scriptRashifal: बुधवार आज कुंभ, मेष व वृषभ राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जाने अपना राशिफल | Aaj ka Rashifal 30 October 2019 Today horoscope with prediction | Patrika News

Rashifal: बुधवार आज कुंभ, मेष व वृषभ राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जाने अपना राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Oct 30, 2019 06:31:13 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

Today Astrology with Horoscope Prediction
Aaj ka Rashifal in hindi 30 october 2019
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

aaj ka rashifal

rashifal

Aaj ka Rashifal 30 October 2019 बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला आज का दिन ? यह जानने के लिए आईए जानते हैं आज का भविष्यफल। चंद्र राशिफल और Astrology से बुधवार आज का भविष्यफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित राेहित वशिष्ठ।
Aaj ka Rashifal राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) जल्दबाजी बिल्कुल भी उचित नहीं है। धैर्य रखना होगा। सामान्य से अधिक मेहनत आज आपको करनी पड़ेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। यात्रा करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। जब तक बहुत आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें। आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में बनी हुई है। मानसिक रूप से भी चिंताएं आपको घेरने की काेशिश कर सकती हैं शारीरिक रूप से आज आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो अच्छे समाचार लेकर आएगा।
दैनिक राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi)
दिन सामान्य से बेहतर है। आज कुछ अलग करने का समय है। कुछ रोचक करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी से आज मन की बातें करें। प्रिय से अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। लंबी अवधि के निवेश में लाभ होंगे। भाग्य का साथ आज आपको प्राप्त हो रहा है। समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें।
30 अक्टूबर का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज अपने अंदर अनोखी ऊर्जा महसूस करेंगे। मेहनत करने का समय है। जितना मेहनत आप करेंगे उतना ही आज पाएंगे। आलस को त्याग दें। अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य का साथ प्राप्त हो रहा है। सीनियर से भी सहयोग मिलेगा। आज अपने कार्यों का प्रदर्शन करना भी आपके लिए आवश्यक है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
Aaj ka rashifal , कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) भाग्य का साथ मिल रहा है। पारिवारिक सदस्यों से दूरियां कम होंगी, प्रेम बढ़ेगा। परिवार को समय दीजिए। सफलता आज आपको मिलने वाली है। अगर पिछले कई दिनों से कोई कार्य कर रहे थे तो आज आपको उन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर के समय कार्यों की अधिकता हो सकती है। शाम का समय आपके लिए अच्छा है। वाहन चलाते समय थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है।

Daily Rashifal Prediction सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। कुछ परेशानियां दोपहर के समय आ सकती हैं लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भाग्य आपके साथ है। थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट या फिर परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर कर ले आज साझे का बिजनेस आपके लिए अच्छा है।
राशिफल 2019, कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों की राशि में सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज जो भी कार्य आप कर रहे हैं उनमें मेहनत कीजिए सफलता प्राप्त होगी। आपकी राशियों में आज पूर्णता का योग दिखाई दे रहा है। आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप है। भाग्य आपके साथ है समय का सदुपयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा कीजिये।
आज का राशिफल 30 अक्टूबर तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) गुस्सा करने से बचें छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्से की अधिकता बिल्कुल भी उचित नहीं है। धन लाभ के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन जो भी आज आप सोचेंगे वह आपको मिलेगा। इसके लिए आपको मेहनत जरूर करनी होगी लेकिन भाग्य का साथ आज प्राप्त हो रहा है। परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
Rashifal 30 October 2019 वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) मांगलिक योग बन रहे हैं। अगर आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप है। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज आपको अहंकारी नहीं बनना है। व्यवहार में सरलता बेहद आवश्यक है। कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन झूठ के सहारे कोई भी कार्य करना उचित नहीं रहेगा। सच्चाई के साथ कदम बढ़ाइए सफलता मिलेगी।
Horoscope Today धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों की राशि में बुधवार आज सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज मन आपका इधर-उधर दौड़ता रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए श्रीराम का ध्यान कीजिए। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले तर्क करना आवश्यक है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। खर्च की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है।

Daily Horoscope Prediction मकर राशि Capricorn (Makar Rashi) मकर राशि वालों की राशि में सामान्य योग बने हुए हैं। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज अध्धयन करना चाहिए। आज की गई मेहनत जीवन भर काम आने वाली है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है लेकिन यात्रा करते समय अपने कीमती सामान के प्रति सचेत रहें निवेश करने की सोच रहे हैं तो दोपहर 12:00 बजे के बाद ही निवेश करना उचित रहेगा।

Daily Horoscope कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास आज कुंभ राशि वालों को नहीं करना है। स्वयं के कार्यों की समीक्षा करने का समय है। खुद से बातें कीजिए। आप जो कर रहे हैं उससे बेहतर करने की क्षमता रखते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज ब्राह्मण को लाल रंग का फल अपने हाथों से ध्यान करें ऐसा करने से आपका भाग्योदय होगा।

Today Astrology मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है। अनजान लोगों से धोखा मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। लेकिन समाधान भी साथ लेकर आएंगे इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। सड़क पार करते समय भी सचेत रहने की सलाह आज मीन राशि वालों को दी जाती है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो