scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का आज का राशिफल | Aaj ka rashifal in hindi 11 september 2019 | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का आज का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Sep 11, 2019 08:14:16 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

Horoscope 11 september 2019
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
बुधवार आज शाम छह बजे तक रहेगा अशुभ याेग अतिगंड

aaj ka rashifal

rashifal

11 सितंबर 2019 बुधवार आज शाम साढ़े छह बजे तक अशुभय याेग ”अतिगंड” याेग बन रहा है। इसलिए आज का समय सभी राशियाें वालाें के लिए चुनाैती भरा है। आज जल्दबाजी में काेई भी निर्णय करने से बचे। शाम के बाद शुभ याेग सुकर्मा याेग बनेगा। चंद्रमा आज मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। आईए जानते हैं बन रहे याेग और ग्रहाें की चाल आपके भाग्य पर क्या असर डालती है। चंद्र राशिफल से जानिए सभी राशियाें का भविष्यफल और यह भी जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य राेहित वशिष्ठ।
राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ

मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। अच्छे लोग आपकी राशि में बन रहे हैं लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आज आपको अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना है। आलस बिल्कुल भी उचित नहीं है। आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन साझे के व्यापार में आज आपको थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। बुधवार आज आपको रचनात्मक कार्य करने चाहिए। रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने हुनर को दूसरों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। लोग आपके हुनर की कद्र करेंगे और आपसे प्रभावित होंगे। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थी तो आज का दिन अच्छा है, आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार को समय दीजिए मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। आज घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपके पारिवारिक माहौल को बेहतर कर देगा और तनाव भी छूमंतर हाे जाएगा।

राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में प्रेम के योग बने हुए हैं। अगर आप अपने प्रिय से अपने मन की बातों का इजहार करना चाहते हैं अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज प्रेम का इजहार कर सकते हैं। सफलता आपको मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो उसके भी वापस लौटने की और आपकी राशि में बने हुए हैं। यात्रा करते समय थोड़ा सा को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहना है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी। लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के सहयोग से भी आपको लाभ प्राप्त होंगे
राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सा कठिन रहेगा। आज आपको सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मेहनत करनी होगी। दैनिक कार्यों के लिए भी आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ संसाधनों की कमी आज आपके पास रह सकते है। ऐसे में आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे लेकिन मेहनत करते रहिएगा आपको सफलता प्राप्त होगी कठिनाइयों से ही व्यक्ति का जीवन सफल होता है। आज आपको यह समझना चाहिए और कम साधन में भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश आपको करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको सफलता प्राप्त होगी वाणी में मधुरता बनाकर रखें किसी से भी विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे जोक लेकर आया है। भाग्य का साथ आज आपको मिल रहा है। आज कुछ रचनात्मक करने का समय है। अपने मन की बातों को सुनिए मन जो कहता है वह भी आज आपको करना चाहिए। पिछले लंबे समय से एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं तो आज कुछ नया करने का समय है। भौतिक सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज नया वाहन खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं जीवनसाथी से मन की बातें आप कर सकते हैं। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा है। दोपहर बाद का समय कन्या राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आ रहा है। आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आज मित्रों के सहयोग से आपके दोनों ही कार्य पूर्ण होंगे। आज नई नौकरी तलाश सकते हैं या नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई तो आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आपके लिए आ सकते हैं।
राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए भी सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। मन आज चंचल रहेगा। मन को शांत करने के लिए एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। आज आपको कम मेहनत करके ही अच्छे लाभ प्राप्त हाे जाएंगे। ऐसे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। गुस्से पर आज आपको काबू रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उचित नहीं है। पारिवारिक मसलों पर भी आज आपको थोड़ा सा सरल व्यवहार रखना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर रोक टाेक करना उचित नहीं है। कुछ बाताें काे इग्नोर करना भी आवश्यक है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पीले रंग का फल दान कीजिए। आपका भाग्य उदय होगा
राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो आप के अधूरे कार्य हैं उन्हें आज पूरा करने का समय है। अधूरे कार्य पूरे होंगे प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। आज प्रिय से अपने मन की बात आप कह सकते हैं। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलने वाली है। मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य के लिए आपके मित्र बनेंगे और सहायक साबित होंगे। व्यापारी और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं।
राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों को भी आज थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह तर्क वितर्क बदल कर लें। आज लिए गए निर्णय आपके भविष्य तक को प्रभावित करने वाले हैं। आज कुछ लुभावने प्रस्ताव आपको दिन में मिलेंगे लेकिन ऐसे में आपको थोड़ा सा सचेत रहना। होगा प्रस्तावों का चयन करने से पहले अच्छी तरह सोच समझकर निर्णय करना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। घर से बाहर का भोजन आपके लिए उचित नहीं है। अधिक भोजन करने से भी आज पेट के विकार हो सकते हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना दीजिए ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज कुछ नया करने का समय है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज लेखन और अध्ययन दोनों में ही अच्छे योग बने हुए हैं। आज की गई मेहनत भविष्य तक आपके काम आने वाली है। अगर आप संगीत के शौकीन हैं तो आज आपको अपने शौक दोहराने चाहिए। अपने कैरियर के प्रति भी आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय करने होंगे। आज कुछ कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय करने के मौके आपके सामने आएंगे। ऐसे में आपको तय करना होगा और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ ही आपको निर्णय करने होंगे। ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अच्छी बात यह है कि जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लोग आपकी राशि में बने हुए हैं

राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन वाणी में मधुरता बना कर रखनी है। मधुर वाणी से ही आपके कार्य आज पूर्ण होने वाले हैं। आज दूसरों को आप प्रभावित कर लेंगे। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान के प्रति सचेत रहें संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद आपको अच्छे फल अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से बहस करने से बचें। आज बहस करना आपके लिए उचित नहीं है। बहस विवाद का कारण बन सकती है

राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन थोड़ा सा धैर्य मीन राशि वालों को आज रखना होगा। अति उत्साह में कोई भी कदम उठाना आपके लिए उचित नहीं है। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह सोच समझकर ही आपको आज निर्णय करने चाहिए। आज आपको थोड़ा सा चतुर भी बनने की आवश्यकता है। आप हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं यह अच्छी बात है लेकिन आपकाे ना कहना भी सीखना हाेगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे ताे लाेग आपके इस गुण का दुरुपयोग भी करने लगेंगे इसलिए थोड़ा सा आपको अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। खुद पर भी ध्यान दीजिए। बच्चों पर भी आप को ध्यान देना चाहिए। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी होगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो