scriptAaj Ka Dainik Rashifal 22 September 2018, जानिए आज के दैनिक राशिफल में क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे | Aaj ka Rashifal date 22 September 2018 Hindi me | Patrika News

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 September 2018, जानिए आज के दैनिक राशिफल में क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Sep 21, 2018 12:58:55 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे। आईए horoscope के आईने से जानते हैं भविष्य, Aaj ka Rashifal 22 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Choose your rashi from the list below to view Today Horoscope of Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

horoscope news

rashifal 22 september

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल)
ज्योतिषाचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक आज 22 सितंबर का राशिफल अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग याेग लेकर आया है। चंद्र राशिफल के मुताबिक आज सभी राशि के जातकों की राशि में कुछ खास है। आज आधिकांश राशि के जातकाें की राशि में कर्म प्रधान है। आईए जानते हैं सभी राशियाें का आज का राशिफल।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज तनाव आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है। तनाव से बचने के लिए स्वभाव में सरलता बनाए रखें अच्छा संगीत सुनें। मित्रों के साथ समय आज अच्छा बीतेगा। पढ़ाई करते हैं ताे आज अध्ययन आपके लिए बेहतर है। आज की गई मेहनत भविष्य में लंबे समय तक आपके काम आने वाली है आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए लाभ के पद पर होगा आज कुत्ते को भूलकर भी लात नहीं मारनी है काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध दे अगर कुत्ता इस दूध को पी लेता है तो समझिए आपके रुके हुए कार्यों में आज से गति आ जाएगी आज वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी दिन सामान्य रहेगा आैर सहकर्मी आपसे मित्रपूर्ण व्यवहार करेंगे। अच्छी बात यह है कि, आज परिवार जनों का भरपूर सहयोग आपको मिल रहा है ।अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है वाहन चलाते समय रफ्तार सीमित रखें आज गाय को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे। आज दूसराें की बुराई करने से आपकाे बचना है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मिथुन राशि वाले दैनिक कार्याें में उलझे रहेंगे, कार्याें की अधिकता रहेगी। आज शारीरिक रूप से थोड़ा थकान आप महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार का माहौल आज अच्छा है। परिवारजनों को समय दीजिएगा। आज परिवार के लोग आपसे बात करना चाहते हैं। इससे रिश्तो में मधुरता आएगी और परिवार में एकता बढ़ेगी आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें आज कोई अपना व्यक्ति मीठा बनकर आपको धोखा देने की कोशिश भी कर सकता है इसलिए सावधान रहें सचेत रहें।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज भाग्य कर्क राशि वालों के साथ है। आज जो भी कार्य आप करेंगे, उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रखिएगा, जल्दबाजी और लालच के लिए किए गए कार्यों से आपको बचना है। लालच में कोई भी निर्णय लेने से आपको परहेज करना चाहिए लालच और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय लंबे समय तक लाभ देने वाले नहीं हैं। आज अवसर को पहचानने की आवश्यकता है। आपके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ जा सकते हैं लेकिन इन प्रस्तावों का चयन करना आपके विवेक पर आधारित है और धैर्य और बुद्धिमता से निर्णय लेना होगा अगर कहीं कोई परेशानी हो तो जीवनसाथी से बात करें आप को अच्छी सलाह मिलने वाली है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए के लिए दिन सामान्य है। सिंह राशि वालों को आज दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना है। आज सड़क पर चलते समय थोड़ी सावधानी आपको बरतनी हाेगी। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना देना आपके लिए शुभ है। गणेश जी कहते हैं कि इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज मछलियों को भोजन डालना आपके लिए शुभ है। एेसा करने से परिवार में चल रहे कल है निपटेंगे और प्रेम बढ़ेगा आज करो आपकी राशि में प्रधान है इसलिए अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ पूरा कीजिए आज कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही उचित नहीं है कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi

कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों आज का दिन सामान्य से थाेड़ा बेहतर है। आज कन्या राशि वालों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी सामान्य लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। अचानक धन लाभ भी आपको हो सकता है। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है आज किसी पेड़ को अपने हाथों से पानी दें ऐसा करने से आपके भाग्य की लक्ष्मी आपके पास आएगी जो अभी तक आप से दूरी बनाए हुए हैं आज उधर गया हुआ पैसा भी वापस आने के योग दिखाई दे रहे हैं उन लोगों को उधारी याद दिलाएं जिनको आपने पिछले दिनों पैसा हाथ उधार दिया था आज गुस्से वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिए।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज तुला राशि वालों के खिलाफ में कुछ लाेग खड़े हाेने की काेशिश कर सकते हैं लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज अधिकारी वर्ग आपसे खुश हैं इसलिए आपको ज्यादा परेशानी होने वाली नहीं है ध्यान रहे आज सच का साथ आपको रखना है झूठ बोलने से आपको चौधरी तलाक मिल सकते हैं लेकिन भविष्य में इसके नुकसान भी उठाना पड़ सकते हैं। आज आप सच्चाई के साथ खड़े हाें एेसा करने से सभी कार्य पूर्ण हाेंगे। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए ध्यान रखिए अगर उनकी दवाइयां चल रही हैं तो नियमित रूप से दवाइयां लेते रहें।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज गणेश जी कहते हैं कि आप अपने व्यवहार और अपने विवेक से दुश्मनों को भी पराजित कर लेंगे। आप दूसरों का सम्मान करते हैं दूसरों की बातों को सुनते हैं। यह व्यहारकुशलता का मंत्र है, जो आपको हर विकट परिस्थितियों से निकाल ले जाता है। आज अपने इसी हुनर का आपको प्रयोग करते हुए विपरीत परिस्थितियों से निकलना है गुस्से से आप को दूर रहना है आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता आपको मिलेगी लेकिन लापरवाही उचित नहीं है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाएं इससे आपका भाग्य उदय होगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन एश्वर्य वाला है। अगर आप कुछ नया करने की काेशिश कर रहे हैं आज का दिन बेहतर है। आप हमेशा रोचक सोचते हैं तो आज उसे प्रदर्शन करने का दिन है अगर पिछले कई दिनों से कुछ नया करने की योजना बना रहे थे तो आज ऐसा कर सकते हैं आज दूसरे लोग आपकी बातों को सुनेंगे आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली है लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी और छल से आज आपको बचना है अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिए वाणी को मधुर रखिए दूसरे लोग आप को समझेंगे आप की बात को सम्मान देंगे आज कुत्ते काे दूध देना आपके लिए शुभ है। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों आैर अपनी शक्ति काे पहचाने का है। आप पिछले दिनों से जो जिन चिंताआें में घिरे हुए हैं उनसे आज आपकाे निजात मिलेगी। आज सकारात्मकता के साथ सिरे से कार्य करने की जरूरत है। आज खुद का आकलन कीजिए आईने के समक्ष खड़े होकर खुद से बातें कीजिए इसके बाद आप देखेंगे कि आपके व्यक्तित्व में एक अनोखा बदलाव आएगा और आप खुद को पहले से अधिक जिम्मेदार समझेंगे आज परिवार के लोगों को आप की आवश्यकता है उन्हें समय दीजिए उनसे बातें कीजिए आज परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं इससे रिश्तो में मजबूती आएगी ध्यान रहे आज खर्च की आशंकाएं आपके साथ बनी हुई है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मित्रों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। बहस करने से आज आपकाे बचना हाेगा। आज आस-पास चल रहे घटनाक्रम से आपकाे थोड़ा सावधान रहना होगा। आज माफ करने का दिन है। आज अगर जूनियर से काेई गलती हाे जाए ताे उसे चेतावनी देकर माफ कर दें। इससे आपका सम्मान में बढ़ाेत्तरी हाेगी, मनमुटाव खत्म हाेंगे। आज दूसरों को गले लगाने का दिन है। इससे आने वाले भविष्य में काफी बदलाव होंगे और खुशियां बढ़ेंगी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आज चीटियों को भोजन देना आपके लिए बेहद शुभ है इससे दुश्मनों के हौसले पस्त होंगे और मतभेद खत्म होंगे।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियाें का सहयाेग मिलेगा। जो योजनाएं आप बना रहे हैं आज उन्हें भी गति आपको दिखाई देगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज अवसर मिलेंगे। अगर आप व्यापारी हैं ताे आज सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। ध्यान रहे आज खाने पीने की वस्तुओं के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज भोजन की अधिकता पेट के विकारों का कारण आपके लिए बन सकती है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत भी बिगड़ सकती है। इसलिए यह भी ध्यान आपको रखना है। ध्यान रहें दवाएं नियमित रूप से लेते रहें।

ट्रेंडिंग वीडियो