scriptAaj Ka Dainik Rashifal 7 September 2018 : किन राशियों पर पढ़ने वाला है क्या असर और कैसा रहने वाला है आपका दिन | Aaj ka Rashifal date 7 September 2018 Hindi me | Patrika News

Aaj Ka Dainik Rashifal 7 September 2018 : किन राशियों पर पढ़ने वाला है क्या असर और कैसा रहने वाला है आपका दिन

locationसहारनपुरPublished: Sep 07, 2018 12:31:43 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal 07 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Choose your rashi from the list below to view Today Horoscope of Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

aaj ka rashifal 7 september

rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) : ज्‍योतिषाचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार, भाग्य के सितारे हर रोज बदलते हैं और इसका प्रभाव सीधे राशियों पर पड़ता है। यही कारण है कि हर दिन की राशि का राशिफल अलग-अलग होता है। 7 दिसंबर 2018 को किन किन राशियों पर पढ़ने वाला है क्या असर और कैसा रहने वाला है आपका दिन, 7 सितंबर 2018 का दैन‍िक राश‍िफल, यहां व‍िस्‍तार से पढ़ें

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) वालों को आज जिद्दी रवैया से बचना होगा आज अपनी बात दूसरों से मनवाने की जिद पर आपको नहीं अड़ना है। आज कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ भी आपको मित्रता वाला रवैया अपनाना होगा। आज किसी से भी बहस आपको नहीं करनी है। गुस्से पर काबू रखना होगा। आज मित्रता से आपके सारे कार्य पूरे होने वाले हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आज सामान्य लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी और जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए रोजगार के अवसर आज दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। आज बेवजह की चिंताएं आपको घेर सकती हैं। इन चिंताओं से आपको आज बचना होगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज बेहतर समय नहीं है। आज किसी भी ऑफर को सोच समझकर ही आपको स्वीकार करना होगा। आज जल्दबाजी में उठाया गया कदम लाभदायक सिद्ध नहीं होने वाला है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने सीनियर से सलाह जरूर कर लें। आज जीवन साथी से भी आपकाे अच्छी सलाह मिलने वाली है। आज पुराने कर्ज को निपटाने का समय है। आपके लिए आज के राशिफल में अचानक लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इस धन को पुराना कर्ज चुकाने में लगाएं। इससे तनाव कम होगा और आर्थिक हालातों में सुधार होगा। आज कबूतरों को दाना डालना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) वाले आज दिन भर दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अधिकारियों का सहयाेग मिलेगा जिससे आप सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे, लेकिन मेहनत के मुताबिक फल मिलने के योग नहीं है। अगर आपको मेहनत के मुताबिक फल ना मिलें तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज की गई मेहनत भविष्य में आपके काम आने वाली है। जो लोग राजनीति में है उनके लिए आज सुनहरा समय है। आज अपने आपको प्रदर्शित करने और जनता के बीच खुद को साबित करने का मौका है। आज आप अभिव्यक्ति की अनोखी ऊर्जा अपने अंदर समेटे हुए हैं, इसका इस्तेमाल करें। अगर आज निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अचल संपत्ति में निवेश करना आज आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज कर्क राशि वालों के भाग्य साथ है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उसमें सफलता आपको मिलने वाली है, लेकिन क्रोध से आपको बचना है। गुस्से पर आज काबू रखना होगा। आज खुद का आकलन करने का समय है। खुद के कार्यों की समीक्षा करें और अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाएं। अगर आप नौकरी में हैं तो आज कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के योग हैं। आज जिम्मेदारियां आपकी बढ़ सकती हैं। व्यापारी आज अपने व्यापार को विस्तारित कर सकते हैं। इसके लिए उत्तम दिन है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर है। आज अध्धयन करना आपके लिए उत्तम होगा और आज की गई मेहनत भविष्य तक आपके काम आने वाली है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बिल्कुल अलग है। आज सिंह राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन इन परेशानियों को दूर करने के लिए आज मददगार भी आपके साथ खड़े हैं। आज सत्ता पक्ष के लोगों की मदद आपको मिलने वाली है। अधिकारी वर्ग की मदद आपको मिलने वाली है लेकिन ध्यान रहे इसका अभिमान आपको नहीं करना है और अपने व्यक्तित्व में अभिमान को नहीं पड़ने देना है। अभिमान पढ़ने से आपका नुकसान होगा और भविष्य में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मी अपने हुनर और कार्य क्षमता के बल पर आपको पहचानने की कोशिश करेंगे। इसलिए आज ध्यान लगाकर कार्य कर कीजिएगा लापरवाही आज उचित नहीं है। अपने किसी भी कार्य को आज सहकर्मियों के सहारे आपको नहीं छोड़ना है। आज काले कुत्ते को दूध पिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) वालों को आज थोड़ा सचेत रहना होगा आज सीनियर से विवाद होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज अपने कार्य के प्रति आपको सजग रहना होगा। ध्यान रहे आज गुस्सा आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। गुस्से में कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है। गुस्से में कही हुई बात विवाद का कारण बन सकती है। आज आपके लिए अच्छी बात यह है कि परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवन साथी का भरपूर समर्थन आज आपके साथ है। आज दूसरों के गुस्से के कारण भी विवाद के हालात आपके साथ बन सकते हैं लेकिन ऐसे में आप को सरलता दिखानी होगी और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज सरल व्यवहार ही आपकी सफलता का मंत्र है और इसी से आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) वालो के लिए आज कर्म प्रधान है। आज आलस को बिल्कुल त्याग दीजिए और इमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा कीजिए। आपके लिए प्रमोशन के द्वार खुल रहे हैं लेकिन आपको इन द्वार तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की सीढ़ियों से गुजरना होगा। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आप के काम आने वाली है, आपके करियर में सहायक सिद्ध होने वाली है। आज अधिक खर्च की आशंका भी आपके साथ बनी हुई है। इसलिए कोई भी खरीदारी करते समय सावधान रहिएगा। आज कोई भी ऐसा सामान आपको नहीं खरीदना चाहिए जिसकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता ना हो। आज मित्रों के साथ भी खर्च किया शंकाएं बड़ी हुई हैं। आज परिवार को समय जरूर दीजिएगा। इससे परिवार का माहौल बेहतर होगा और आपसी सौहार्द बढ़ेगा।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर से कम नहीं है लेकिन आज कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको सोच समझकर ही कदम उठाना होगा। आज जल्द-बाजी में किए गए निर्णय से बहुत लाभ आपको मिलने वाला नहीं है। आज लालच वृश्चिक राशि वालों को नहीं करना है और ईर्ष्या भी आज नहीं करनी है। वृश्चिक राशि वाले आज जितना सम्मान दूसरों को देंगे उससे अधिक सम्मान उन्हें प्राप्त होगा। आज घर आए व्यक्ति का आदर करना आपके लिए शुभ है। किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने से आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। अगर आप छात्र हैं पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर है आज परीक्षा के परिणाम आपके हाथ में आने वाले हैं और रोजगार के अवसर भी आपके लिए आज खुलेंगे।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) वालों का राशिफल कहता है कि आज आपको किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना है। आज बहस करने से आपको बचना है और कानूनी पचड़े में भी आज आपको नहीं पड़ना है। चिंताएं आज आपकाे घेरने की कोशिश करेंगी लेकिन इससे बचें और चिंताओं से बचने के लिए आज प्रभु का स्मरण करें। अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी और तनाव से आप को मुक्ति मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से आपकी अचानक भेट होगी जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा आज गाय को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है आज भाग्य मकर राशि वालों के साथ है। आज कानूनी मामलों में मकर राशि वालों के लिए जीत के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर कोई फैसला आज आना है ताे आपके हक में आने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज शत्रु आपसे स्वयं ही पराजित हो जाएंगे। आप को अपने व्यवहार में सरलता बनाकर रखनी है। आज नम्र व्यवहार ही आपकी सफलता का मंत्र है। अचानक धन लाभ के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं और स्थाई लाभ के लिए आज अवसर आपको मिलेंगे। इन अवसर को पहचान कर सही कदम आपको उठाना है। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। आज सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाना है। आज सड़क पार करते समय सचेत रहें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज कुंभ राशि वाले आध्यात्मिक विचार से ओतप्रोत रहेंगे। आज प्रभु का स्मरण करने से आपको मन की शांति मिलेगी। आप दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और अपने कार्यों में कभी भी लापरवाही नहीं बरतते। सामान्य से अधिक मेहनत करना आपके व्यक्तित्व का गहना है लेकिन ध्यान रहे आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे जिनसे आपको बचना है। अपनी सोच को सकारात्मक बनाते हुए आगे बढ़ना है। आज सभी कार्यों में आपको सफलता मिलने वाली है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अचानक खराब हो सकता है। आज तुलसी को पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है, लेकिन अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं है। आज अध्ययन में आपका मन लगेगा और परीक्षा के परिणाम भी आपके हित में आज आने वाले हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में छोटे-मोटे लाभ नुकसान आज हो सकते हैं लेकिन इनसे आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज व्यापार में विस्तार करने का समय है अगर आप अपने व्यापार को बढ़ावा देना चाहते हैं तो उसके लिए आज उत्तम दिन है। ध्यान रहे आज किसी भी ग्राहक से आपको कड़वा नहीं बोलना है और किसी को भी कम आज नहीं ताेलना है आज श्री गणेश का स्मरण करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो