scriptAaj Ka Dainik Rashifal 9 August 2018 : आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं सफलता के याेग, एेसे बनेंगे काम | Aaj ka rashifal in hindi 09 august 2018 | Patrika News
सहारनपुर

Aaj Ka Dainik Rashifal 9 August 2018 : आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं सफलता के याेग, एेसे बनेंगे काम

Today Horscope 09 August 2018 : जनिए क्या कहते हैं आपके सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन

सहारनपुरAug 09, 2018 / 12:43 pm

shivmani tyagi

Rashifal

राशिफल

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन आज आपको संभलकर खर्च करना है। आज अधिक खर्च के योग बने हुए हैं। अधिक खर्च करने से आपकी जो आर्थिक स्थिति है वह डगमगा सकती है, इसलिए कोई भी ऐसी खरीददारी आज ना करें जिसकी आपको आवश्यकता ना हो। अपने स्वास्थ्य का भी आप थोड़ा ध्यान रखिएगा। आज पेट के विकार होने की आशंका बनी हुई हैं। आज परिवार के सदस्य भी अधिक खर्च को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। आज का दिन निवेश के लिहाज से अच्छा नहीं है। आज किसी को पैसा भी उधार देने से आपको बचना है। आज किया गया निवेश और दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस आने की उम्मीद नही हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज भविष्य की योजनाएं बनाने का दिन है। आज से आप भविष्य के लिए काम करना शुरू कर दीजिए। आने वाले समय में जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका भी बनी हुई है। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भविष्य के लिए सेविंग करना जरूरी है। आज की गई सेविंग भविष्य में आप के काम आने वाली है। आज अपने व्यवहार में भी आपको सरलता रखनी होगी और यात्रा करते समय भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर आप छात्र हैं तो आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा। आज की गई मेहनत भविष्य में काम आने वाली है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज व्यापार में सामान्य लाभ के योग हैं। आज आपके कार्यों से दूसरे लोग प्रसन्न होंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आज परिवार का माहौल अच्छा है परिवार के सदस्यों से बात करें। आज बच्चों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं बच्चों से बात करने का समय है उनसे मन की बातें करिए।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कार्य की अधिकता के कारण आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आज यात्रा के योग आपके लिए बन रहे हैं। यात्राओं से आप मानसिक रुप से थकावट महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रहे आज की यात्राएं आपके आर्थिक स्थिति के लिए उचित हैं फायदेमंद हैं। आज की गई यात्राओं से आपको लाभ होने वाला है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जब घर से बाहर हो तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज खाने पीने की वस्तुओं से आपको पेट के विकार भी हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा और अधिक बेहतर रहने वाला है। आज दोस्तों के साथ अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप कार्य क्षेत्र से अचानक दोस्तों के साथ भी आज मौज मस्ती के मूड में आ सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं या निवेश कर रहे हैं तो ध्यान रहे आज साझीदारी आपके लिए अच्छी नहीं है। साझेदारी में किया गया निवेश या किया गया कार्य आज फलदाई नहीं है। आज साझेदारी से आपको बचना है आज दूसरों की आलोचना करने से भी आपको बचना होगा। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज वाणी पर आपको संयम रखना होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखिए। आज बेवजह की बहस से आपको बचना है वरना आपके कार्य और उलझ सकते हैं। आज सामान्य दिनों से अधिक खर्च होने की भी आशंका ही बनी हुई है। इसलिए आज संभलकर खर्च करें आज अधिक खर्च से आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आपको अपने राज़ दूसरों को नहीं बताने हैं। आज ऐसे हालात बनेंगे कि आप किसी मित्र पर भरोसा करके अपने राज बताने की काेशिश करेंगे लेकिन इससे आपको बचना है। आज राज उजागर करने से आपको भविष्य में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन आज आप चिंतन में खुद को निराश कर लेंगे। बच्चों के बढ़ते खर्च को पूरा ना कर पाने की वजह से आज आप चिंता में घिर सकते हैं, लेकिन चिंता में घिरने से अच्छा है कि आज कार्यों पर ध्यान दें। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। आज आपके लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर कार्य कर सकेंगे कोई नया कार्य भी आज शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको उपलब्धि मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन आज संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका बनी हुई है। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज स्वभाव में भी आपको सरलता बनाकर रखनी होगी। आज आवेश में आकर कोई भी कदम नहीं उठाना है। आज गुस्सा आपका शत्रु है। गुस्सा आपको आज बेहद नुकसान करने वाला है। इसलिए आज गुस्से से बचना है गुस्से पर काबू रखना है । उलझे हुए मामलों को आज दिमाग लगाकर उन्हे सुलझाने की आवश्यकता है। गुस्से से नहीं। आज बेवजह की बहस से भी बचें और कानूनी पशुओं से भी थोड़ा पीछे रहें।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। साझेदारी भी आज किसी के साथ की जा सकती है, लेकिन ध्यान रहे आज कोई भी कदम उठाना है तो सोच समझकर उठाना होगा बिना तर्क और बुद्धि का इस्तेमाल किए कोई भी निर्णय लेना आज आपके लिए उचित नहीं है। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले परिवार में बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए जरूरी है उनके आशीर्वाद से आज आपके सारे काम बनने वाले हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको सावधान रहना होगा। सचेत रहना होगा आज किसी दूसरे व्यक्ति की गलती की वजह से दुर्घटना की आशंका है। जब आप सड़क पर वाहन चला रहे हों या फिर घर से बाहर हैं तो सावधान रहिए सचेत रहिए आसपास देखकर निकलिएगा। आज सड़क पर चलते समय कोई दूसरा बहन भी आपसे टकरा सकता है। आज प्रभु का स्मरण करने से आपको मानसिक खुशी मिलेगी आज परिवार के सदस्यों को भी समय दें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कार्य क्षेत्र में आप बेहतर कार्य कर सकते हैं। आज बॉस आपके कार्यों से खुश रहेंगे लेकिन ध्यान रहे आज मित्र आपको गलत कार्यों की ओर ले जाने की कोशिश भी कर सकते हैं। ऐसे कार्यों से आपको बचना है। लालच में आज नहीं पड़ना है। आज किया गया लालच भविष्य में बड़े नुकसान दे सकता है। इसलिए सोच समझकर ही कदम उठाएं आज वाणी में भी आपको मधुरता रखनी होगी।

Home / Saharanpur / Aaj Ka Dainik Rashifal 9 August 2018 : आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं सफलता के याेग, एेसे बनेंगे काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो