scriptaaj ka rashifal शुक्रवार आज बन रहा अशुभ याेग, पांच राशि वाले रहें सचेत, भूलकर भी ना करें ये काम | aaj ka rashifal in hindi 2020 today horoscope in hindi | Patrika News

aaj ka rashifal शुक्रवार आज बन रहा अशुभ याेग, पांच राशि वाले रहें सचेत, भूलकर भी ना करें ये काम

locationसहारनपुरPublished: Sep 04, 2020 10:40:18 am

Submitted by:

shivmani tyagi

aaj ka rashifal 4 सितंबर 2020 शुक्रवार आज रेवती नक्षत्र में शूल योग बन रहा है। दोपहर 2:00 बजे के बाद गंड योग बनेगा। चंद्रमा आज मीन राशि में है। आइए जानते हैं आपकी राशि पर क्या पड़ रहा है गृहों का प्रभाव। यह भी जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन। चन्द्र राशि से जानिए सभी 12 राशियों का hindi rashifal

rashifal

aaj ka rashifal

( मेष राशि ) aaj ka rashifal शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा है लेकिन गुस्सा करने से बचना है। गुस्से की अधिकता आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। भवन सुख के योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। धन की प्राप्ति होगी और आर्थिक समस्याओं का भी निदान होगा लेकिन आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचेंं, वाहन चलाते समय सचेत रहें और गुस्सा ना करें।

( वृष राशि ) शुक्रवार का दिन वृष राशि वालों के लिए सामान्य है लेकिन आपका मन चंचल बना रहेगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छे योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी बने हुए हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छा समय है लेकिन किसी भी अंजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसान का कारण बन सकता है। धोखा मिल सकता है।
( मिथुन राशि ) शुक्रवार आज सामान्य से बेहतर योग आपकी राशि में बन रहे हैं। आत्मविश्वास से खुद को भरपूर महसूस करेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। दाेपहर बाद का समय आपके लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा रह सकता है। इसलिए थोड़ा सचेत रहें। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। मित्रों का सहयोग मिलेगा

( कर्क राशि ) संतान के प्रति सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मित्रों का सहयोग आज आपको मिल रहा है। पारिवारिक जीवन भी सुखद है धन लाभ के योग भी बने हुए हैं। शुक्रवार आज वाहन चलाते समय सावधानी रखनी है। खरीददारी करते समय भी सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में तेजी उचित नहीं आज गाय काे अपने हाथों से रोटी खिलाएं।
( सिंह राशि ) परिवर्तन का समय है। माता पिता का आशीर्वाद मिल रहा है। आज खर्च बढ़ेंगे। संतान कि सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। बातचीत करते भी आज आपको गुस्सा नहीं करना है। ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना है जो दूसरों को आघात पहुंचातें हों। किसी भी अंजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा उचित नहीं है।
( कन्या राशि ) शुक्रवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए उत्तम योग लेकर आया है। व्यापारियाें और कारोबारियों के लिए समय उत्तम है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज धैर्य बहुत आवश्यक है। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है।

( तुला राशि ) समय उत्तम है लेकिन मन चंचल रहेगा। मन को काबू करने की आवश्यकता है। माता पिता और परिवारजनों के साथ-साथ मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने शुभ कार्य दाेपहर दो बजे तक निपटा लें। दाे बजे के बाद वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति से बहस करना भी उचित नहीं होगा।
( वृश्चिक राशि ) तुला राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। मन में अस्थिरता का भाव रहेगा। इसलिए चंचलता जरूरी नहीं है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।
( धनु राशि ) वाणी में मधुरता रखें। गुस्सा उचित नहीं है। भवन और वाहन सुख के याेग हैं। संतान की ओर से चल रही समस्याओं का निदान होगा। दोपहर बाद थोड़ा सा सावधानी रखें। शुक्रवार आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाएं। ऐसा करने से आपके विराेधी शांत हाेंगे। व्यापारियों और काराेबारियों के लिए दिन सामान्य है।
( मकर राशि ) परिवर्तन का समय है। आपकी चली आ रही समस्याओं का निदान होगा। अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं नए रोजगार की तलाश में हैं तो आज उत्तम समय है। सीनियर और सत्ताधारी लोगों का भी आपको सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य प्रति सावधानी रखें। किसी भी अंजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचना है।
( कुंभ राशि ) जो जात पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति से बहस करना भी आज आपके लिए उचित नहीं है। भाग्य का साथ मिल रहा है। मेहनत का फल प्राप्त हाेगा। अचानक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
( मीन राशि ) समय उत्तम है मन प्रसन्न रहेगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी बन रहे हैं। इससे भी आपको सुखद अनुभूति होगी। मीठा खाने के लिए आपका मन करेगा। खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दें। वाणी में मधुरता बनार रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो