scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal in hindi 16 0ctober 2019 | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Oct 15, 2019 11:57:24 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

16 अक्टूबर 2019 का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे
चंद्र राशिफल से जानिए भविष्यफल

RASHIFAL : तुला राशि वाले गुस्से में न करें किसी से बात, कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

RASHIFAL : तुला राशि वाले गुस्से में न करें किसी से बात, कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

16 अक्टूबर 2019 बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन ? यह जानने के लिए आईए जानते हैं आज का चंद्र राशिफल। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन मेष राशि वालों की राशि में आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज अचानक धन लाभ आपको हो सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा भी वापस आने के योग बने हुए हैं। जिन लोगों को आपने पूर्व में पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं। तो आज अचल संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। आज सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन आपको अपने कार्यों का प्रदर्शन भी करना पड़ेगा। आज गाय को अपने हाथ से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद चुनौतियां आ सकती हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शाम का समय आपके लिए अच्छा है। शाम को घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपकी दिन भर के तनाव को दूर कर देगा। अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। मांगलिक कार्यक्रम होने के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी।
मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वाले आज गुस्से से बचें। गुस्से की अधिकता आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। पारिवारिक सदस्यों से बहस करना भी ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे लेकिन इसके साथ ही ट्रांसफर की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है या फिर आपको एक स्थान से दूसरे स्थान की जिम्मेदारियां भी आज दी जा सकती हैं। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज सीनियर से सीधे मुलाकात के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना ठीक नहीं है। आज आपको गलत सूचनाएं भी प्राप्त हो सकती हैं किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। जल्दबाजी में भी कोई निर्णय आज आपको नहीं करने चाहिएं। आज आपको दिन में लुभावने अवसर प्राप्त होंगे लेकिन ऐसे में आपको तर्क करना चाहिए आज फैसले लेने में जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी। जीवन साथी से आप सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छी सलाह आपको मिलने वाली है।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों की राशि में आज खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। वाहन के रखरखाव में खर्च आपको करने पड़ सकते हैं। आज उन वस्तुओं को खरीदने से आपको बचना चाहिए जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। सोने की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही आपको निवेश करना चाहिए। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प
कन्या राशि वालों की राशि में भी अच्छे योग बने हुए हैं लेकिन उनको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज वाहन चलाते समय सड़क पार करते समय कन्या राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज दुर्घटना की आशंकाएं भी उनकी राशि में दिखाई दे रही हैं। दूसरों की गलती से भी आज आपको नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे बेरोजगार लोगों को भी आज रोजगार प्राप्त होगा।
राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों को आज थोड़ा सा गुस्से से बचना है। गुस्से की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है लेकिन इससे अपने ही लोग रूठ सकते हैं। आज बहस करना और गुस्सा करना आपके लिए उचित नहीं है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। हालांकि कुछ चुनौतियां हैं लेकिन सीनियर का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसलिए समस्याएं खुद समाधान लेकर आएंगे। आज सहकर्मियों का साथ आपको प्राप्त हो रहा है। सहकर्मियों के साथ से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद संतान की ओर से अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। अगर आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज अच्छे रिश्ते भी आपके लिए आएंगे। अगर आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं, प्रिय से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। आपको सफलता मिलेगी आज मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं के प्रति सचेत रहें। सावधानी बरतें कीमती सामान खोने की आशंकाएं बनी हुई हैं।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज धनु राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप राजनीति में हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज आपको जो मौके मिलेंगे उनको पहचान कर भुनाना आप पर निर्भर करेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से बचें। इससे विवाद हो सकते हैं। आज वाणी में मधुरता बना कर रखें। मधुर वाणी से आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे आप दूसरों का दिल जीत लेंगे।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों की राशि में भी सामान्य से अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। आज उन वस्तुओं को खरीदने से आपको बचना चाहिए जिनकी वर्तमान समय में आपको अधिक आवश्यकता नहीं है। आज आप को उपहार मिल सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से थाेड़ा कम बेहतर रहने वाला है। बुधवार आज कुंभ राशि वालों की समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ चल रहे विवाद खत्म हाेंगे और अच्छे समाचार प्राप्त हाेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं लेकिन सहकर्मियों के सहारे किसी भी कार्यों को अधूरा छोड़ना ठीक नहीं रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। आज ऐसी बातें आपको अपने मुख से किसी को भी नहीं कहनी हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाती हों बुरी लगती हों। अपने स्वभाव में सरलता बनाकर रखें वाणी में मधुरता रखिए। इससे आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। वाहन चलाते समय थाेड़ी सावधानी आवश्यक है। जब घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुएं भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज मंदिर में अपने हाथ से लाल रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन मीन राशि वालों को आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय के वापस लौटने के योग आपकी राशि में नहीं बन रहे हैं। आज पैसा बचाना आपके लिए बेहद आवश्यक है। अगर आप अधिक खर्च करेंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। अगर आपकी आर्थिक परेशानियां चल रही थी तो आज का दिन अच्छा है। आज किसी ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा। आपकी जाे आर्थिक परेशानियां चल रही हैं उनमें भी कमी आएगी और धन लाभ हाेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो