scriptAaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा आज का दिन,बाहर जाने से पहले एक बार जरूर पढ़ ले अपनी राशि के बारे में | aaj ka rashifal in hindi 2 june 2018 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा आज का दिन,बाहर जाने से पहले एक बार जरूर पढ़ ले अपनी राशि के बारे में

locationसहारनपुरPublished: Jun 02, 2018 03:46:49 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Today Horoscope : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी ज्योतिषाचार्य

rashifal

किसे होगा धन लाभ,बाहर जाने से पहले एक बार जरूर पढ़ ले अपनी राशि के बारे में

आज का दिन शनिवार, 02 जून 2018

माह : अधिक ज्येष्ठ

पक्ष : कृष्ण पक्ष

तिथि : चतुर्थी (२८:१७:३१+)

नक्षत्र : पूर्वाषाढा (०८:५०:२०, उत्तराषाढा)

विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत

शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०

आयन : उत्तरायण

ऋतु : ग्रीष्म

योग : शुक्ल

सूर्योदय : ०५:२२

सूर्यास्त : १९:१२

राहुकाल : ०८:४८ से १०:३३

मेष राशि

नामाक्षर – चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
राशि स्वरूप: मेंढा जैसा

राशि स्वामी- मंगल

आज बेवजह के तनाव से आपको बचना है। आज आपका दिन भागदौड़ भरा भी रहने वाला है। आज ऐसा हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में आप पर कोई नजर रखे इसलिए थोड़ा सावधान रहने की नही आवश्यकता है। आज आपके लिए अच्छी खबर यह है कि शेयर अथवा म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए अच्छा दिन है। आज आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रहेंगे।
वृष राशि

नामाक्षर – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वरूप- बैल जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और अधिक मेहनत की वजह से आज का दिन आपके लिए उबाऊ महसूस होगा। आज का परिवार को समय देंगे ऐसा हो सकता है कि परिवार के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जाएं। आज आपके नए दोस्त बनेंगे । खर्चे पर आज थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता है, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बहुत ही बेहतरीन समय गुजरेगा।
मिथुन राशि

नामाक्षर – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध

राशि स्वामी- बुध

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप आनंद से भरे रहेंगे। अपनी पुरानी किसी लंबित योजना को साकार रुप होते हुए भी आज आप देख सकते हैं। परिवार के सदस्यों की ओर से गौरव की अनुभूति के पल प्राप्त हो सकते हैं। आज अच्छी खबर आपके लिए यह भी है कि आर्थिक कठिनाई दूर होंगी । जीवनसाथी के साथ दिन बहुत अच्छा गुजरेगा।
कर्क राशि

नामाक्षर – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

राशि स्वरूप- केकड़ा

राशि स्वामी- चंद्रमा

आज बेवजह के उलझाव से बचना है और वाद विवाद से भी बचे रहना है। आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और कुछ ऐसी वस्तुएं आज आप खरीद पाएंगे जो कभी आपके लिए सपना भर थी। आज बड़ों से आ आशीर्वाद आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। योग ऐसे बन रहे हैं कि आज बड़ों से सलाह लेकर कोई कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के सम्मान का ध्यान रखें।
सिंह राशि

नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

राशि स्वरूप- शेर जैसा

राशि स्वामी- सूर्य

आज धनलाभ के योग हैं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धनलाभ के साथ आज बेवजह का तनाव सेहत पर भारी पड़ सकता है। तनाव से बचने के लिए आज बड़े काम जरिया बनेंगे इएलिये घर में आज बुजुर्गों के लिए समय जरूर निकालें। ध्यान रखे कि आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है इसलिए बेवजह बहस ना करें बाकी आज आपका दिन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि

नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

राशि स्वरूप- कन्या

राशि स्वामी- बुध

आज आपके लिए खुशियों को बांटने का दिन है। अपनी खुशी में रिश्तेदारों को भी शामिल करें तो संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज यदि आपके किसी दोस्त को आपकी आवश्यकता है तो सहायता जरूर करें। आज आपके लिए अच्छी खबर यह भी है कि आज आपका कहीं से वह पैसा वापस आ सकता है जिसे आपने मरा हुआ मान लिया था। जीवनसाथी की उपस्थिति के एहसास को समझें।
तुला राशि

नामाक्षर – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

राशि स्वरूप- तराजू जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

यात्रा से लाभ होगा। किसी भी प्रकार के इनवेस्टमेंट से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आपकी लगन ही आपका सबसे बड़ा गुण है। किसी के व्यवहार को अपने क्रोध का कारण ना बनने दें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
वृश्चिक राशि

नामाक्षर – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा

राशि स्वामी- मंगल

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आमदनी के नए साधन बन सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों से संपर्क करें जो महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जरूर जाएं। आज आपका दिन सामान्य है लेकिन आज आपको अवसर पहचानने होंगे और परिवार को समय देना होगा।
धनु राशि

नामाक्षर – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए

राशि स्वामी- बृहस्पति

अनावश्यक खर्चों से बचें। आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार आज कुछ रोमांटिक रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आज आपको दिन में कई बार व्यर्थ की भागदौड़ के आसार बनेंगे लेकिन आपको इससे बचना है और व्यर्थ की भागदौड़ से बचकर आज अपना समय उन कार्यों में लगाएं जिनसे आपको सफलता मिलने वाली है।
मकर राशि

नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राशि स्वरूप- मगर जैसा

राशि स्वामी- शनि

अनावश्यक व्यय तनाव का कारण बनेंगे। नए दोस्त बनेंगे। परिजनों के साथ एक बेहतरीन दिन गुजार सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आप अक्सर दोस्तों के बीच रहकर ज्यादा खर्च करते हैं यह आपके तनाव का कारण बनता है इसलिए आपको आज जेब खर्च करते हुए थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि

नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

राशि स्वरूप- घड़े जैसा

राशि स्वामी- शनि

लाभ चाहते हैं तो भूमि एवं भवन में निवेश करें। यात्रा निराशाजनक रहेगी। कार्य क्षेत्र में अपने सहकर्मियों की हौसला अफजाई करें। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज दूसरों की तारीफ करना आपके सम्मान में वृद्धि करेगा अगर कोई सहकर्मी है तो उनके कार्य की भी सराहना कीजिएगा।
मीन राशि

नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशि स्वरूप- मछली जैसा

राशि स्वामी- बृहस्पति

आज आपका मन बेहद चंचल रहेगा ऐसे में भावनाओं को काबू में रखें। अचानक धन लाभ हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण सूचना आप को आनंदित कर सकती है। व्यर्थ के तनाव से बचें। कार्य क्षेत्र में अपने प्रभाव का दुरुपयोग ना करें। आपके अंदर अपार क्षमताएं हैं लेकिन उनका उपयोग आपको करना है और कार्य क्षमताओं के उपयोग पर आज मंथन करने का दिन भी है।

ट्रेंडिंग वीडियो