scriptमंगलवार आज का दिन कई राशियों के लिए लेकर आया है मंगल योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | aaj ka rashifal in hindi 17 september 2019 | Patrika News

मंगलवार आज का दिन कई राशियों के लिए लेकर आया है मंगल योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Sep 16, 2019 11:43:53 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

मंगलवार 17 सितंबर 2019 का सभी राशियाें का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारेट
चंद्र राशिफल से जानिए सभी राशियाें का राशिफल

Rashifal

Rashifal in hindi

17 सितंबर 2019 मंगलवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। अलग-अलग राशि वालाें के लिए अलग-अलग याेग बने हुए हैं। क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे यह जानने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियाें का चंद्र राशिफल। चंद्र राशिफल से भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
17 सितम्बर का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। अचानक यात्रा के योग आज मेष राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौती भरा है। ऐसे कार्य आपको करने पड़ेंगे जिनके लिए आप मानसिक रूप से तैयार नहीं होंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग हैं। सामान्य व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महिलाओं के लिए भी आज का दिन अच्छा है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज दिनभर वृषभ राशि वाले खुद काे अनोखी उर्जा से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको करने पड़ सकते हैं। ऐसे में भावनाओं में बहना उचित नहीं है। तर्क के आधार पर ही आपको निर्णय करने चाहिए। आपके आसपास का माहौल के अनुरूप नहीं है। सहकर्मी आपका पीठ पीछे विरोध कर सकते हैं। प्रिय से भी आज विवाद होने की आशंकाएं हैं। बहस करने से बचें। जीवनसाथी को सम्मान दें।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
आज कुछ रोचक करने का समय है। अगर आप पिछले काफी समय से कुछ नया करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। धैर्य आवश्यक है आज आपका मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषाेत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बने हुए हैं। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। कार्यक्षेत्र बदला जा सकता है। संतान के प्रति चिंताएं दोपहर के समय घेर सकती हैं लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। शाम को अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ के योग भी आपके राशि में बने हुए हैं।

राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। कुछ ऐसे घटनाक्रम आपके आस पास हो सकते हैं जो आपको परेशान कर देंगे। आज सामान्य से अधिक मेहनत कर्क राशि वालों को करनी होगी। हालांकि मेहनत के अनुरूप आपको फल प्राप्त नहीं होंगे लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज की गई मेहनत का फल आपको भविष्य में जरूर प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए। ऐसा करने से प्रेम बढ़ेगा और रिश्तो में मजबूती आएगी।

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज अच्छे माैके आपको मिलने वाले हैं। सही समय पर सही अवसर का चुनाव करना आपके विवेक पर आधारित होगा। अगर आप मेहनत कर रहे हैं तो फल आपको देर से ही सही लेकिन प्राप्त होंगे। कोई भी निर्णय करने से पहले तर्क वितर्क जरूरी है। मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है परिवार को समय दीजिए बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आप बच्चों के मन में चल रही बातों को भी जान सकेंगे।
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा है। यह अलग बात है कि, दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे लेकिन दिन सामान्य बीतेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले सोच समझकर कदम आगे बढ़ाना है। जल्दबाजी करना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। खर्च की आशंकाएं तुला राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। समस्याओं का सामना कीजिए आपको सफलता प्राप्त होगी। दोपहर 3:00 बजे के बाद का समय आपके लिए अच्छा है।
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
17 सितंबर 2019 का दिन तुला राशि वालों के लिए किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य का पूरा साथ तुला राशि वालों को मिल रहा है। खुद को साबित करने का समय है। अगर आप कुछ रोचक करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। आज आप अपने हुनर से सभी का मन जीत लेंगे। अपनी क्षमताओं से दूसरों को प्रभावित करने में भी सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। आज शरीर और मन दोनों को ही आराम दीजिए। ऐसा करने से आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों को आज समय की बर्बादी बिल्कुल नहीं करनी है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। दिन में आपको अलग-अलग तरह के प्रस्ताव आज मिलेंगे लेकिन इनमें कुछ लुभावने प्रस्ताव भी होंगे। आज मीठी मीठी बातों से आपको बचना है। कड़वे अनुभव अच्छा फल देने वाले हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए लोगों से मुलाकात करने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा

धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे

धनु राशि वालों को आज अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेगी। आज का दिन धनु राशि वालों के लिए किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य का 80% साथ धनु राशि वालों को मिल रहा है। ध्यान रहे आज बहस करने से बचें। इससे कन्फ्यूजन हो सकते हैं। विवाद का कारण भी आज बहस बन सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों को आज थोड़ी सी परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा। धन लाभ के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसे वापस लाैटने के योग हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। अच्छे लाभ आपको प्राप्त होंगे। व्यापारी और कारोबारियों के दिन सामान्य से बेहतर है।

राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन का सहयोग लेकर आया है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए। श्री हनुमान आपके सभी कष्ट हर लेंगे। अगर आपकी आर्थिक परेशानी चल रही हैं तो आज हनुमान मंदिर में शहद चढ़ाएं। इससे आपकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दोपहर 2:00 बजे के बाद का समय अच्छा है।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों को आज सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना होगा ।नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सकारात्मकता अपने अंदर बनाए रखिएगा। आज अनुशासन में रहना आपके लिए बेहद आवश्यक है। कोई भी ऐसा कार्य आपको नहीं करना है जो दूसरों को पसंद ना हो। कोई भी अपने मुंह से ऐसी बात आपको नहीं कही है जो दूसरों को बुरी लगती हो। ऐसा करने से आप के प्रति दूसरों के मन में पूर्वाग्रह घर कर सकते हैं। आज मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना भी उचित नहीं है। सूचना को पुष्ट करने के बाद ही उनका रिएक्शन आपको करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो