scriptRashifal गुरु पूर्णिमा पर जाानिए सभी 12 राशियों का चंद्र राशिफल | aaj ka rashifal 5th of july 2020 Daily horoscope in hindi | Patrika News

Rashifal गुरु पूर्णिमा पर जाानिए सभी 12 राशियों का चंद्र राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 05, 2020 09:04:59 am

Submitted by:

shivmani tyagi

आज का राशिफल 5 जुलाई 2020 रविवार आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है और इंद्र योग बन रहा है। 11:00 बजे के बाद वैद्यर्ति याेग बनेगा। चंद्रमा आज धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। गुरु पूर्णिमा पर आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

aaj ka rashifal

Rashifal गुरु पूर्णिमा पर जाानिए सभी 12 राशियों का चंद्र राशिफल

राशिफल aaj ka rashifal औप aaj ka horoscope कहता है कि कर्म ही भाग्य है। hindi rashifal से जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी 12 राशियों का aaj ka horoscope बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी।
( मेष राशि ) दैनिक राशिफल के अनुसार समय अच्छा है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। गुस्सा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है। वाहन चलाते समय सचेत रहें।

( वृषभ राशि ) गुरु पूर्णिमा पर्व रविवार आज आपकी चिंताओं में कमी आएगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शुभ कार्य 11:00 बजे से पहले करना उचित रहेगा। आज किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।

( मिथुन राशि ) आज का राशिफल कहता है कि दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी दोपहर के समय कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके लिए उत्तम है। आज किसी भी परिस्थिति में आपको हार नहीं माननी है सफलता मिलेगी।
( कर्क राशि ) रविवार का राशिफल कहता है कि समय का सदुपयोग कीजिए। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनका फल प्राप्त होगा लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना उचित नहीं है।
( सिंह राशि ) दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छे बुरे समाचार प्राप्त होंगे लेकिन भाग्य का साथ मिल रहा है। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं आज उधार पैसा वापस लौटने के योग बने हैं
( कन्या राशि ) रविवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए उत्तम है। आज गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को प्रणाम कीजिए। वैसे तो आप स्वयं अपने गुरु हैं लेकिन जो भी आपके गुरुजन हैं उनका आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सचेत रहें।

( तुला राशि ) गुरु पूर्णिमा पर्व यानी रविवार आज तुला राशि वालों की राशि में गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है लेकिन गुस्सा आज आपके लिए नुकसानदायक है। इसलिए गुस्से से बचना है। कानूनी पक्ष कमजोर है। बेवजह के मामलों में उलझने से भी बचें।

( वृश्चिक राशि ) आज आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करेगा। रविवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
( धनु राशि ) aaj ka horoscope कहता है कि, आत्मविश्वास को बढ़ाइए सत्य के साथ आगे बढ़िए। आपकी जीत निश्चित है। आज आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं लेकिन शाम को अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

( मकर राशि ) वालों के लिए उत्तम समय है। थोड़ा सा आलस घेरने की कोशिश कर सकता है लेकिन आलस में नहीं रहना है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमे सफलता मिलेगी। इसलिए अपने कार्यों को समय से निपटाएं।
( कुंभ राशि ) कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन थोड़ा सा कठिनाई भरा रह सकता है। ऐसे समाचार मिल सकते हैं जो आपको परेशान करने वाले होंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है। वाहन और भवन सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
( मीन राशिफल ) आत्मविश्वास बढ़ेगा अच्छे समाचार प्राप्त होंगे वाहन चलाते समय सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आज पारिवारिक जनों का सहयोग आपको मिल रहा है जो आपके रुके हुए कार्य हैं उनको पूर्ण करने का समय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो