script

शुक्रवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 22, 2019 08:08:57 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

22 नवंबर शुक्रवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन
सभी राशियों का राशिफल

Rashifal

Rashifal

22 नवंबर 2019 शुक्रवार आज का सभी राशियों का राशिफल:शुक्रवार आज 5 राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम तो जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सचेत। चंद्र राशिफल से जानिए मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशियों का राशिफल। आज का भविष्य बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडिर राेहित वशिष्ठ।

मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य रहेगा। झूठ और छल कपट से बचने की आवश्यकता है। आज सरल स्वभाव और मधुर वाणी से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आप दूसरों को प्रभावित करने में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन वाहन चलाते समय सचेत रहें। गाय काे अपने हाथों से राेटी दें।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दिन अच्छा है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज किसी से भी बहस नहीं करनी है। गुस्से से बचें। परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों से लाभ के योग बने हुए हैं। आज ब्राह्मण काे अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। निरर्थक कार्यों में समय बिताना उचित नहीं है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
दिन सामान्य से कम बेहतर है। सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। सहकर्मी भी पीठ पीछे चुगली कर सकते हैं। आज आपको अधिक चतुर बनने से बचना चाहिए। परिवारिक सदस्यों का साथ मिल रहा है। किसी की भी चुगली करने से बचें।

सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों और कारोबारियों को भी आज सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है लेकिन आज की यात्राएं लाभ के पद पर रहेगीं
कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों की राशि में आज सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। अगर आपने कोई परीक्षा दी हुई है और परिणाम आने हैं तो आपके हित में आएंगे। पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहेगा। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी भरा रह सकता है। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
दिन अच्छा है भाग्य का साथ मिल रहा है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। आज सच बोलना आपके लिए आवश्यक है। झूठ और चतुर बनने की काेशिश नुकसानदायक साबित होगी। वाहन चलाते समय सचेत रहें। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। दिनभर कार्यों की अधिकता रहेगी। आज दैनिक कार्यों में भी अधिक ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। किए गए कार्यों का फल मिलेगा। लाभ के योग बने हुए हैं। आय के नए साधन बनेंगे मित्रों और परिवार जनों के साथ बिताए गए समय अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है। कुछ नया करने का समय है। अगर आप कुछ रोचक करना चाहते हैं कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या फिर नौकरी तलाश रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है। आज गलत सूचनाएं मिल सकती हैं। किसी पर भी सामान्य से अधिक विश्वास करना उचित नहीं है।
मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वाले के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अच्छे योग बने हुए हैं। धन लाभ भी आज आपको होने की उम्मीद बनी हुई है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जो लोग राजनीति में हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों को आज भावुक होने से बचना चाहिए। आज जो भी निर्णय आपको करने हैं तर्क के आधार पर करने चाहिए। आज आपका मन चंचल बन सकता है। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें अच्छा संगीत सुनें। इधर-उधर बैठकर समय बिताना उचित नहीं है। अपने कार्यों पर समय लगाएं, ध्यान लगाएं। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी आज आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत है।

मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतें। आज सामान्य से अधिक खर्च करना भी आपके लिए उचित नहीं है। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो