script5 जुलाई 2019 शुक्रवार काे दाेपहर बाद चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में करेगा प्रवेश, सभी राशियाें पर पड़ेगा असर | Aaj ka Rashifal 5 july 2019 Rashifal with Horoscope prediction | Patrika News

5 जुलाई 2019 शुक्रवार काे दाेपहर बाद चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में करेगा प्रवेश, सभी राशियाें पर पड़ेगा असर

locationसहारनपुरPublished: Jul 05, 2019 01:11:01 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
यह भी जानिए कैसा रहने वाला है आज का दिन
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
सभी राशियाें का चंद्र राशिफबता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज दाेपहर बाद बन रहे हैं विशेष याेग

Rashifal

Rashifal in hindi

5 जुलाई 2019 शुक्रवार आज दिन में दाे दाे याेग बन रहे हैं। दिनभर आज वज्र याेग रहेगा और रात में सिद्ध याेग बन रहा है। चंद्रमा भी आज चलायमान है। दाेपहर 12 बजकर 18 मिनट तक चंद्रमा कर्क राशि में हैं बाद में वह सिंह में राशि में प्रवेश कर जाएगा। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियाें पर पड़ेगा। ताे आईए जानते हैं horoscope के जरिए आज का राशिफल। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

5 जुलाई आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal meshRashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, अ
दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार के योग दिखाई दे रहे हैं। धन लाभ के योग भी बने हुए हैं। जीवनसाथी से विवाद नहीं करना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साझे का बिजनेस आज लाभ के पद पर है लेकिन किसी भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। दाेपहर बाद का समय मेष राशि वालाें के अच्छा रहेगा।

5 जुलाई आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
दिन अच्छा बीतेगा आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आलस त्याग दें भाग्य के सहारे ना बैठे कार्याें पर ध्यान दें। आज जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता प्राप्त होगी । व्यापारियों और कारोबारियों के लिए यात्रा के योग बने हुए हैं लेकिन संतान के प्रति थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज मौसम का असर संतान के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्यों से भी मेलजोल बना कर रखना होगा। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। दाेपहर बाद का समय चुनाैती भरा हाे सकता है।
5 जुलाई आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka RashifalMithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
आज का दिन शुभ रहेगा। आपके भाग्य में आज लाभ बना हुआ है। आज स्वाद अनुसार खानपान पर ध्यान देंगे। अचल संपत्ति से लाभ के योग बने हुए हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। आज भौतिक सुख के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। नया वाहन या काेई घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आज वाहन सुख के याेग भी आपकी राशि में बन रहे हैं। धन लाभ के याेग बन रहे हैं। दाेपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त हाेंगे।

राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal karkRashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं। उनके लिए चुनौती भरा समय रह सकता है। दोपहर बाद चुनौतियां आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आपको विचलित नहीं होना है। धैर्य बनाकर रखें। जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसान की ओर ले कर जाएंगे। इसलिए आज आपको कोई भी निर्णय करने से पहले सोच समझ कर ही कदम आगे बढ़ाना होगा। आज भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। जीवनसाथी से भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। दाेपहर बाद किसी पुराने मित्र से भेंट हाेगी।

5 जुलाई आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आज सिंह राशि वालों की राशि में खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए आज आपको खर्च करते सचेत रहना होगा। अनावश्यक वस्तुओं को खरीदने से बचना होगा। आज वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी है। सड़क पर दूसरों की गलती का नुकसान आपको वह सकता है। इसलिए सावधान रहें सचेत रहें। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। दाेपहर बाद अच्छे याेग बन रहे हैं।

राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
दिन सामान्य है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अच्छे योग बन रहे हैं। प्रमोशन के अवसर भी प्राप्त होंगे लेकिन ध्यान रखिएगा खर्च की अधिकता आपकी राशि में बनी हुई है। खर्च करते समय सावधानी बरतें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज एक्सपर्ट की सलाह से किया गया निवेश भविष्य में अच्छे फल देने वाला है। ध्यान रखिएगा वाणी पर आपको नियंत्रण रखना होगा। आज कोई भी ऐसा शब्द नहीं बोलना है जो दूसरों को आघात पहुंचाता हो। दाेपहर बाद किसी से विवाद हाेने की आशंका बनी हुई है।

राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आपका मन भी आज चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। अच्छा साहित्य पढ़िए चिड़चिड़ापन स्वभाव में उचित नहीं है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना होगा। भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बनेगी। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। दाेपहर 12 बजे के बाद का समय उत्तम हैं लेकिन किसी भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें।
5 जुलाई आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
दिन सामान्य से बेहतर है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार जनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आज सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपकाे मिलने वाला है। पारिवारिक जनों का सहयोग भी प्राप्त हाेगा। समझ लीजिए आज का दिन आपके लिए अवसर की तरह है। आज समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज जो भी कार्य आप करेंगे जो भी देर में आप लेंगे वह आपके भविष्य को प्रभावित करने वाले हाेंगे। वर्तमान को भी बेहतर बनाएंगे आपकी जो आर्थिक समस्याएं चल रही थी उनमें आज से कमी आएगी। दाेपहर बाद का समय धन लाभ लेकर आ रहा है।
5 जुलाई आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य बीतेगा लेकिन दोपहर के समय कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। मौसम से सावधान रहना है। मौसम का असर आपके और बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। दिन में कुछ पारिवारिक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती है लेकिन ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है। धैर्य बनाकर रखें। आज समय बलवान है। दोपहर के समय जो समस्याएं आएंगी वह शाम को वह खुद ही समाधान लेकर आएंगी। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। दाेपहर बाद का समय आपके लिए कष्टदायी हाे सकता है लेकिन यह क्षणिक परेशानी हाेगी।
5 जुलाई आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। अनोखे आत्मविश्वास से आज भरे रहेंगे। अचल संपत्ति से लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकते हैं। कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है इसलिए सावधानी बरतें ध्यान रखें। दाेपहर बाद चंद्रमा चलायमान है आपका मन भी चंचल बना रहेगा।

5 जुलाई आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
दिन सामान्य से बेहतर है। भाग्य आज आपके साथ है। उन्नति का समय है। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी और संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज कार्यों की अधिकता की वजह से शारीरिक रूप से आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम के समय किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी भेंट होगी जो आपकी योजनाओं को और बेहतर रूप देने में सहायक साबित होंगे। आज भविष्य के लिए योजनाएं बनाना उचित रहेगा। दाेपहर बाद का समय धन लाभ वाला है लेकिन किसी भी विवाद करने से बचना है।

5 जुलाई आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन दोपहर के समय समस्याएं आ सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज बिना पूछे किसी काे भी सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। जितना कम बोलेंगे उतना ही अच्छा रहेगा। संतान का सहयोग आज आपको मिलने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी है। दूसरों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन निवेश के लिए अच्छा नहीं हैं। दाेपहर बाद वाहन चालते समय सावधानी बरनती है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो