scriptआज इन राशियों में बन रहे धन लाभ के योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे | aaj ka rashifal in hindi 21 july | Patrika News

आज इन राशियों में बन रहे धन लाभ के योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Jul 21, 2018 09:07:07 am

Submitted by:

lokesh verma

आज कैसा रहेगा आपका दिन, आज का भविष्य बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

Rashifal

आज इन राशियों में बन रहे धन लाभ के योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में शुभ योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का समय अनुकूल है। आज प्रमोशन के लिए कदम आगे बढ़ाने का समय है, लेकिन ध्यान रखिएगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है। अगर आप गुस्से पर काबू नहीं रख पाए तो उसके परिणाम नकारात्मक साबित हो सकते हैं और आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। आज परिवार को समय जरूर दें।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कार्य की अधिकता होने की वजह से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। इससे नकारात्मक एनर्जी भी आपके आसपास रहेगी, लेकिन नकारात्मक विचारों से आपको बचना है। नकारात्मक विचारों से बचने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं या किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आएगा। गुस्से पर आपको काबू करना है। गुस्से पर काबू रखने का हुनर आपको आता है। आज उस हुनर का इस्तेमाल करना है। आज आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है कि आपको छोटी-छोटी बातों पर भी आज गुस्सा आ सकता है। अपने व्यवहार में आज मधुरता बनाए रखिए। किसी धार्मिक कार्य मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग भी आज बन रहे हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर है। आज आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई नया कार्य आज शुरू करने कि आप योजना बना रहे हैं, लेकिन आपको इससे बचना है और इस कार्य को स्थगित कर देना है। आज नए कार्य की शुरुआत करने का समय नहीं है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप थोड़ा सा अस्वस्थ महसूस करेंगे। इसलिए अपने स्वास्थ्य का आज आपको ध्यान रखना है। खाने पीने पर आपको ध्यान रखना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज भाग्य आपके साथ है। सामाजिक क्षेत्र आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपसे खुश रहेंगे और सहयोगी व्यवहार करेंगे। आज मित्रों के साथ समय बिताने से आपको अच्छी फीलिंग आएगी। आज व्यवहार में सरलता बनाए रखना ही आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना देगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार और कार्यक्षेत्र में आर्थिक रूप से समृद्धि होगी। आज आपके सहकर्मी भी आपसे सामान्य व्यवहार करेंगे। आज मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्यों का फल लंबे समय तक मिलने वाला है। आज दोपहर बाद आपको अपने किसी नजदीकी से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज वैवाहिक जीवन में आप प्रेम की अनुभूति करेंगे। आज पति पत्नी के बीच संबंध सुधार होगा। आज भाग्य आपके साथ हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना है आज कोई नकारात्मक विचार नहीं आने देना है। नकारात्मक विचारों से आज आपको बचना है जो भी कार्य करें पूरी इच्छा शक्ति और सकारात्मक विचारों के साथ कदम आगे बढ़ाएं सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज थोड़ा कम अच्छा रहने वाला है। आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।सावधान रहना है आज आर्थिक खाने की आशंका बनी हुई है आज आप के सम्मान में भी कमी होने की आशंका बनी हुई है। आज कम बोलना आपके लिए अच्छा रहेगा जब तक कोई आपसे ना पूछे सलाह नहीं देनी है आज कानूनी मामलों में भी आप विरोधी से पिछड़ सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज सुखद है। आज आपके आस पास माहौल अच्छा रहेगा। आज आप कल्पना की दुनिया में भी जिएंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आज बच्चों की ओर से भी आपको कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। सामान्य रूप से आज आपका पूरा दिन खुशी के साथ बीतने वाला है, लेकिन आपको अपने गुस्से और अभिमान पर काबू रखना है वरना हालात बदल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करना या किसी भूखे को खाना खिलाना बेहद फलदाई है। इससे आपको आत्मिक रूप से मानसिक रूप से बेहद संतुष्टि मिलेगी। आज पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज हर तरह से आपके लिए उत्तम दिन है। आज भाग्य आपके साथ है, लेकिन क्रोध पर काबू आपको भी रखना होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज थोड़ा कम बेहतर है। आज आपके मन में दिनभर उत्तल पुथल मची रहेगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आज बहस करने से आपको बचना है। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। इसलिए आज परिजनों से भी कमलेश करिएगा बहस करने से परिजनों के साथ विवाद होने की आशंका बनी हुई है। आज अपने स्वभाव में आपको मधुरता बनानी होगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन सचेत रहने की आवश्यकता है। आज कोई जरूरी या कीमती कागजात की खोने की आशंका बनी हुई है। इसलिए अपने जरूरी कागजात को आपको संभाल कर रखना है। आज जीवनसाथी से भी आप की मामूली बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए बहस करने से बचना है। आज भी वह खर्च भी आपका बढ़ेगा। इसलिए कोई भी खरीदारी या खर्च करते समय ध्यान रखिएगा। आज अधिक खर्च की आशंकाएं भी बनी हुई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो