script

Aaj Ka Rashifal in Hindi: जाने सभी राशियाें का आज का राशिफल 9 सितंबर 2018

locationसहारनपुरPublished: Sep 08, 2018 12:03:54 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj Ka Rashifal In Hindi 09 September 2018 : जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन

horoscope news

rashifal 9 september

Dainik Rashifal (आज का राशिफल) : ज्‍योतिषाचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक हमारे कर्म आैर हमारे भाग्य के सितारे ही हमारे जीवन में सुख आैर दुख का आधार तय करते हैं। भाग्य काे हम नहीं बदल सकते हैं लेकिन कर्म हमारे हाथ में हाेता है। यानि दूसराें काे दाेष देने से अच्छा हैं कि हम अपना भविष्य खुद तय करें। कर्म प्रधान है आैर आपके भविष्यफल कैसा यह हम आपकाे राशिफल से बता रहे हैं। ताे आईए जानते हैं कि रविवार 9 सितंबर काे किन राशि वालाें के लिए बने हैं सीधे लाभ के याेग आैर किन राशि वालाें काे उठानी पड़ सकती है परेशानियां साथ में यह भी जानते हैं कि रविवार काे अलग-अलग राशि वालाें के लिए क्या है शुभ

आज का राशिफल, मेष राशि | aaj ka rashifal Mesh Rashi

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहना होगा। आज आपको उन कार्याें का विरोध करने से बचना है जाे आपकाे पसंद नहीं हैं। दरअसल यह जरूरी नहीं है कि जाे बातें आपकाे पसंद नहीं हैं वाे गलत हाें, इसलिए आज दूसराें की भावनाआें काे भी आपकाे समझना हाेगा। सहकर्मियों के प्रस्ताव पर विचार करें। आज धन लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज दूसरे लोग आपका विरोध कर सकते हैं। ऐसे में आपको गुस्सा आ सकता है लेकिन ध्यान रहे गुस्सा आज आपको नहीं करना है। अपने व्यवहार में सरलता आपको बनाकर रखनी है। आज सोसायटी के लोगों से भी बातचीत करें आज आसपास के लोग आपसे बात करना चाहते हैं। अगर पिछले लंबे दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज से शुरू कर सकते हैं, आज उत्तम दिन है। आज नौकरी में भी प्रमोशन के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज काले रंग के कुत्ते को कुछ मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है

आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi

वृष राशि वालाें के लिए आज का दिन सामान्य है। आज वृष राशि वाले घरेलू कार्याें में व्यस्त रहेंगे। आज घर पर मेहमान आ सकते हैं इन मेहमानाें के आने से घर का महाैल खुशनुमा हाे जाएगा। आज निवेष करने से आपकाे बचना है जीवन साथी या पिता से सलाह के बाद ही निवेष करें। आज वृष राशि वालाें के अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान भी रहने की जरूरत है। आज बाहरी वस्तुआें काे खाने से बचे घर का खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। आज तुलसी काे पानी दें आैर मन की शांति के लिए अच्छा संगीत सुने। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हाेना भी आपके लिए शुभ हैं इससे आपके आत्मिक संतुष्टि मिलेगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi

मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। भाग्य आज आपके साथ है। आज उन समस्याओं से भी आपकाे निजात मिलने वाली है जिनसे आप लंबे समय से जूझ रहे थे। आज से आपकाे उन परेशानियाें से मुक्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। परिवार के सदस्य आज आपसे खुश हैं,और भाग्य आपके साथ है। ध्यान रहे आज निवेश करने में जल्दबाजी ना करें। आज अधिक खर्च करना भी आपके लिए उचित नहीं है। पैसे को बचा कर रखें। आज जीवनसाथी से सलाह आपको लेनी चाहिए। आज जीवनसाथी से सभी मामलों पर उचित सलाह आपको मिलने वाली है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi

कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अधिक बेहतर है। आज आपको अपने निर्णय खुद नहीं लेने हैं दूसरों से सलाह की आपको आज बड़े फैसले करने चाहिए। आज मित्रों और सहकर्मियों से अपने कार्य करने के ढंग के बारे में बातचीत कर सकते हैं। आज बदलाव की आवश्यकता है। नई तकनीक को स्वीकार करना आज आपके लिए जरूरी है। आज सेहत आपकी अच्छी रहने वाली है। पिछले कई दिनों से अगर आप शारीरिक कष्ट झेल रहे हैं तो उससे भी आज आप को मुक्ति मिलेगी। ध्यान रहे आज किसी भी व्यक्ति से ईर्ष्या आपको नहीं करनी है और किसी की भी बुराई करने से आज आपको बचना है। आज सीनियर का सहयोग भी आपको मिलने वाला है लेकिन कार्यों में लापरवाही कतई न बरतें। आज अपने कार्यों को खुद ही पूरा करें किसी सहकर्मी पर कोई भी कार्य न छोड़ें। आज सफेद रंग आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज उत्तम समय है। आज आप परिवार को समय देंगे और परिवार में चल रहे समस्याओं और मनमुटाव को दूर करने में सहायता मिलेगी। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज अचानक लाभ के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में आपको नहीं लेना है। आज आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं। रचनात्मक करने का आपका मन है, लेकिन ध्यान रहे उसके लिए आपको अकेले आगे नहीं बढ़ना है। सहकर्मियों को साथ लेकर चलें आज टीम वर्क आपके लिए बेहतर परिणाम वाला है। आज गाय को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और जो पैसा आपके भाग्य में होने के बावजूद भी आप तक नहीं पहुंच रहा है उसके लिए भी द्वार खुलेंगे
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi

कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज के राशिफल में राजयोग दिखाई देते हैं। आज आप अपने मन के अनुसरा अपनी इच्छा के सभी कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज धन कि अभी आपको आवश्यकता नहीं होगी मानसिक रूप से संतुष्ट आप खुद काे महूसस करेंगे। आज एक राजा की तरह जीवन जिएंगे। आज खुद अपनी मर्जी के मालिक आप हैं। भाग्य आज आपके साथ है, लेकिन ध्यान रहे अभिमान आपको नहीं करना है। किसी दूसरे व्यक्ति का दिल आप को नहीं दुखाना है। किसी की मजबूरी का फायदा भी आज आपको आज नहीं लेना है। आज जो भी कार्य करें पूरी ईमानदारी के साथ करें। कार्य में सफलता आपको मिलने वाली है। आज जीवनसाथी से मन की बातें करने का समय है। इससे प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आज यात्रा के योग बने हुए हैं, लेकिन यात्रा करते हुए सावधान रहिएगा
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi

तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज भाग्य का पूरा साथ तुला राशि वालाें काे मिलने वाला है। पिछले लंबे दिनों से आगर कोई योजना आप बना रहे थे ताे आज उसे पूरा कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है। दैनिक कार्यों में छोटी-छोटी समस्याएं अड़चने आ सकती हैं लेकिन इनसे घबराना नहीं है आज समस्याएं आ रही हैं लेकिन समाधान उनके साथ है। आज सभी आपके कार्य पूरे होने वाले हैं। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना देना आपके लिए शुभ है। इससे आपके लिए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज नारी से विवाद होने की आशंकाएं भी आपके राशिफल में दिखाई दे रही हैं। इसलिए नारी का सम्मान करें। आज कड़वा नहीं बोलना है। वाणी में मधुरता बनाए रखनी है स्वभाव में सरलता रखिए। आज मित्रता से ही आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं और शत्रु भी आज स्वयं ही पराजित हो जाएंगे
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज स्वास्थ्य में आलस आप महसूस करेंगे। आज आप आलस में आनंद खाेजेंगे। आज विश्राम की मुद्रा में जाने का आपका मन हैं लेकिन जब आराम में हाे ताें दिमाग काे भी शांत रखें। व्यापार के क्षेत्र में सामान्य लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आज आपको अपने पार्टनर से थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज पुराना उधार भी देख लें आज रुका हुआ धन वापस लाैटने के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज धन लाभ के याेग आपके लिए बने हुए हैं लेकिन आज किसी काे पैसा उधार देने से आपकाे बचना हाेगा।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालाें के लिए आज का दिन सामान्य से थाेड़ा कम बेहतर है। आज आपकाे अपने स्वास्थय के प्रति सजग रहना हाेगा।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर से कम नहीं है। आज मकर राशि वालों के भाग्य पूरा साथ देने वाला है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। ध्यान रहे आज क्रोध से आपको बचना है। गुस्से वाला व्यवहार आपका पहले ही काफी नुकसान करा चुका है। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। अपने गुस्से को काबू करने के लिए अच्छा साहित्य आज आप पढ़ सकते हैं। इससे आज ही नहीं आगे के लिए भी आपको अपने गुस्से पर काबू करने में सफलता मिलेगी। आज परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए ध्यान रहे अगर दवाएं चल रही हैं ताे नियमित रूप से लेते रहे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक बेहतर है। आज कुंभ राशि वालों को सच्चाई पर बने रहना होगा। झूठ का सहारा आज आपको नहीं लेना है। झूठ का ढाल आपको नहीं बनाना है। अगर आप आज झूठ का सहारा लेते हैं ताे हो सकता है कि, इससे आपको त्वरित राहत मिल जाएं लेकिन भविष्य में इसके दुष्परिणाम आपके सामने आएंगे। दरअसल झूठ काे झुपाया नहीं जा सकता। इसलिए आज सच्चाई पर बने रहें। आज घर से निकलते समय पानी पीकर आपको निकलना है। आज परिवार को समय दें। आज घर के रुके हुए कार्य भी आपकाे निपटाने पड़ेंगे। आज दिन भर आप छोटे-छोटे कार्यों में उलझे रहेंगे। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बना लें ताकि उन्हें आप समय से निपटा सके

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मीन राशि वालों को सावधान रहना हाेगा, सचेत रहना हाेगा, आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहना जरूरी है। आज खाने पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें जब घर से बाहर हाें तो कम खाएं। आज भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बन सकती है। आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात होगी जाे आपका ख्याल रखता है। इस मुलाकात से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज मछलियों को अपने हाथ से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है। इससे आपके लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे

ट्रेंडिंग वीडियो