scriptRashifal: कार्तिक माह का पहला शनिवार लाया है लाभ के याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal in hindi 19 october 2019 kartik rashifal | Patrika News

Rashifal: कार्तिक माह का पहला शनिवार लाया है लाभ के याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 19, 2019 07:47:03 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

कार्तिक माह का प्रथम शनिवार सभी राशियों के लिए है खास
चंद्र राशिफल से जानिए शनिवार आज का भविष्यफल
यह भी जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

Rashifal

Rashifal in hindi

Aaj ka Rashifal 19 अक्टबर 2019 काे कार्तिक माह के पहले शनिवार आज सामान्य से अच्छे याेग बन रहे हैं। आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार आज का दिन यश और कीर्ति प्रदान करने वाला है। आईए जनते हैं सभी राशियों का चंद्र राशिफल।
मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ दिन अच्छा है अच्छे योग बने हुए हैं। बातचीत करते समय संयम आवश्यक है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन साथ ही शनिवार आज खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने विवाद निपटाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना मेष राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की यात्राएं धन लाभ का योग लेकर आ रही हैं। भाग्य का साथ आपको प्राप्त हो रहा है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृषभ राशि वालों की राशि में शनिवार के दिन सामान्य से अच्छे योग बने हुए हैं। आज अधिक कार्य आपको करने पड़ सकते हैं। खुद को आप सामान्य दिनों से अधिक सक्रिय महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। पुराने अनुभवों से सीखने की आवश्यकता है ऐसा करके आप नई गलतियां करने से बच सकते हैं। भावुक होने से भी आज आपको बचना चाहिए। तर्क के आधार पर निर्णय करना अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ बिताया गया समय खुशी देने वाला रहेगा। आज प्रिय से भी आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन कुछ अपने ही लोग आपको गलत सूचना देने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। आज अपने मुख से दूसरों को कोई भी ऐसी बात ना कहें जो दूसरों को बुरी लगती हो आघात पहुंचाती होॆ। मछलियों को अपने हाथों से खाना दीजिए इससे विरोधी शांत होंगे

राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि वालों की राशि में शनिवार का दिन धन लाभ के योग लेकर आया है। किसी अजनबी व्यक्ति से भी धन लाभ आज हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है, समय अच्छा है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी ना करें समय का सदुपयोग कीजिए। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज नए लोगों से मिलने के मौके भी आपको प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।

राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों की राशि में भी सामान्य योग बने हुए हैं। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। कुछ पारिवारिक समस्याएं जरूर आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज समस्याएं अपने साथ समाधान भी लेकर आएंगी। किसी करीबी व्यक्ति से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए बच्चों के साथ समय बिताइए इससे आप परिवार में खुशियां जोड़ सकेंगे अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आज का दिन अच्छा है, सफलता मिलेगी। यात्रा करते समय आपको थोड़ा सा सचेत रहना है। आज वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भाग्य का 70% साथ आपको प्राप्त हो रहा है। आपके आसपास ऐसी घटनाएं घटेगी जो आपके लिए लाभकारी साबित हाेंगी।
सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता मिलने वाली है। अगर आप पिछले कई दिनों से शारीरिक परेशानी झेल रहे थे तो आज उससे भी आपको मुक्ति मिलेगी। आज सुबह जल्दी उठना और टाइमटेबल्स के अनुरूप अपने कार्यों को पूरा करना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रिय की बातों को लेकर अधिक भावुक होना ठीक नहीं है। आज बुद्धि से आपको निर्णय करने हैं। जीवनसाथी से सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है, भरपूर प्रेम मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सा अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना होगा। सहकर्मी चुगली करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य रूप से अच्छे योग बने हुए हैं। सीनियर का सहयोग प्राप्त हाे रहा है।

कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि वालों के लिए 19 अक्टूबर का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह कन्या राशि वालों को दी जाती है। आज भोजन की अधिकता यह काफी देर तक भोजन ना करने की वजह से भी आपको पेट के विकार हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आज शत्रु मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन शत्रुओं को शांत करने के लिए गाय को रोटी खिलाएं शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीप दान करें। ऐसा करने से आपके कष्ट कम होंगे और विरोधी शांत होंगे। आज कन्फ्यूजन रिश्तों में कड़वाहट ला सकते हैं, इसलिए खुल कर बात करना अच्छा रहेगा। बात करने से आज विवाद खत्म होंगे।
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा हालांकि दोपहर बाद कुछ चिंता भरी सूचनाएं मिल सकती हैं लेकिन आज आप खुद को सामान्य दिनों से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। नया कार्य करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आपके कार्यों की तारीफ होगी और आपको पुरस्कार भी मिल सकते हैं। ध्यान रखिएगा जल्दबाजी में निर्णय करना और बिना पूछे सलाह देना आज आपके लिए उचित नहीं है। आज आपके पास जो साधन हैं उन्हीं से आप काम करिए आपको सफलता मिलेगी और आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे
राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा है लेकिन शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। आज मांस पेशियों में या हड्डियों में दर्द आप महसूस कर सकते हैं। अधिक दवाइयां लेना उचित नहीं है। आज आपको कुछ कार्यों में विफलता मिल सकती है लेकिन ऐसे में आपको निराश नहीं होना है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। अगर आपको आज सफलता नहीं मिली है तो कल जरूर मिलेगी अपने कार्यों को नियमित रूप से करते रहिए छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अगर निवेश करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है महिलाओं को आज सम्मान प्राप्त होगा। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपको अच्छे प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी
राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों की राशि में आज सामान्य से अच्छे योग बने हुए हैं। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी आज उनका निस्तारण होगा और धन लाभ हाेगा। जल्दबाजी में धनवान होने की इच्छा आपको नहीं करनी चाहिए। धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहिए भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा और आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी वह भी समाप्त हो जाएंगी। आज हसमुख रहना आपके लिए बहुत आवश्यक है। कहीं भी आपको नकारात्मक विचारों का प्रदर्शन नहीं करना है। अपने मुख से नकारात्मक बातें नहीं कहनी हैं। जब तक आपसे ना कहा जाए अपनी ओर से सलाह देना भी आपके लिए उचित नहीं है। आज का दिन आपके लिए अवसरवर वाला है। समय पर अवसर को पहचान कर अपने हित में करना आपके विवेक पर निर्भर होगा। जल्दबाजी करने से बचें विवाद करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें आज सरसों के तेल का दीप दान शनि मंदिर में कीजिए आपकी जो समस्याएं चल रही हैं उनका समाधान हाेगा।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा मकर राशि वालों की राशि में भी शनिवार आज सामान्य योग बने हुए हैं। दिन अच्छा है, स्वास्थ्य में सुधार होंगे। अगर आप पिछले कई दिनों से किसी शारीरिक कष्ट को झेल रहे थे तो उसमें आज आपको कमी आएगी और आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अपने मुख से आज आपको कोई भी ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाने वाली हाे। आज आप के मुख से कही गई छोटी सी बात दूसरों को बड़ा घाव दे सकती है इसलिए जितना आवश्यक हो उतनी बात करना ही उचित रहेगा अधिक बोलना भी आज आपके लिए उचित नहीं है। आपके आसपास का माहौल के अनुरूप है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं व्यापारियों और कारोबारियों को आज प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। आज पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ भी आपको प्राप्त होगा। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। समझ लीजिए कि आज आपकी लॉटरी लगने वाली है। यानी आज आपको अचानक धन लाभ हो सकते हैं। इसलिए धन के पीछे अधिक भागदौड़ करना भी उचित नहीं है

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए कार्तिक माह का पहला दिन अच्छे योग लेकर आया है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपका भाग्य आज आपके साथ है। अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी आज अच्छा रहने वाला है। आज प्रिय के साथ नजदीकियां आपकी बढ़ने वाली हैं। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग कीजिए। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है, जो भी कार्य करेंगे उनमें
सफलता मिलेगी और जब आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियां आपके अनुकूल होती चली जाएंगी। दोपहर के समय विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन खुद ही शांत हो जाएंगे। आपको कोई अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी होगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए हनुमान आपके सभी कष्ट लेंगे

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों के लिए 19 अक्टूबर 2019 शनिवार का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। कुछ चुनौतियां आज आपके सामने आ सकती हैं। पारिवारिक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। अगर आप यात्रा पर हैं तो अपने कीमती सामान की निगरानी रखें। वाहन चलाते समय भी आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। आज जब तक बहुत आवश्यक ना हो यात्रा करने से बचें। वाहन चलाने से भी आज आपको परहेज करना चाहिए। आज सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सड़क पर आज दूसरे लोगों की गलती का नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें सचेत रहें मछलियों को अपने हाथों से खाना दें। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपका भाग्य उदय होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो