scriptशनिवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Rashifal 8 February 2020 daily horoscope prediction | Patrika News
सहारनपुर

शनिवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Highlights
8 फरवरी शनिवार आज अश्लेषा नक्षत्र है और आयुष्मान योग बन रहा है। सुबह 7:00 बजे के बाद सौभाग्य योग बनेगा। चंद्रमा आज कर्क राशि में है। आईए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल

सहारनपुरFeb 08, 2020 / 08:19 am

shivmani tyagi

aaj_ka_rashifal.jpg

राशिफल

Aaj ka Rashifal 8 februray 2020 शनिवार आज क्या कहते हैं आपके सितारे ? जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल। शनिवार आज अश्लेषा नक्षत्र है और आयुष्मान योग बन रहा है। सुबह 7:00 बजे के बाद सौभाग्य प्रभावी हाे जाएगा। चंद्रमा आज कर्क राशि में है। बन रहे याेग और चंद्रमा का कर्क राशि में ठहराव सभी राशियों काे प्रभावित कर रहा है। Saturday Rashifal in hindi
मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। परिवार में बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी सुधार होंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गाय काे अपने हाथों से मीठा खिलाएं।

वृष राशिफल: मानसिक रूप से आज खुद को आप अच्छा महसूस करेंगे। परिश्रम करने का समय है। भाग्य का साथ मिल रहा है। खर्च करते समय सचेत रहें किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। मछलियों काे अपने हाथों के भोजन दें।

आज का राशिफल मिथुन मिथुन राशिफल : दिन सामान्य से कम बेहतर है। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनको आज सचेत रहने की सलाह दी जाती है। धन लाभ होंगे लेकिन कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल से दीप दान करें।
कर्क राशिफल : आत्मविश्वास बढ़ेगा। हंसता हुआ चेहरा आज आपके लिए शुभ है। पारिवारिक सदस्यों से आपको साथ मिल रहा है। सेहत के प्रति सचेत रहें। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें धन लाभ होगा।

आज का राशिफल सिंह सिंह राशिफल : मन में चिंता के भाव आ सकते हैं। आज प्रसन्न रहना आपके लिए आवश्यक है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। गुस्से से बचें। ट्रांसफर की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। आज काले तिलों का दान करना शुभ है।
आज का राशिफल वृश्चिक कन्या राशि : समय अच्छा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन चंचल बना रहेगा। मन को काबू करें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। ब्राह्मण काे अपने हाथों से गुड़ दान करें।
तुला राशिफल: अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम का असर आपके या संतान के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाएं।
आज का राशिफल वृश्चिक वृश्चिक राशि: गुस्से से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा ना करें। आज खरीदारी करने में समय बीतेगा। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कुत्ते काे कुछ अपने हाथों से खाने काे दें।
आज का राशिफल धनु धनु राशि: आज धनु राशि वालों के लिए संयम बेहद आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करना है। जीवनसाथी से बहस करने से बचें। प्रिय से बहस करने से बचें। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा।
आज का राशिफल मकर मकर राशि: दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। किसी दूसरे व्यक्ति के सहारे कार्यों को अधूरा छोड़ने उचित नहीं है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलेगा। काले रंग के कुत्ते काे अपने हाथों से दूध दें।
आज का राशिफल कुंभ , कुंभ राशि: जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए समय थाेड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकते हैं।
आज का राशिफल मीन मीन राशि: आज दिन भर उत्साहित रहेंगे। अनोखी ऊर्जा का संचार आपके मन मस्तिष्क में होगा। भौतिक सुख के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं धन लाभ होंगे। शनि मंदिर में सरसों के तेल से दीप दान करें।

Home / Saharanpur / शनिवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो