज किसी से भी आपको निवेश करने से बचना चाहिए। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए विवाद करने से बचे बहस करने से बचें। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से विरोधी कमजोर पड़ेंगे और आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो