scriptमंगलवार आज का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल | aaj ka rashifal in hindi 17 december 2019 | Patrika News

मंगलवार आज का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Dec 17, 2019 09:19:54 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

aaj ka rashifal

rashifal

aaj ka Rashifal inhindi 17 दिसंबर 2019 मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? जानने के लिए आइए जानते हैं आज का सभी राशियों का राशिफल। ज्योतिष के अनुसार आज फाल्गुनी नक्षत्र है और विष्कुंभ योग बना हुआ है। रात 11:00 बजे के बाद प्रीति योग बनेगा। चंद्रमा आज दिन और रात सिंह राशि में रहेगा बन रहे योग और चंद्रमा की स्थिरता आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करती है यह जानने के लिए आइए जानते हैं मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल राशियों का भविष्यफल
Daily hindi rashifal Mesh मेष राशि Aries Horoscope ( Mesh Rashi ) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से बेहतर है। आत्मविश्वास से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने वाला है। आज व्यापारियों और कारोबारियों को थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। गाय माता को अपने हाथों से रोटी खिलाएं। ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे और आपका भाग्य उदय होगा।
राशिफल वृषभ राशि Taurus Horoscope ( Vrishabha Rashi ) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे योग मंगलवार का दिन लेकर आया है। आत्मविश्वास से कार्यों में सफलता मिलेगी। ध्यान रहे आज अधिक उत्साह में कदम आगे बढ़ाना उचित नहीं रहेगा। जब तक कोई ना कहे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।

राशिफल मिथुन राशि Gemini Horoscope ( Mithun Rashi ) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मंगलवार का दिन सामान्य बीतेगा लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना है। संयम आवश्यक है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे सकता है। बहस करने से बचें। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे।

#Rashifal in Hind राशिफल कर्क राशि Cancer Horoscope ( kark rashi ) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज वाणी में आपको मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। मधुर वाणी से ही आप दूसरों का दिल जीत पाएंगे। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह को दी जाती है। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत रहें।

Today rashifal in hindi आज का राशिफल सिंह राशि Leo Horoscope ( Singh Rashi ) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
मन चंचल बना रहेगा। अच्छे समाचार आप को दोपहर बाद प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे लेकिन आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। नया कार्य शुरू करने से अच्छा है पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पीले रंग का फल दान करें।

Aaj Ka Rashifal In Hindi दैनिक राशिफल कन्या राशि Vigro Horoscope ( kanya rashi ) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन ना होने दें। इससे दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो रहा है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने रहना होगा।
hindi rashifal news hindi मंगलवार का राशिफल तुला राशि Libra Horoscope ( Tula Rashi ) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छे बुरे समाचार आपको प्राप्त होते रहेंगे लेकिन ऐसे में आपको सामान्य व्यवहार बनाकर रखना होगा। माता-पिता से आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।
rashifal news hindi 17 दिसंबर 2019 राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope ( Vrishchik Rashi ) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आप को आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। बातचीत करते इसमें भी सही शब्दों का चयन आज आपको करना चाहिए। ऐसे शब्द आपको नहीं कहने हैं जाे दूसरों काे बुरे लगते हों आज समय की बर्बादी करना भी आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन गुस्सा करने से बचें।
hinid rashifal राशिफल धनु राशि | Sagittarius ( dhanu rashi ) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों को आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से की अधिकता से बचने की आवश्यकता है। गुस्सा आज नुकसान का कारण बनेगा। इसलिए गुस्से से बचने की जरूरत है। वाणी में भी आपको मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है।

rashifal news राशिफल मकर राशि Capricorn ( Makar Rashi ) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए समय अच्छा है लेकिन मन चंचल बना रहेगा। मन काे शांत करने के लिए मर्यादा पुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान आज आपको करना चाहिए। मंगलवार का दिन आज आपकी राशि में मंगल योग लेकर आया है। माता पिता के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और धन लाभ भी आज आपको होंगे। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा।

rashifal in hindi राशिफल कुंभ राशि Aquarious Horoscope ( kumbh rashi ) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों को आज थोड़ा सा सरल रहना होगा। जल्दबाजी बिल्कुल भी उचित नहीं है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। परिश्रम का लाभ मिलेगा। आज माता पिता से भी लाभ के पद पर कुंभ राशि वाले रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
today rashifal राशिफल मीन राशि Pisces Horoscope ( Meen Rashi ) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा योग लेकर आया है। आज आत्मविश्वास से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे लेकिन बातचीत करते समय शब्दों का सही चयन करना आवश्यक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो