script

21 सितम्बर 2018 आज का राशिफल : आईए जानते हैं सभी राशियाें का पूर्ण राशिफल 21 सितंबर 2018

locationसहारनपुरPublished: Sep 20, 2018 05:48:47 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे। आईए horoscope के आईने से जानते हैं भविष्य, Aaj ka Rashifal 21 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Choose your rashi from the list below to view Today Horoscope of Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन :

aaj ka rashifal 14 november

rashifal 20 september

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्‍योतिष विद्या के अऩुसार आज 21 सितंबर का चंद्र राशिफल सभी राशियाें के जातकाें के लिए खास है। आज कुछ राशि वालाें के लिए सीधे ताैर पर लाभ के याेग बन रहे हैं ताे कुछ राशि वालाें काे सावधान रहने की भी जरूरत है। आईए जानते हैं आज किन-किन राशि वालाें के लिए राशिफल है खास आैर क्या कहते हैं आज भाग्य के सितारे दैनिक राशिफल के जरिए बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। गणेश जी कहते हैं कि आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आप पिछले कुछ दिनों से जिन्हें कार्यों को करने की योजना बना रहे हैं, ताे आज उनका श्री गणेश कर सकते हैं। आज नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। वाणी में मधुरता बनाए रखें, बहस करने से बचें। आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज छल कपट से आपको बच कर रहना है। घर से बाहर खाने पीने की वस्तुओं का भी ध्यान रखें। आज घर से बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। सड़क पार करते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आज तुलसी को अपने हाथों से जल देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज वृष राशि वालों के लिए कार्य की अधिकता रहेगी। आज दैनिक कार्यों में आप उलझे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज सहकर्मी आपसे सहयोगी व्यवहार नहीं करने वाले हैं। आज अपने सभी कार्य आपको खुद पूरे करने होंगे। ध्यान रहे, आज कार्यों में लापरवाही उचित नहीं है। इसके दूरगामी परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए जो भी कार्य करें पूरी लगन और मेहनत के साथ उन्हें संपन्न करें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। पारिवारिक माहौल बेहतर है आज मित्रों के साथ अचानक यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती है। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के राशिफल में आज धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज पुराना उधार दिया हुआ पैसा वापस आने के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। इसलिए जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज लेन-देन में सतर्कता आपको बरतनी होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें। आज रफ्तार से आपको बचना है। वाहन चलाते समय सीमित रफ्तार रखिएगा। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अध्ययन के लिए बेहद अच्छा है। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है। आज दूसरों का जितना सम्मान आप करेंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सचेत रहने का दिन है। आज अपने ही लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। कोई भी दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। आज किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग आपके लिए आज दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से नई नौकरी तलाश रहे हैं तो आज दिन अच्छा हैं। आज नई नौकरी के लिए प्रस्ताव खुद चलकर भी आपके पास आ सकते हैं, लेकिन ध्यान रखिएगा जल्दबाजी और लालच में पड़कर लिया गया निर्णय उचित नहीं है। भविष्य में उसके परिणाम बेहतर नहीं रहने वाले हैं। इसलिए जो भी निर्णय करें सोच समझ कर करें। आज अचल संपत्ति से भी लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। आज मछलियों को भोजन डालना आपके लिए शुभ है। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन आज सिंह राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है या परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबियत बिगड़ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अगर आप पहले से किसी रोग से ग्रसित हैं और दवाएं चल रही हैं तो नियमित रूप से दवाई लेते रहें। आज आपका मन चंचल बना रहेगा, ऐसे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते वक्त आप खुद को अक्षम महसूस कर सकते हैं। ऐसी परिस्थितियां बनने पर परिवार के किसी सदस्य से सलाह आप लें। आज आपके लिए साझे के व्यापार में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। ध्यान रहे आज कुत्ते को आपको दुत्कारना नहीं है। भूलकर भी कुत्ते को आज लात नहीं मारने हैं आज दूसरों की चुगली भी आपको नहीं करनी है और किसी के प्रति अपने मन में ईर्ष्या भी आज आपको नहीं रखनी है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से बेहद अच्छा है। आज भाग्य कन्या राशि वालों के साथ है जो भी कार्य आप करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे लालचवस और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय लंबे समय तक लाभदायक नहीं रहने वाले हैं। आज भाग्य जरूर आपके साथ है लेकिन चंद्र राशि के मुताबिक आपके राशिफल में कर्म प्रधान है। इसलिए भाग्य के सहारे भविष्य को नहीं छोड़ना है गर्म करने से ही भाग्य का फल आज आपको मिलने वाला है इसलिए जो पुराने कार्य अपने अधूरे छोड़ दिए हैं उनको आज पूरा करने का समय है और अपने अन्य कार्यों को भी आज पूरी लगन और मेहनत के साथ करने का दिन है आज किए गए कार्यों का पूरा फल आपको मिलने वाला है आज सड़क पार करते समय थोड़ा सचेत रहिए गा सड़क पर किसी दूसरे व्यक्ति की गलती का नुकसान भी आज आपको उठाना पड़ सकता है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य थोड़ा कम बेहतर है। आज तुला राशि वालों को सावधान रहना है, सचेत रहना है। आज धन खर्च की आशंकाएं आपके साथ बनी हुई हैं। इसलिए उन वस्तुआें को खरीदने से अभी परहेज करें जिनकी बहुत ज्यादा आवश्यकता आपको नहीं है। आज संतान के प्रति भी आप चिंतित रहेंगे। परिवार में भी आज छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। इसलिए बहस करने से बचें। आज गुस्सा भी आपको नहीं करना है। अच्छी बात यह है कि आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। मित्रों से भी आज आपको सहायता मिलेगा। मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुनें या किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हों।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज चिंताएं आपको घेरने की कोशिश करेंगे लेकिन आप सकारात्मकता अपने व्यवहार में बनाए रखिएगा। आज किए गए कार्यों का फल आपको मिलेगा लेकिन सामान्य कार्य के लिए भी आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में परेशान नहीं होना है, धैर्य बनाए रखिएगा। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज की गई यात्रा से आपको लाभ होगा। आज कार्य क्षेत्र में सहकर्मी आपके कार्यों से संतुष्ट होंगे। आज लोग आपकी बात सुनेंगे आप अपनी बात मजबूती के साथ रख सकेंगे लेकिन ध्यान रहे गुस्से से आज आपको बचना है। गुस्से में काेई भी निर्णय आज आपको नहीं करना है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप राजनीति करते हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज आपके व्यक्तित्व में प्रभाव दिखाई दे रहा है। आज अपनी बात को आप पूरे प्रभाव के साथ सामने वाले से कह सकते हैं। लोग आज आपकी बात सुनेंगे और उन पर अमल भी करेंगे। जो कंफ्यूजन चल रहे हैं उन्हें दूर करने के लिए आज खुलकर बातें करें। आज कानों सुनी बातों पर विश्वास आपको नहीं करना है। सूचनाओं को परखने की आवश्यकता है। आज कुछ अपने ही लोग आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको विवेक और बुद्धि से काम लेना होगा। आवेश में आकर जल्दबाजी में किए गए निर्णय उचित नहीं हैं। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और जो कठिनाइयां चल रही हैं वह भी दूर होंगी।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर है। आज भाग्य आपके साथ है। आज आप अपने कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आज अपार क्षमता आपमें है जिसे आपको पहचानने की आवश्यकता है। इस क्षमता को पहचान कर आप अपने सभी कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आज वाणी में मधुरता और व्यवहार में सरलता बनाए रखिएगा यही आज आपकी सफलता मंत्र है। गणेश जी कहते हैं कि आप दूसरों का बुरा नहीं सोचते इसलिए आपका बुरा सोचने वाले भी स्वयं ही पराजित हो जाते हैं। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं ही शांत हो जाएंगे। प्रभु श्री राम का स्मरण कीजिए आपके जीवन में चल रही कठिनाइयां खत्म हो जाएंगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कुंभ राशि वालों को खाने पीने की वस्तुओं में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज पेट के विकार की आशंका के लिए बनी हुई हैं। आज वाहन चलाते समय भी थोड़ा सावधान आपको रहने की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि आज परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से भरपूर प्यार आज कुंभ राशि वालों को मिलने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में भी माहौल सामान्य है। आज प्रमोशन के योग आपके लिए बने हुए हैं लेकिन झूठ का सहारा लेना आपके लिए उचित नहीं है। आज खुद को सही साबित करने के लिए झूठ का सहारा आपको नहीं लेना है। दूसरों से ईर्ष्या भी आपको नहीं करनी है और कार्य स्थल पर किसी अन्य सहकर्मी की बुराई करना भी आज आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व को लेकर दूसरों के मन में पूर्वाग्रह बन सकते हैं।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। मीन राशि वालों के आज सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। पुराने रुके हुए कार्यों में आज गति आएगी। धन लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में सामान्य लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं लेकिन ध्यान रहे आज कम आप को नहीं तोड़ना है। छल-कपट आपको आज व्यापार में नहीं करनी है और पार्टनर से भी थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। इसलिए आपकी चिंताएं पारिवारिक समस्याओं को लेकर पढ़ सकती हैं लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक आपको कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है

ट्रेंडिंग वीडियो